स्कर्वी ग्रास को कोक्लेयर, कोक्लेयर ऑफ़िसिनेल, कोक्लेरिया ऑफ़िसिनालिस, कोक्लेरिया, क्रैनसन, क्रैंसन ऑफ़िसिनल, हिरेबा डेल एस्कोर्बुटो, स्पूनवॉर्ट आदि कई नामों से जाना जाता है। इस हर्ब के पत्तों और फूल वाले हिस्से का प्रयोग दवाई बनाने के लिए किया जाता है। इस हर्ब का नाम स्कर्वी ग्रास इसलिए पड़ा क्योंकि नाविक इस हर्ब का प्रयोग स्कर्वी नामक बीमारी में राहत पाने के लिए किया करते हैं। स्कर्वी रोग विटामिन-सी की कमी के कारण होने वाला रोग है। नाविकों को अक्सर विटामिन-सी की कमी रहती है क्योंकि उन्हें समुद्र में ताजे फल नहीं मिल पाते। इस जड़ी-बूटी का प्रयोग विटामिन-सी की कमी को पूरा करने के अलावा गठिया, पेट दर्द, और फ्लूइड रिटेंशन आदि में किया जाता है। इसका उपयोग “ब्लड प्यूरीफायर” के रूप में भी किया जाता है। त्वचा के रोगों को दूर करने के लिए भी यह हर्ब फायदेमंद है। पाइये स्कर्वी ग्रास के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से।
और पढ़ें: पेट दर्द (Stomach pain) के ये लक्षण जो सामान्य नहीं हैं

स्कर्वी ग्रास का प्रयोग इन रोगों के उपचार के लिए किया जाता है:
विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए
निम्नलिखित समस्याओं में राहत पाने के लिए भी इस हर्ब का प्रयोग किया जाता है:
स्कर्वी ग्रास में विटामिन-सी अधिक मात्रा में होता है। यह रेचक (laxative) की तरह काम करता है और बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम हो सकता है।
इस बारे में सही जानकारी उपलब्ध नहीं है कि स्कर्वी ग्रास सुरक्षित है।इस हर्ब का मुंह के माध्यम से अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट और आंतों में जलन की समस्या हो सकती है। हालांकि, इसे त्वचा पर सीधे तौर पर लगाने से त्वचा को नुकसान हो सकता है।
गर्भावस्था : अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो आपको इस जड़ी-बूटी का सेवन नहीं करना चाहिए या तभी करना चाहिए, जब डॉक्टर ने इसकी सलाह दी हो। क्योंकि, इसका सेवन करना गर्भ में पल रहे शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है। सुरक्षित रहने के लिए अपने डॉक्टर से पूरी जानकरी लें।
स्तनपान : अगर आप स्तनपान करा रही हैं तो उस स्थिति में भी आपको डॉक्टर की सलाह के बिना इस दवाई को नहीं लेना चाहिए। क्योंकि, हो सकता है कि यह हर्ब ब्रेस्ट मिल्क से पास हो और आपके शिशु को नुकसान पहुंचाएं। इसलिए प्रेगनेंसी और ब्रेस्टफीडिंग दोनों ही स्थितियों में आपको केवल उन्ही दवाईयों का सेवन करना चाहिए जिनकी सलाह डॉक्टर ने दी हो।
और पढ़ें : क्या ब्रेस्टफीडिंग से अनवॉन्टेड प्रेग्नेंसी (Unwanted Pregnancy) रुक सकती है?
अन्य हर्ब्स की तरह स्कर्वी ग्रास के भी कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं। हालांकि ऐसा आवश्यक नहीं कि इस जड़ी-बूटी को लेने से सभी लोगों को साइड इफेक्ट्स हों, लेकिन कुछ लोगों में कुछ दुष्प्रभाव देखे आ सकते हैं। अगर आपको इस हर्ब को खाने से कोई भी समस्या होती है या साइड इफेक्ट नजर आते हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर को बताएं ताकि सही समय पर वो आपको सही सलाह दे सकें। सही मार्गदर्शन और सलाह के बाद ही इसे लें। अधिक लाभ पाने के लिए नियमित रूप से इस हर्ब का सेवन करें। स्कर्वी ग्रास से निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
अगर आपको इस दवाई को लेने के बाद कोई समस्या होती है तो अपने डॉक्टर को बताएं।अगर आप इस हर्ब से होने वाले साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं, तो कृपया अपने औषधि विशेषज्ञ या डॉक्टर से परामर्श करें
स्कर्वी ग्रास का प्रयोग करने से आपकी मौजूदा दवाई या मेडिकल स्थितियों पर प्रभाव पड़ सकता है। अगर आप किसी अन्य दवाई का सेवन कर रहे हैं तो सबसे पहले अपने डॉक्टर को अवश्य बताएं। यही नहीं, अगर आपको अन्य कोई बीमारी है या कोई समस्या है। उस स्थिति में अगर आप इस हर्ब को लेते हैं तो आपके लिए यह हानिकारक हो सकता है। इसलिए, इसके प्रयोग से पहले अपने डॉक्टर या औषधि विशेषज्ञ से अवश्य पूछे। इस हर्ब का प्रयोग किसी अन्य दवाई के साथ करने से कुछ विपरीत प्रभाव हो सकते हैं, जो इस प्रकार हैं:
लिथियम इंटरेक्शन रेटिंग: इस संयोजन को लेने के लिए सावधान रहना चाहिए। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना अनिवार्य है। स्कर्वी ग्रास का वाटर पिल या डाइयुरेटिक के समान प्रभाव भी हो सकता है। इस औषधि को लेने से शरीर में लिथियम की अधिकता हो सकती है, जिससे कारण कई साइड इफ़ेक्ट होने की संभावना है। अगर आप लिथियम युक्त कोई उत्पाद ले रहे हैं तो इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। ऐसे में डॉक्टर आपकी लिथियम की डोज को बदल सकते हैं।
स्कर्वी ग्रास का प्रयोग करना सुरक्षित है, लेकिन अच्छी तरह से जानकारी लेने के बाद ही आप इस जड़ी-बूटी का सेवन करें। अपनी मर्जी से इसका सेवन न करें। अगर डॉक्टर ने आपको इस हर्ब को लेने की सलाह दी है तो इसे दूसरे रोगी के साथ शेयर न करें जिसे आपके समान समस्या हो, जब तक डॉक्टर उसे इस हर्ब को लेने के लिए न कहें।
और पढ़ें :Povidone Iodine: पोविडोन आयोडीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
स्कर्वी ग्रास को लेने की सही खुराक क्या है?
स्कर्वी ग्रास की सही डोज क्या है। यह बात कई चीजों पर निर्भर करता है जैसे उपयोग करने वाले की उम्र, स्वास्थ्य या कई अन्य स्थितियां। इसकी सही डोज क्या है इस समय इसके बारे में कोई वैज्ञानिक जानकारी नहीं है। याद रखें कि प्राकृतिक उत्पाद हमेशा सुरक्षित नहीं होते और उनकी सही डोज का पता होना महत्वपूर्ण है। इसलिए इसका उपयोग करने से पहले अपने फार्मासिस्ट और फिजिशियन या डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
हमें उम्मीद है कि स्कर्वी ग्रास पर आधारित यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख में हमनें हर्ब से जुड़ी सभी जानकारियां देने की कोशिश की हैं जो कि आपके लिए उपयोगी साबित हों। अगर आपको यहां बताई गईं स्वास्थ्य समस्याएं हैं तो आप इस हर्ब का उपयोग डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से संपर्क करें।
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह , निदान या उपचार प्रदान नहीं करता और न ही इसके लिए जिम्मेदार है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.webmd.com/vitamins/ai/ingredientmono-373/scurvy-grass
https://www.emedicinehealth.com/scurvy_grass/vitamins-supplements.htm
https://www.medicinenet.com/scurvy_grass/supplements-vitamins.htm
https://vitagene.com/supplements/herbs/scurvy-grasshttps://www.rxlist.com/scurvy_grass/supplements.htm
https://www.scottishwildflowers.org/flower/common-scurvy-grass/
Current Version
03/06/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ
Updated by: Mona narang