backup og meta

घातक हो सकता है लू लगना, जानिए लू के घरेलू उपाय?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Sidharth Chaurasiya द्वारा लिखित · अपडेटेड 28/12/2021

    घातक हो सकता है लू लगना, जानिए लू के घरेलू उपाय?

    लू के घरेलू उपाय जानना बहुत जरूरी है। बहुत बार गर्मी और धूप के कारण लोगों को लू लग जाती है। हर साल लू लगने से कई लोगों अपनी जान गवां देते हैं। ऐसे में धूप से बचाव करना जरूरी है। धूप में काफी देर रहने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इसमें भी अगर आप पानी अधिक नहीं पीते, तो आपके लिए बड़ी परेशानी हो सकती है। गर्मियों में शरीर से ज्यादा पसीना निकलने के कारण पानी और नमक की कमी हो जाती है। इस वजह से ब्लड सर्क्युलेशन भी बिगड़ने लगता है। कुछ मामलों में ऐसा भी देखने को मिलता है कि शरीर का तापमान सामान्य से ज्यादा बिगड़ने लगता है। शरीर का तापमान असंतुलित होने से कई बीमारियों के होने का खतरा मंडराने लगता है। ऐसे में आप लू के घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से राहत पा सकते हैं। जानिए लू के घरेलू उपाय क्या हैं।

    लू के घरेलू उपाय जानने से पहले इसके लक्षण समझने की कोशिश करते हैं।

    इसके लक्षण निम्नलिखित हो सकते हैं। जैसे-

    इन लक्षणों के साथ-साथ अन्य लक्षण भी हो सकते हैं जैसे-

    • 104°F बुखार होना या इससे ज्यादा तेज बुखार होना
    • त्वचा का रंग लाल पड़ना
    • सांस लेने में परेशानी होना
    • बेहोश होना

    और पढ़ें: न्यू ईयर टार्गेट्स को पूरा करने की राह में स्ट्रेस मैनेजमेंट ऐसे करें

    लू के घरेलू उपाय क्या हैं?

    1. आम पन्ना – लू से बचने के लिए आम पन्ना एक स्वास्थ्य टॉनिक है। अधिक गर्मी बढ़ जाने पर आम पन्ना लगभग-लगभग हर घर में बनाया जाता है। रोजाना आम पन्ना पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसका सेवन करने से लू नहीं लगती है।

    2. छाछ (मट्ठा) – छाछ अधिक पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। आयुर्वेद में कहा गया है कि छाछ गर्मियों में लू से बचाने में मदद करती है। छाछ में काला नमक और जीरा मिलाकर पीने से लू लगने का खतरा नहीं रहता है। लू के घरेलू उपाय में ये भी बेहतरीन उपाय है।

    और पढ़ें:  नेचुरल तरीकों से कम करें शरीर का बढ़ा हुआ तापमान

    3. प्याज – खाने और सलाद में प्याज का इस्तेमाल करने से लू लगने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। प्याज की तासीर ठंडी होती है। रोजाना प्याज खाने से शरीर का तापमान सही रहता है। आप चाहें तो इसका रस निकालकर भी पी सकते हैं।

    4. इमली – लू से बचने के लिए इमली के बीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इमली का बीज तासीर में काफी ठंडा होता है। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र भी सही रहता है। आप इमली के बीज को पीसकर पाउडर बना लें। अब पानी में चीनी और इमली के बीज का पाउडर घोल लें। फिर इसको शरबत की तरह पिएं।

    5. लू के घरेलू उपाय में नारियल पानी – नारियल पानी काफी गुणकारी होता है। गर्मी के दिनों में नारियल पानी पीना किसी आयुर्वेदिक दवाई से कम नहीं। रोजाना नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। नारियल का पानी तासीर में काफी ठंडा होता है।

    6. कॉटन कपड़े- लू के घरेलू उपाय में शामिल है आरामदायक कपड़े। गर्मियों के मौसम में कोशिश करें की कॉटन के कपड़े पहनें और टाइट कपड़े न पहनें।

    7. एलोवेरा जूस- एक कप एलोवेरा जूस में लगभग 9.1 ग्राम विटामिन सी मौजूद होता है। यह विटामिन एक व्यक्ति के बेहतर स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और इंफ्लामेशन से लड़ने में मदद करता है।

    8. एप्पल साइड विनेगर- लू के घरेलू उपाय में शामिल एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar), इसे सेब का सिरका भी कहते हैं। यह सेब के फर्मेंटेशन से बनता है। एप्पल साइडर विनेगर सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होने के साथ ही वजन कम करने के लिए भी काफी उपयोगी है इसलिए भी लोगों का रुझान इसके इस्तेमाल की ओर ज्यादा बढ़ रहा है। बढ़ता वजन किसी को भी पसंद नहीं आता और हर कोई खुद को स्लिम ट्रिम और मेंटेन रखना चाहता है। आजकल कई हेल्थ एडवाइजर और जिम ट्रेनर भी इसके इस्तेमाल की सलाह देते हैं।

    और पढ़ें: Bean Pod: बीन की फली क्या है?

    लू लगने पर क्या करना चाहिए?

    लू लगने पर मरीज को किसी ठंडी जगह पर लिटा दें। ऐसी जगह पर लिटाएं जहां उसे ठंडी हवा मिलती रहे। इसके बाद मरीज के शरीर से अनावश्यक कपड़ों को हटा दें, ताकि उसे राहत मिले। मरीज के पूरे शरीर पर ठंडे पानी का स्प्रे करें। इसके बाद आप आइस पैक को गर्दन के पीछे, हथेलियों पर और तलवों पर लगवा सकते हैं। इस बीच आप मरीज के शरीर का तापमान जांचते रहे। शरीर के तापमान को 102°F (39°C) तक नीचे लाया जाना जरूरी है। कुछ देर होने पर मरीज को आप नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी या सादा पानी पीने को दे सकते हैं।

    लू से बचने के लिए कुछ अन्य टिप्स

    धूप में बाहर निकलने से पहले अपने सिर को हमेशा स्कार्फ, टोपी से ढंक लें। आप इसकी जगह छाता लेकर भी बाहर निकल सकते हैं। इसके अलावा कोशिश करें कि आप हल्के रंग के और सूती कपड़े पहनें, जो धूप में निकलने पर आपके लिए आरामदायक रहे। क्योंकि, धूप में निकलने पर काफी पसीना आता है। अगर आप पसीना सोखने वाला कपड़ा नहीं पहनेंगे, तो आप परेशान हो जाएंगे। गर्मी में निकलने के लिए आप गुड़ खाना शुरू कर दें। गर्मी के दिनों में आपका हल्का खाना खाएं। खाने में आप दही और ठंडी चीजों को शामिल करें। आप लू से बचने के लिए अपने नाखूनों पर प्याज घिसकर लगाएं। इससे आपको लू नहीं लगेगी। लू के घरेलू उपाय अपनाकर आप इस समस्या से बच सकेंगे।

    और पढ़ें: संतुलित आहार और भारतीय व्यंजनों का समझें कनेक्शन

    लू के घरेलू उपाय समझने के बाद भी अगर परेशानी ज्यादा है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से मिलें और कुछ आवश्यक सवाल जरूर पूछें। जैसे-

    • हीट क्रैम्प्स क्या हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है?
    • हीट रैश क्या है और यह कितना खतरनाक है?
    • गर्मी ज्यादा होने पर पानी कितना पीना चाहिए?
    • मुझे क्या करना चाहिए अगर मैं गर्म वातावरण में काम करता हूं या करती हूं?

    अगर आप लू के घरेलू उपाय से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा। हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी तरह की मेडिकल एडवाइस, इलाज और जांच की सलाह नहीं देता है।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Sidharth Chaurasiya द्वारा लिखित · अपडेटेड 28/12/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement