
जब किसी व्यक्ति को पेशाब में खून आने लगे तो इस स्थिति को डॉक्टर के क्षेत्र में हेमाट्यूरिया कहा जाता है। हेमाट्यूरिया बीमारी बेहद गंभीर है और कई वजहों से हो सकती है। इसे किसी जानलेवा बीमारी के संकेत के तौर पर भी देखा जाता है।
ये स्थिति बहुत आम है और किसी भी उम्र में ये बीमारी हो सकती है। इससे जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
पेशाब में खून आने के दौरान दो प्रकार के लक्षण दिख सकते हैं। कुछ ऐसे लक्षण हैं, जो आसानी से देखे जा सकते हैं और कुछ ऐसे जो आसानी से नहीं दिखते।
अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखता है तो अपने डॉक्टर से जरूर मिलें। पेशाब का रंग बदलने पर या दर्द होने पर भी डॉक्टर से जरुरत संपर्क करें।
और पढ़ें : Prepatellar bursitis: प्रीपेटेलर बर्साइटिस क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज
कई बैक्टीरिया शरीर में जाकर ब्लैडर में संक्रमण पैदा कर देते हैं। इस संक्रमण के होने पर बार-बार पेशाब जाना पड़ता है। साथ ही पेशाब करते समय दर्द हो सकता है।
किडनी से जुड़ी बीमारियों में क्या करें और क्या ना करें? जानने के लिए नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक करें।
और पढ़ें : Smoke Exposure: स्मोक एक्सपोजर क्या है?
आमतौर पर आपकी शारीरिक जांच और फैमिली हिस्ट्री से डॉक्टर बीमारी का पता लगा सकते हैं। आपके पेशाब में खून की जांच के लिए ये टेस्ट करवाए जा सकते हैं :
यूरिन टेस्ट (Urine test): इस टेस्ट से पेशाब में खून के साथ यूरिनरी ट्रैक्ट संक्रमण और किडनी में पथरी बनाने वाले मिनरल्स का भी पता लगाया जा सकता है। इस यूरीन टेस्ट के लिए आपको पेशाब का नमूना डॉक्टर के क्लिनीक, अस्पताल या लैब में देना होगा।
आपको एक प्लास्टिक कंटेनर दिया जाएगा, जिसमें निजी तौर पर आपको पेशाब का नमूना देना होगा। आपको क्लीन कैच यूरिन सैंपल के लिए बोला जा सकता है। इस तकनीक से प्राइवेट पार्ट के बैक्टीरया सैंपल में नहीं जा पाएंगे। डॉक्टर द्वारा दी गई क्लिनिंग वाइप से प्राइवेट पार्ट के आसपास के हिस्से को साफ करें। वॉशरूम में जा कर थोड़ा सा पेशाब कंटेनर में इकट्ठा करें।
और पढ़ें : Tinea capitis & Scalp Ringworm: टीनिया कैपिटिस और स्कैल्प का रिंगवर्म क्या है?
इमेजिंग टेस्ट : मैग्नेटिक रेजोनेंस टेस्ट, कंप्यूटेड टोमोग्राफी (CT Scan) और एक्स -रे भी करवाया जा सकता है।
सिस्टोस्कोपी : इस तकनीक में डॉक्टर ब्लैडर में कैमरा डाल कर ब्लैडर और यूरेथ्रा की स्थिति देखते हैं।
हेमाट्यूरिया किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है। आपके यूरिनरी ट्रैक्ट संक्रमण को ठीक करने के लिए एंटीबायोटिक्स दी जा सकती हैं। अगर आपकी किडनी में पथरी है तो आपको शॉक वेव थेरेपी (Shock Wave Therapy) भी दे सकते हैं। ये किडनी के इलाज का सबसे प्रभावशाली तरीका है।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : Transient global amnesia : ट्रांसिएंट ग्लोबल एमनेशिया क्या है?
अगर आपको पेशाब में खून आ रहा है तो इस समस्या को छुपाने की कोशिश न करें। इस बारे में आपको डॉक्टर को बताना चाहिए और साथ ही कुछ घरेलू उपाय की मदद से आप परेशानी को कम भी कर सकते हैं। अगर आपको पहले से किडनी में पथरी है तो ये भी पेशाब में खून आने की वजह हो सकता है, ऐसे में आपको अधिक मात्रा में पानी के साथ ही तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। आपको डॉक्टर से जानकारी लेनी चाहिए कि ऐसी अवस्था में डायट में क्या चीजें शामिल करें और किन चीजों से परहेज करें। पेशाब में अगर आपको खून आ रहा है तो आपको धूम्रपान और शराब के सेवन को पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। अगर आपको दवा के सेवन के बाद भी पेशाब में जलन का एहसास हो रहा हो तो इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं। निम्नलिखित बातों का ध्यान भी जरूर रखें।
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Hematuria (Blood in the Urine). https://www.niddk.nih.gov/health-information/health-topics/urologic-disease/hematuria-blood-in-the-urine/Pages/facts.aspx. Accessed 3/2/2020
Blood in the Urine (Hematuria) http://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/blood-in-urine/basics/definition/con-20032338.Accessed 3/2/2020
Blood in urine (hematuria). http://www.nhs.uk/conditions/blood-in-urine/Pages/Introduction.aspx. Accessed 3/2/2020
Blood in the Urine : https://www.health.harvard.edu/a_to_z/hematuria-a-to-z Accessed 3/2/2020
Blood in the Urine : http://mayoclinic.org/diseases-conditions/blood-in-urine/symptoms-causes/syc-20353432 Accessed 3/2/2020
Current Version
29/04/2021
Suniti Tripathy द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Nidhi Sinha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar