क्या आपको कभी खाने के बाद अचानक से चेस्ट पेन हुआ है? दिल में दर्द होने पर अक्सर लोग बहुत परेशान हो सकते हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि हार्ट में शुरू हुआ दर्द कई कारणों से हो सकता है। ये दर्द बहुत तेज, जलन वाला या फिर प्रेशर जैसा महसूस हो सकता है। दर्द चाहे जिस भी कारण हो, लेकिन दर्द से जल्द छुटकारा पाना बहुत जरूरी हो जाता है क्योंकि कुछ मामलों में असहनीय भी हो सकता है। हार्ट पेन के लिए होम रेमिडीज (Home remedies for heart pain) फायदा पहुंचाती है।
अगर दर्द हार्ट अटैक के कारण हो रहा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर को कॉल करने की जरूरत होती है। ट्रू हार्ट पेन एंजाइना के कारण पैदा होता है, जो कि हार्ट की सीरियस कंडीशन है। ऐसे में पेशेंट को तुरंत मेडिकेशन के साथ ही डॉक्टर की सलाह की भी जरूरत होती है। डायजेस्टिव प्रॉब्लम के कारण भी दर्द की समस्या हो सकती है, जो अक्सर लोग दिल के दर्द से जोड़ के देखते हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको हार्ट पेन के लिए होम रेमिडीज (Home remedies for heart pain) के बारे में जानकारी देंगे, जो आपको आराम पहुंचाने में सहायता करेगी।
हार्ट पेन के लिए होम रेमिडीज (Home remedies for heart pain)

हार्ट पेन के लिए होम रेमिडीज के लिए आप एक नहीं बल्कि कई विकल्प इस्तेमाल कर सकते हैं। ये विकल्प आपके घर में ही मौजूद हैं। अगर आपको ज्यादा समस्या नहीं है और हार्ट का पेन डायजेशन से संबंधित है, तो आपको दिए गए तरीके फायदा पहुंचा सकते हैं।
हार्ट पेन के लिए होम रेमिडीज: गरम पानी का करें इस्तेमाल
हार्ट पेन के लिए होम रेमिडीज (Home remedies for heart pain) में आपको हल्के गुनगुने या गरम पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। गरम या गुनगुना पानी पीने से गैस के कारण छाती में पैदा हुए दर्द से राहत मिलती है। ब्लोटिंग की समस्या अक्सर लोगों को हो जाती है। आप चाहे तो छाती में दर्द से राहत पाने के लिए हिबिस्कस टी या गुड़हल की चाय (Hibiscus tea) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। गुड़हल की चाय डायजेशन को बेहतर बनाने के साथ ही कोलेस्ट्राल के लेवल को कम करता है। जिन लोगों को हाय ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उनके लिए भी ये तरीका अपनाना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
और पढ़ें: हार्ट ब्लॉकेज के लिए लहसुन का सेवन क्यों है लाभकारी?
हार्ट पेन के लिए होम रेमिडीज: एप्पल साइडर विनेगर (Apple cider vinegar)
एप्पल साइडर विनेगर (Apple cider vinegar) स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। सेब के सिरका का सेवन आप खाने से पहले कर सकते हैं। आप हार्ट पेन के लिए घरेलू उपाय के रूप में इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। एसिड रिफ्लक्स के कारण अक्सर लोगों को दिल में दर्द का एहसास हो सकता है। कुछ लोगों में एसिड की पर्याप्त मात्रा न बन पाने के कारण भी दर्द की समस्या हो जाती है। इसमें एसिटिक एसिड होता है, जो एसिड की कमी को पूरा कर छाती में दर्द को कम करने का काम करता है। एक बात का ध्यान हमेशा रखें कि अगर आपका हार्ट पेन डायजेशन की समस्या से जुड़ा हुआ न होकर हार्ट की किसी बीमारी के कारण है, तो आपको हार्ट पेन के लिए होम रेमिडीज का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
हार्ट पेन के लिए होम रेमिडीज: बादाम का सेवन पहुंचा सकता है फायदा
छाती में दर्द की समस्या आपको खाने के तुरंत बाद या फिर एक से दो घंटे बाद भी हो सकती है। अगर आपको खाने के बाद हार्ट पेन या छाती में दर्द हो रहा हो, तो आपको ये एसिड रिफ्लक्स या फिर गर्ड ( Gastroesophageal reflux disease) से जुड़ा हो सकता है। आप खाने के बाद कुछ मात्रा में बादाम का सेवन या फिर बादाम वाले दूध का सेवन भी कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप कम मात्रा में आलमंड का सेवन करें। बादाम में फैट की अधिक मात्रा होती है, जो एसिड रिफ्लक्स की समस्या को बढ़ाने का काम भी कर सकता है। ऐसा सभी लोगों में हो, ये जरूरी नहीं है।
मसल्स स्ट्रेन के लिए करें कोल्ड पैक का इस्तेमाल
हार्ट पेन का कारण मसल्स स्ट्रेन भी हो सकता है। अगर आपको हार्ट पेन मसल्स स्ट्रेन के कारण होता है, तो ऐसे में कोल्ड पैक का इस्तेमाल आपको फायदा पहुंचा सकता है। कई बार भारी सामान उठाने के कारण, गिर जाने के कारण या फिर वेटलिफ्टिंग (Weightlifting) के कारण भी छाती में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसा चेस्ट वॉल में सूजन के कारण होता है। आपको दिन में उस स्थान में कई बार कोल्ड पैक का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे दर्द से राहत मिल सके। अगर आपको हार्ट पेन होता है, तो होम रेमिडीज या फिर घरेलू उपाय को प्राथमिकता न देते हुए आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हार्ट पेन को कभी भी हल्के में लेने की भूल न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें आपकी एक भूल जानलेवा भी साबित हो सकती है। हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार उपलब्ध नहीं कराता हैं।
हार्ट पेन के लिए होम रेमिडीज: लहसुन का इस्तेमाल बचाता है हार्ट की समस्याओं से
लहसुन का सेवन लोग अक्सर खाने में करते हैं। क्या आप जानते हैं कि लहसुन की दो कलियां रोजाना खाने से आपको हार्ट संबंधी कई फायदे पहुंच सकते हैं। खाने में अपच की समस्या हो या फिर अधिक कोलेस्ट्रॉल की, लहसुन आपको इन समस्यां से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। आपको अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए।
और पढ़ें: ब्लड थिनिंग फूड्स : हार्ट की समस्या में प्राकृतिक उपाय हैं ये फूड!
जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि दिल में दर्द या छाती में दर्द के एक नहीं बल्कि कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको अक्सर पाचन में समस्या के कारण दिल के आसपास दर्द की समस्या होती है, तो आप हार्ट पेन के लिए होम रेमिडीज (Home remedies for heart pain) अपना सकते हैं। बेहतर होगा कि आप एक बार डॉक्टर से इस बारे में जानकारी जरूर लें। कई बार बिना जांच के समस्या का पता नहीं चल पाता है और बाद में किसी बड़ी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार उपलब्ध नहीं कराता हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको हार्ट पेन के लिए होम रेमिडीज (Home remedies for heart pain) से संबंधित एक्सपीरियंस को शेयर किया है। के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।