backup og meta

जापानी नॉटवीड के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Japanese Knotweed

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 19/08/2020

जापानी नॉटवीड के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Japanese Knotweed

परिचय

जापानी नॉटवीड (Japanese Knotweed) क्या है?

जापानी नॉटवीड (Japanese Knotweed) एक औषधि है। इसमें विटामिन ए और विटामिन सी के साथ-साथ, पोटेशियम, फास्फोरस, जिंक और मैंगनीज की भी मात्रा पाई जाती है। इसे हुजहांग (Huzhang) भी कहा जाता है, जिसका उपयोग पारंपरिक चीनी चिकित्सा के साथ-साथ जापान और कोरिया में कई वर्षों से किया जा रहा है। हालांकि, विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों में इस्तेमाल के लिए अभी भी इस पर कुछ शोध करने की आवश्यकता हो सकती है।

वहीं, एशियाई संस्कृतियों में सदियों से इसका इस्तेमाल सब्जी के रूप में किया जाता रहा है। यह विभिन्न कृषि और मधुमक्खी पालन गतिविधियों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जापानी नॉटवीड के पौधे में रेस्वेराट्रोल की उच्च मात्रा होती है जो इसके औषधीय गुणों को बढ़ाती है। औषधी के तौर पर इसकी पत्तियों और जड़ों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

मूल रूप से जापानी नॉटवीड पूर्वी एशिया, जापान, कोरिया और चीन में पाया जा सकता है। इसका वैज्ञानिक नाम पॉलीगोनम कसपिडेटम है। यह एक बड़ा, बारहमासी शाकाहारी पौधा होता है। हालांकि, दुनिया के अन्य देशों में, जापानी नॉटवीड को कभी-कभी अच्छा नहीं  माना जाता है, क्योंकि यह बहुत जल्दी बढ़ता है और आस-पास की अन्य फसलों को खराब कर सकता है।

इसका वानस्पातिक नाम रेनोट्रिया जैपोनिका (Reynoutria japonica) है। यह Polygonaceae परिवार से ताल्लुक रखता है। यह एक प्रकार का पौधा होता है, जो कुट्टू के पौधों की प्रजाति से संबंध रखता है।

और पढ़ेंः सिंघाड़ा के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Singhara (Water chestnut)

जापानी नॉटवीड (Japanese Knotweed) का इस्तेमाल किसलिए होता है?

निम्नलिखित स्थितियों में जापानी नॉटवीड (Japanese Knotweed) का इस्तेमाल किया जाता है:

हृदय रोग में फायदेमंद (Helpful in heart related problems)

यदि कोई हाई फैट युक्त चीजों का सेवन ज्यादा करता है तो उसे हृदय रोग होने की संभावना अधिक होती है। हालांकि इसका सेवन करने से हृदय रोगों की संभावना को कम किया जा सकता है।

अल्जाइमर और डेमेंशिया में फायदेमंद (Alzheimer’s disease and dementia)

इसका इस्तेमाल ब्रेन पर संज्ञानात्मक प्रभाव डाल सकता है। जो अल्जाइमर रोग और डेमेंशिया के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। ऐसा इसमें मुख्य रूप से पाए जाने वाले रेसवेराट्रॉल के गुणों के कारण हो सकता है। रेसवेराट्रॉल ने न्यूरोडीजेनेरेटिव प्रक्रियाओं के खिलाफ लड़ने में नर्वस सिस्टम की मदद करता है। रेस्वेराट्रोल मस्तिष्क के मार्गों को सक्रिय रखने में मदद कर सकता है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है (Controls Blood Pressure)

जापानी नॉटवीड का इस्तेमाल करने से रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने से हृदय पर तनाव के प्रभाव को कम किया जा सकता है और यह रक्त के थक्कों को बनने से भी रोकने में मदद करता है। जिससे नसों में खून के प्रवाह में किसी तरह की बाधा को जोखिम नहीं होता है और दिल के दौरे आने और स्ट्रोक के जोखिम को भी काफी कम करने में मदद करता है।

कैंसर की रोकथाम में मददगार (Helpful in preventing cancer)

साल 2014, में विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय, मेडिसन के त्वचा विज्ञान विभाग के डॉक्टरों द्वारा किए गए एक शोध में बताया गया है कि, रेसवेराट्रॉल युक्त खाद्य पदार्थ जैसे कि रसभरी (रास्पबेरी) , शहतूत, और नॉटवीड को कीमोप्रोटेक्टिव और कैंसर के इलाज में प्रभावी पाया गया। हालांकि, इस दिशा में अभी भी उचित शोध करने की आवश्यकता हो सकती है।

पेट संबंधी समस्याएं दूर करें

इसका सेवन कब्ज, सूजन या पेट में ऐंठन की समस्या को काफी कम कर सकते हैं। इसका सेवन करने से आपकी पाचन प्रक्रियाओं का कार्य संतुलित बना रह सकता है।

इंसुलिन लेवल को कंट्रोल में रखता है (Controls Insulin level)

हमारी खराब डायट के कारण शरीर में इंसुलिन का स्तर कम या ज्यादा हो सकता है। जो भविष्य में डायबिटीज जैसी कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। नॉटवीड का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन बनने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है जिससे शरीर में शुगर की मात्रा आसानी से कंट्रोल की जा सकती है।

डायबिटीज

जापानी नॉटवीड इंसुलिन के स्तर पर भी सीधा प्रभाव डाल सकता है। इसके रेस्वेराट्रोल गुण इंसुलिन प्रतिरोध को रोकने में मदद करते हैं जो डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

इसके अलावा, निम्नलिखित स्थितियों में जापानी नॉटवीड का इस्तेमाल किया जाता है:

  • गले में खराश
  • मसूड़े की सूजन
  • श्वसन संबंधी समस्याओं जैसे फेफड़ों की बीमारी, ब्रोंकाइटिस और लगातार खांसी के साथ-साथ कुछ त्वचा विकारों के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है।

हालांकि, उपरोक्त परिस्थितियों में नॉटवीड की प्रभाविकता का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है।

और पढ़ें: Celery : अजवाइन क्या है?

सावधानियां और चेतावनी

नॉटवीड (Knotweed) का उपयोग करने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?

नॉटवीड का सीमित मात्रा में उपयोग सुरक्षित माना जाता है। बिना डॉक्टर से कंसल्ट करें इसका उपयोग न करें। निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:

  • यदि आप प्रेग्नेंट या ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं। दोनों ही स्थितियों में सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही दवा खानी चाहिए।
  • यदि आप अन्य दवाइयां ले रही हैं। इसमें डॉक्टर की लिखी हुई और गैर लिखी हुई दवाइयां शामिल हैं, जो मार्केट में बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
  • यदि आपको नॉटवीड के किसी पदार्थ या अन्य दवा या औषधि से एलर्जी है।
  • यदि आपको कोई बीमारी, डिसऑर्डर या कोई अन्य मेडिकल कंडिशन है।
  • यदि आपको फूड, डाई, प्रिजर्वेटिव्स या जानवरों से अन्य प्रकार की एलर्जी है।

अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नहीं हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। नॉटवीड का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।

और पढ़ेंः पाठा (साइक्लिया पेल्टाटा) के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Patha plant (Cyclea Peltata)

विशेष सावधानियां और चेतावनी

प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग: प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान जापानी नॉटवीड का इस्तेमाल करने से आपके डॉक्टर मना कर सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से बेहतर होगा कि आप इस दौरान जापानी नॉटवीड का सेवन ना करें। इसके अलावा, जापानी नॉटवीड को चीन में गर्भपात कराने वाली औषधियों में सूचिबद्ध किया गया है। इस लिहाज से भी इसका सेवन करना हानिकारक है।

और पढ़ें: Rose Geranium Oil: रोज जेरेनियम ऑयल क्या है?

[mc4wp_form id=’183492″]

साइड इफेक्ट्स

जापानी नॉटवीड के क्या साइड इफेक्ट्स हैं?

ज्यादातर लोगों के लिए जापानी नॉटवीड सुरक्षित माना जाता है ,लेकिन इसके संभावित साइड इफेक्ट्स के बारे में अभी तक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

डोसेज

जापानी नॉटवीड का सामान्य डोज क्या है?

जापानी नॉटवीड का डोज आपकी उम्र, सेहत और अन्य कारकों पर निर्भर करता है। मौजूदा समय में इस संबंध में पर्याप्त वैज्ञानिक तथ्यों का आभाव है कि इसका उपयुक्त डोज क्या होना चाहिए। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि नैचुरल प्रोडक्ट्स हमेशा सुरक्षित नहीं होते। यदि आप इसे मार्केट से खरीदकर लाते हैं तो इसके पैकेज पर छपे दिशा-निर्देशों को सावधानी पूर्वक पढ़ें और इसका पालन करें।

इसके अलावा, जापानी नॉटवीड का इस्तेमाल करने से पहले अपने हर्बालिस्ट या डॉक्टर सलाह अवश्य लें। इसके डोज को लेकर क्लीनिकल गाइडलाइंस की कमी है। हालांकि, एक शोध में नॉटवीड (ओरल एक्स्ट्रैक्ट पी. कस्पिडेटम) 200mg का इस्तेमाल छह हफ्तों से ज्यादा किया गया। इसमें 40mg रेसवेरट्रोल का इस्तेमाल किया गया। यह शोध चूहे पर किया गया, जिसमें इसके सूजन के खिलाफ लड़ने की प्रभाविकता का आंकलन किया गया।

और पढ़ें: Chrysanthemum : गुलदाउदी क्या है?

उपलब्ध

जापानी नॉटवीड किन रूपों में उपलब्ध है?

जापानी नॉटवीड निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:

  • जापानी नॉटवीड पाउडर
  • जापानी नॉटवीड रूट एक्सट्रैक्ट

हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो स्वास्थ्य के इस आर्टिकल में इस हर्बल से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां देने की कोशिश की है, जो आपके काफी काम आ सकती हैं। अगर आपको ऊपर बताई गई कोई सी भी शारीरिक समस्या है तो इस हर्ब का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि हर हर्ब सुरक्षित नहीं होती। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें तभी इसका इस्तेमाल करें। जापानी नॉटवीड से जुड़ी यदि आप अन्य जानकारी चाहते हैं तो आप हमसे कमेंट कर पूछ सकते हैं।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 19/08/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement