4. इमली – लू से बचने के लिए इमली के बीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इमली का बीज तासीर में काफी ठंडा होता है। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र भी सही रहता है। आप इमली के बीज को पीसकर पाउडर बना लें। अब पानी में चीनी और इमली के बीज का पाउडर घोल लें। फिर इसको शरबत की तरह पिएं।
5. लू के घरेलू उपाय में नारियल पानी – नारियल पानी काफी गुणकारी होता है। गर्मी के दिनों में नारियल पानी पीना किसी आयुर्वेदिक दवाई से कम नहीं। रोजाना नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। नारियल का पानी तासीर में काफी ठंडा होता है।
6. कॉटन कपड़े- लू के घरेलू उपाय में शामिल है आरामदायक कपड़े। गर्मियों के मौसम में कोशिश करें की कॉटन के कपड़े पहनें और टाइट कपड़े न पहनें।
7. एलोवेरा जूस- एक कप एलोवेरा जूस में लगभग 9.1 ग्राम विटामिन सी मौजूद होता है। यह विटामिन एक व्यक्ति के बेहतर स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और इंफ्लामेशन से लड़ने में मदद करता है।
8. एप्पल साइड विनेगर- लू के घरेलू उपाय में शामिल एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar), इसे सेब का सिरका भी कहते हैं। यह सेब के फर्मेंटेशन से बनता है। एप्पल साइडर विनेगर सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होने के साथ ही वजन कम करने के लिए भी काफी उपयोगी है इसलिए भी लोगों का रुझान इसके इस्तेमाल की ओर ज्यादा बढ़ रहा है। बढ़ता वजन किसी को भी पसंद नहीं आता और हर कोई खुद को स्लिम ट्रिम और मेंटेन रखना चाहता है। आजकल कई हेल्थ एडवाइजर और जिम ट्रेनर भी इसके इस्तेमाल की सलाह देते हैं।
और पढ़ें: Bean Pod: बीन की फली क्या है?
लू लगने पर क्या करना चाहिए?
लू लगने पर मरीज को किसी ठंडी जगह पर लिटा दें। ऐसी जगह पर लिटाएं जहां उसे ठंडी हवा मिलती रहे। इसके बाद मरीज के शरीर से अनावश्यक कपड़ों को हटा दें, ताकि उसे राहत मिले। मरीज के पूरे शरीर पर ठंडे पानी का स्प्रे करें। इसके बाद आप आइस पैक को गर्दन के पीछे, हथेलियों पर और तलवों पर लगवा सकते हैं। इस बीच आप मरीज के शरीर का तापमान जांचते रहे। शरीर के तापमान को 102°F (39°C) तक नीचे लाया जाना जरूरी है। कुछ देर होने पर मरीज को आप नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी या सादा पानी पीने को दे सकते हैं।
लू से बचने के लिए कुछ अन्य टिप्स
धूप में बाहर निकलने से पहले अपने सिर को हमेशा स्कार्फ, टोपी से ढंक लें। आप इसकी जगह छाता लेकर भी बाहर निकल सकते हैं। इसके अलावा कोशिश करें कि आप हल्के रंग के और सूती कपड़े पहनें, जो धूप में निकलने पर आपके लिए आरामदायक रहे। क्योंकि, धूप में निकलने पर काफी पसीना आता है। अगर आप पसीना सोखने वाला कपड़ा नहीं पहनेंगे, तो आप परेशान हो जाएंगे। गर्मी में निकलने के लिए आप गुड़ खाना शुरू कर दें। गर्मी के दिनों में आपका हल्का खाना खाएं। खाने में आप दही और ठंडी चीजों को शामिल करें। आप लू से बचने के लिए अपने नाखूनों पर प्याज घिसकर लगाएं। इससे आपको लू नहीं लगेगी। लू के घरेलू उपाय अपनाकर आप इस समस्या से बच सकेंगे।