एड्रेनोकोर्टिकोट्रोपिक हार्मोन (ACTH) का उपयोग एंटिरियर पिट्यूटरी ग्लैंड के काम की जांच करने और कुशिंग सिंड्रोम (ओवरप्रोड्यूस कोर्टिसोल ओवरप्रोडक्शन) और एडिसन रोग के कारणों को खोजने के लिए किया जा सकता है।

एड्रेनोकोर्टिकोट्रोपिक हार्मोन शरीर का एक महत्वपूर्ण हार्मोन है जो एंटिरियर पिट्यूटरी द्वारा बनाया जाता है। सबसे पहले, हाइपोथैलेमस में कॉर्टिकोट्रोफिन रिलीजिंग हार्मोन (सीआरएच) का उत्पादन किया जाता है। यह हार्मोन पिट्यूटरी ACTH उत्पादन को उत्तेजित करता है। फिर, ACTH कोर्टिसोल का उत्पादन करने के लिए एडर्नल कॉरटेक्स को उत्तेजित करता है। यदि रक्त में कोर्टिसोल का स्तर बहुत अधिक है, तो यह CRH और ACTH का उत्पदान अधिक नहीं होने देगा।
कुशिंग सिंड्रोम से पीड़ित मरीजों में दो मामले हो सकते हैं, जिनमें शामिल हो सकते हैंः
यदि आप एडिसन की बीमारी से पीड़ित हैं, तो ACTH का उच्च स्तर इंगित करता है कि इसका कारण एडर्नल ग्लैंड में स्थित है, जैसे कि एडर्नल घावों का संक्रमण, रक्तस्राव या ऑटोइम्यून, एडर्नल ग्लैंड को सर्जिकल हटाने, जन्मजात एंजाइम की कमी या लंबे समय में एक्सोजेनल स्टेरॉयड का उपयोग करने के बाद एडर्नल सप्रेशन। एडर्नल इनसफियेंसी वाले मरीजोंं में यदि ACTH सामान्य स्तर से कम है, तो यह हाइपोपिट्यूटैरिसम के कारण हो सकता है।
यह ध्यान दिया जाता है कि ACTH कोर्टिसोल के स्तर में दिन के समय के अनुसार परिवर्तन होता है। शाम के सैंपल का कॉन्संट्रेशन (8 से 10 बजे) आम तौर पर सुबह के सैंपल (4 से 8 मिनट) की तुलना में आधे से दो-तिहाई के बराबर होता है। दिन के दौरान बदलाव नहीं होता जब बीमार (विशेष रूप से ट्यूमर) पिट्यूटरी या एडर्नल ग्लैंड को प्रभावित करता है। इसी तरह तनाव की वजह से दिन के समय होने वाला बदलाव कम या खत्म हो जाता है।
ACTH टेस्ट किया जाता है जब डॉक्टर को कॉर्टिसोल की कमी या अधिकता के लक्षण या संकेत दिखते हैं।
कॉर्टिसोल के कम होने का संकेत है:
कॉर्टिसोल बढ़ने पर ये लक्षण दिखते हैं:
कारक जो परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं:
इस सर्जरी से पहले इससे जुड़ी चेतावनी और एहतियातों को समझना जरूरी है। किसी तरह का सवाल होने या अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
डॉक्टर आपको प्रक्रिया के बारे में बताएगा। टेस्ट के दिन से पहले आधी रात के बाद से आपको कुछ नहीं खाना होगा।
यदि आप स्लीप डिसऑर्डर से पीड़ित हैं तो डॉक्टर को बताएं क्योंकि यह ब्लड में कॉर्टिसोल के स्तर को प्रभावित करता है। सोने की सामान्य आदतों के साथ ACTH स्तर सुबह 4 से 8 के बीच सबसे अधिक होता है और रात को 9 बजे के करीब सबसे कम होता है।
छोटी बांह के कपड़े पहनें इससे नर्स को ब्लड सैंपल लेने में आसानी होगी। .
ब्लड टेस्ट करने के लिए डॉक्टर:
सुई लगाते समय आपको कोई दर्द महसूस नहीं होता है। कुछ लोगों को दर्द महसूस हो सकता है, लेकिन जब सुई नस तक पहुंचकर ब्लड निकालने लगती है तो अधिकांश लोगों को दर्द महसूस नहीं होता है। डॉक्टर या नर्स ब्लड सैंपल लेते हैं।
टेस्ट के बाद आप अपनी दिनचर्या शुरू कर सकते हैं।
डॉक्टर ब्लड सैंपल को बर्फ में रखता है और जांच के लिए जल्दी लैब में भेजता है। ACTH एक पेप्टाइड है जो प्लाज्मा में अस्थिर होता है और इसे -20 ° C पर संग्रहित किया जाना चाहिए ताकि इससे परीक्षण के परिणाम गलत न आएं।
एड्रीनोकॉर्टिकोट्रॉपिक टेस्ट से जुड़े किसी सवाल और इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
सामान्य परिणाम
कॉन्संट्रेशन बढ़ सकता है:
कॉन्संट्रेशन कम हो सकता है :
सभी लैब और अस्पताल के आधार पर एड्रीनोकॉर्टिकोट्रॉपिक टेस्ट की सामान्य सीमा अलग-अलग हो सकती है। परीक्षण परिणाम से जुड़े किसी भी सवाल के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकली सलाह या उपचार की सिफारिश नहीं करता है। अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो कृपया इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Pagana, Kathleen D, and Timothy J. Pagana. Mosby’s Manual of Diagnostic and Laboratory Tests. St. Louis, Mo: Mosby/Elsevier, 2010. Printed. Page 11 – 13
ACTH. https://labtestsonline.org/understanding/analytes/acth/tab/test/. Accessed on 17 May, 2020.
Adrenocorticotropic Hormone (ACTH, Corticotropin). http://www.vivo.colostate.edu/hbooks/pathphys/endocrine/hypopit/acth.html. Accessed on 17 May, 2020.
Physiology, Adrenocorticotropic Hormone (ACTH). https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK500031/. Accessed on 17 May, 2020.
Adrenocorticotropic Hormone (ACTH). https://www.hormone.org/your-health-and-hormones/glands-and-hormones-a-to-z/hormones/adrenocorticotropic-hormone-acth. Accessed on 17 May, 2020.
adrenocorticotropic hormone. https://www.cancer.gov/publications/dictionaries/cancer-terms/def/adrenocorticotropic-hormone. Accessed on 17 May, 2020.
Current Version
15/06/2020
Kanchan Singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Satish singh