backup og meta

रक्त से जुड़े रोचक तथ्य

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj


Priyanka Srivastava द्वारा लिखित · अपडेटेड 17/05/2021

    रक्त से जुड़े रोचक तथ्य

    रक्त शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऑक्सीजन और जरूरी नुट्रिएंट्स को शरीर के सभी हिस्सों तक लेकर जाता है जो सभी शारीरिक क्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए बहुत जरूरी है लेकिन, क्या आप जानते है हमारे ब्लड से बहुत सारे रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं वे क्या हैं?   

    1. रक्त शरीर के कुल वजन का करीब 7 % होता है। 
    2. इसमें आर. बी. सी. (रेड ब्लड सेल्स ), डब्लू बी. सी. (व्हाइट ब्लड सेल्स) और प्लेटलेट्स होती हैं। 
    3. ब्लड सेल्स पीले रंग के ब्लड प्लाज्मा में तैरती हैं। ब्लड प्लाज्मा 90 % पानी का बना होता है। साथ ही इसमें कई जरूरी पोषक तत्व , इलेक्ट्रोलाइट , प्रोटीन ,ग्लूकोज और हार्मोन्स होते हैं। 
    4. ब्लड सेल्स को ब्लड प्लाज्मा से सेंट्रीफ्यूज द्वारा अलग किया जा सकता है। 
    5. आर बी सी शरीर में ऑक्सीजन ले जाने का महत्वपूर्ण काम करती हैं। इनमें हीमोग्लोबिन नामक एक प्रोटीन भी होता है। हीमोग्लोबिन में आयरन होता है। रक्त का लाल रंग हीमोग्लोबिन और ऑक्सीजन के मिलने के कारण ही होता है। 
    6. रेड ब्लड सेल्स ही बोन मैरो को बनाती हैं और लगभग 120 दिनों तक शरीर में घूमती रहती हैं।
    7. रेड ब्लड सेल्स ऑक्सीजन को लेकर चलती है और शरीर के विभिन्न अंगों की कोशिकाओं तक पहुंचाने का काम करती है। इसके साथ ही यह कार्बन डाई आक्साइड को खत्म करती है।
    8. व्हाइट ब्लड सेल्स का शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान है। ये बैक्टीरिया, वायरस, कैंसर सेल्स, संक्रामक रोगों से बचाने में मददगार हैं। 
    9. एक बूंद खून में 10,000 व्हाइट ब्लड सेल्स और 2,50,000 प्लेटलेट्स होती हैं।
    10. हर स्वस्थ इंसान रक्तदान कर सकता है। कभी भी एल्कोहॉल करने के 48 घंटों तक रक्तदान न करें। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को रक्तदान नहीं करना चाहिए।
    11. इंसान के शरीर में चार तरह का ब्लड होता है- ए, बी, एबी और ओ। जबकि बिल्लियों में ब्लड ग्यारह तरह का होता है। कुत्तों में तेरह और गायों में लगभग 800 तरह का रक्त पाया जाता है।
    12. कहीं चोट लगने या कट जाने पर ब्लीडिंग होने लगती है ऐसे में प्लेटलेट्स ही खून को रोने और उसका थक्का बनाने में मदद करती हैं। पर यदि रक्त के यह थक्के मस्तिष्क या दिल तक जाने वाली रक्त धमनियों (ब्लड वेसल्स ) में बन जाते हैं तो इसका परिणाम बुरा होता है। इससे स्ट्रोक या दिल का दौरा पड़ सकता है। 
    13. जब भी किसी को खून की जरूरत होती है तो ब्लड बैंक जाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे पहला ब्लड बैंक 1937 में बनाया गया था।
    14. ब्लड पूरे शरीर में जरूरी पोषक तत्व पहुंचाने के साथ -साथ वेस्ट  एलिमेंट्स को शरीर से बाहर निकालने में भी मदद करता है। 
    15. ब्लड टाइप की ग्रुपिंग या उनका क्ला​सिफिकेशन करना आसान नहीं है क्योंकि दुनिया में करीब 30 तरह के ब्लड टाइप हैं। जिनमें से आप केवल  “ABO’ के बारे में जानते है। जिसे O, A, B और AB में बांटा गया है। 
    16. दुनियाभर में हर साल कई लोग रक्त दान करते हैं जिसका इस्तेमाल इलाज के लिए किया जाता है।   
    17. नवजात के शरीर में करीब 250 मिलीलीटर खून की मात्रा होती है, जो एक कप जितना होता है। बात करें वयस्क की तो उनके शरीर में लगभग 5 लीटर खून पाया जाता है। वयस्कों के शरीर के कुल वजन का 7% खून होता है।
    18. ब्लड प्रेशर उस प्रेशर का मेजरमेंट है जो कि ब्लड से ब्लड वेसेल्स की दीवारों पर पड़ता है। 120/80 mmHg एक व्यक्ति का सामान्य ब्लड प्रेशर होता है। हाई ब्लड प्रेशर दिल के दौरे के खतरे को बढ़ाता है। एक वयस्क पुरुष के शरीर में मौजूद रक्त की औसत मात्रा 5.6 लीटर होती है जबकि एक वयस्क महिला के शरीर में औसतन 4.5 लीटर रक्त होता है।
    19. मनुष्य के पास कृत्रिम हृदय हो सकता है लेकिन, मानव रक्त के लिए कोई विकल्प नहीं है। 
    20. मच्छर ज्यादातर ‘ओ’ ब्लडग्रुप वालों के पास फटकते मिलेंगे क्यों कि उन्हें ‘O’ प्रकार का खून चूसना पसंद होता है। एक आदमी के शरीर से पूरी तरह खून चूसने के लिए औसतन 12,00,000 मच्छरों की जरूरत होगी।
    21. एक मात्र स्थान जहां रक्त मानव शरीर में नहीं पाया जा सकता है वह कॉर्निया (आंख का हिस्सा) है क्योंकि कॉर्निया हवा से सीधे ऑक्सीजन लेने में सक्षम है।
    22. ब्लड डोनेट करने से किसी व्यक्ति की एनर्जी कम नहीं होती।
    23. जापान में रक्त के ग्रुप से इंसान के व्यक्तित्व का पता लगाया जाता है। यहीं नहीं आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि जापान के स्कूलों में बच्चों को उनके बल्ड ग्रुप के अनुसार अलग-अलग वर्ग में डाला जाता है। यहां तक की वहां की कंपनियां भी कर्मचारियों को उनके बल्ड ग्रुप के आधार पर उन्हें काम देती हैं।
    24. आंकडों के अनुसार, हमारे देश में हर तीन सेकेंड में किसी न किसी व्यक्ति को खून की जरूरत होती है। हर दिन दुनिया में 40000 यूनिट खून की आवश्यकता होती है। यहीं नहीं हर तीन में से एक शख्स को अपनी जिंदगी में कभी न कभी खून की जरूरत पड़ती है।
    25. 1932 लेनिनग्राद अस्पताल में पहला ब्लड बैंक स्थापित किया गया था।
    26. क्या आप जानते हैं हमारे शरीर में 0.2 मिलिग्राम तक सोना होता है और इसकी सबसे अधिक मात्रा खून में पाई जाती है।
    27. हमारी नसों में खून दौड़ता है यह हम सभी जानते हैं, लेकिन आप इस बात से वाकिफ नहीं होंगे कि ये किस रफ्तार से दौड़ता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि नसों में ब्लड 400 कोलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ता है। इसे कैल्कुलेट किया जाए तो यह पूरे दिन में लगभग 9600 किलोमीटर की दूरी तय करता है।
    28. पहला सफल ब्लड ट्रांसफ्यूजन इंसानों के बीच नहीं बल्कि कुत्तों के बीच हुआ था और यह घटना 1665 में हुई थी।
    29. जेम्स हॉरिसन नामक एक व्यक्ति है जो 60 सालों से रक्तदान कर रहा है। इसके कारण उन्हें सुनहरे हाथ वाला मनुष्य भी कहा जाता है। वह हजार बार रक्तदान कर चुके हैं। उनके द्वारा किए गए बल्ड डोनेट से करीबन 20 लाख अजन्मे शिशुओं को रीसस नामक रोग से बचाया गया है।
    30. विलियम हार्वे 1628 में ब्लड सर्कुलेशन को डिस्क्राइब करने वाले पहले व्यक्ति थे।
    31. ब्राजील के आदिवासी समूह, बोरोरो के सभी लोगों में आश्चर्यजनक रूप से एक ही प्रकार का रक्त पाया जाता है।

     इन तथ्यों को जानने बाद यकीनन आप समझ गए होंगे की रक्त से ​कितने रोचक तथ्य जुड़े हैं। जिनके बारे में शायद आप अनजान रहे होंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Dr. Pooja Bhardwaj


    Priyanka Srivastava द्वारा लिखित · अपडेटेड 17/05/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement