वैज्ञानिकों ने पुरुषों और महिलाओं के दिमाग की तुलना करने के दौरान पाया कि दोनों के दिमाग अलग-अलग तरीके से काम करते हैं। किसी कार्य पर ध्यान लगाते समय मर्द अपने मस्तिष्क के केवल एक साइड का उपयोग करता है। वहीं, महिलाएं एक ही समय में मस्तिष्क के दोनों हिस्सों का इस्तेमाल करती हैं। इसी वजह से वे “मल्टी-टास्किंग’ में ज्यादा निपुण होती हैं। “हैलो स्वास्थ्य’ के इस आर्टिकल में जानें पुरुषों से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स जो आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे।
और पढ़ें : हैरान करने वाले हेल्थ से जुड़े Fun Facts
- लड़कियों की तुलना में लड़कों को ऑटिस्टिक स्पेक्ट्रम विकार (autistic spectrum disorder) के होने की संभावना तीन से चार गुना अधिक होती है। हालांकि, इसके बारे में अभी कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं।
- पूर्ण आकार (body size) और शरीर द्रव्यमान (body mass) के अनुपात में, पुरुष पेनिस की लंबाई अन्य स्तनपायी प्राणियों (जैसे बंदर, चिम्पांजी जो मनुष्य की तरह दिखते हैं) की तुलना में सबसे अधिक होती है।
- हॉलीवुड फिल्मों में 74.4% पुरुष लीड रोल में होते हैं।
और पढ़ें : क्या आप जानते हैं? बाएं हाथ से काम करने वाले लोग कम जीते हैं!
- अमेरिका में एक साल में 500 पुरुषों के ब्रेस्ट कैंसर (breast cancer) से मरने की आशंका है।
- पुरुष के बारे में एक फैक्ट है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में गणितीय क्षमता को प्रभावित करने वाला दिमाग का हिस्सा बड़ा होता है। गणित और ज्यामितीय कौशल (geometry skills) को कंट्रोल करने वाला मस्तिष्क का भाग पुरुषों में लगभग चार साल पहले ही विकसित हो जाता है।