मूंगफली के पौधे में जो बीज होते हैं, उनमें से निकला हुआ तेल मूंगफली का तेल कहा जाता है। मूंगफली एक सस्ता ड्राई फ्रूट है और यह आसानी से बाजार में उपलब्ध हो जाता है। सर्दियों में लोग मूंगफली को बहुत चाव से खाते हैं। भारतीय घरों में मूंगफली के तेल के साथ ही मूंगफली के दानों को भी चाव से खाया जाता है। मूंगफली के तेल को सींगदाना तेल भी कहा जाता है। इसे ग्राउंडनट ऑयल के नाम से भी जाना जाता है। इस आर्टिकल के माध्यम से जानिए कि सींगदाना तेल या मूंगफली तेल के क्या फायदे होते हैं और किस तरह से शरीर को लाभ पहुंचाता है।

मूंगफली का तेल या सींगदाना तेल सेहत के लिए अत्यंत लाभदायक है। इसके फायदे इस प्रकार हैं:
यह एक हर्बल सप्लिमेंट है और कैसे काम करता है। इसके संबंध में अभी कोई ज्यादा शोध उपलब्ध नहीं हैं। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप किसी हर्बल विशेषज्ञ या फिर किसी डॉक्टर से संपर्क करें। हालांकि, कुछ शोध यह बताते हैं कि इसमें फैटी एसिड अन्य तेलों के मुकाबले काफी संतुलित मात्रा में होता है, जिसके कारण शरीर में फैट अधिक नहीं बढ़ता। इसमें स्टेरिक एसिड, पॉल्मिलिक एसिड, लिनोबनानेलिक एसिड और ओलिक एसिड पाया जाता है जो आपको सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है और कैंसर से बचाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एमयूएफए होता है और मोनौसैचुरेटेड – ‘अच्छा फैट’ ज्यादा व सैचुरेटेड ‘बुरा फैट’ कम होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर में नहीं पहुंचने देता और ह्रदय के रोगों से बचाता है। इसमें विटामिन-ई भरपूर होता है, जो त्वचा के स्वास्थ्य को भी बढ़ाता है।
और पढ़ें : Coconut Oil: नारियल तेल क्या है?
[mc4wp_form id=’183492″]
निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नहीं हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। मूंगफली तेल का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
आमतौर पर खाने में, त्वचा पर लगाने पर और सही मात्रा में दवाई के तौर पर मूंगफली का तेल लेना सभी लोगों के लिए सुरक्षित है।
मूंगफली तेल गर्भवती और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए अधिक फायदेमंद है। लेकिन उच्च मात्रा में व दवाई के तौर पर यह तेल लेना उचित नहीं हो सकता है। यदि आप ब्रेस्ट फीडिंग या प्रेग्नेंट महिला है, तो रोजाना खुराक पर टिके रहें।
जिन लोगों को मूंगफली या सोयाबीन( fabaceae) समूह के पौधों से एलर्जी है, उन्हें मूंगफली तेल से गंभीर एलर्जी रिएक्शन हो सकते हैं।
और पढ़ें : Cudweed: कडवीड क्या है?
हालांकि, हर किसी को ये साइड इफेक्ट हों, ऐसा जरूरी नहीं है, कुछ ऐसे भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो ऊपर बताए नहीं गए हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट महसूस हो या आप इनके बारे में और जानना चाहते हैं तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें : Corkwood: कॉर्कवुड क्या है?
किसी रोग के निवारण के लिए प्रयोग किए जाने वाली दवाओं का सेवन कर रहे रोगियों को मूंगफली के तेल के प्रयोग से नुकसान संभव हो सकता है।अतः किसी भी गंभीर रोग से ग्रस्त होने पर भोजन में उपयोग किए जाने वाले तेल के विषय में डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक होता है।
और पढ़ें : Eucalyptus : नीलगिरी क्या है?
हर मरीज के मामले में मूंगफली तेल की डोज अलग हो सकती है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नही होती हैं। मूंगफली तेल के उपयुक्त डोज के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
मूंगफली तेल निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध हो सकता है:
उपरोक्त दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है, अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से जानकारी जरूर लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Mayo Clinic Minute: 5 tips for cooking with healthier oils – https://newsnetwork.mayoclinic.org/discussion/mayo-clinic-minute-5-tips-for-cooking-with-healthier-oils-2/ – accessed on 21/01/2020
Peanut Oil – https://medlineplus.gov/druginfo/natural/483.html – Accessed 20 Nov, 2019
Is Peanut Oil Healthy? https://www.cancer.org/treatment/survivorship-during-and-after-treatment/staying-active/nutrition/benefits.htmlThe Surprising Truth – Accessed 21/01/2020
PEANUT OIL –https://www.organicconsumers.org/news/is-peanut-oil-good-for-cooking Accessed 20 Nov, 2019
Current Version
08/09/2020
lipi trivedi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Ankita mishra
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar