शरीर के बाकी हिस्सों की तरह ही दुर्घटना या चोट के कारण नाक में फ्रैक्चर हो सकता है जिसे नाक की हड्डी का टूटना कहा जाता है। अक्सर यह नाक ऊपर की हड्डी होती है। नाक में फ्रैक्चर के लक्षण और उपचार क्या हैं? जानिए इस आर्टिकल ।
नाक में फ्रैक्चर या नाक टूटने का मतलब है नाक की हड्डी को जोड़ने वाले कार्टिलेज में दरार या उसका टूटना। नाक में फ्रैक्चर खेल, लड़ाई, गिरने या गाड़ी से एक्सिडेंट होने पर हो सकता है। नाक टूटने पर नाक और आंख के नीचे सूजन, नील पड़ने के साथ ही दर्द भी होता है। आपकी नाक टेढ़ी हो जाती है और आपको सांस लेने में दिक्कत होती है। नाक में फ्रैक्चर के उपचार के लिए हमेशा सर्जरी की जररूत नहीं पड़ती है।

नाक में फ्रैक्चर होने पर आपको कुछ इस तरह के लक्षण दिखते हैः
नाक में चोट लगने या नाक में फ्रैक्चर होने पर आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए नाक से आ रहे खून को बंद करना और सूजन कम करना।
[mc4wp_form id=’183492″]
आपको इमरजेंसी मेडिकल सेवा की जरूरत है यदिः
नाक में फ्रैक्चर के आपके लक्षणों की जांच के बाद डॉक्टर आपसे पूछेगा कि आपको चोट कैसे लगी और क्या पहले भी आपकी नाक टूट चुकी है या गंभीर चोट लगी है, क्या कभी नाक की सर्जरी हुई है आदि।
इसके बाद डॉक्टर आपके नाक की जांच करता है जिसमें नाक का शेप, हड्डियों की स्थिति, क्षतिग्रस्त हिस्से की कोमलता और विकृति, नाक के परदे की जांच की जाती है। लाइट और एक उपकरण की मदद से डॉक्टर आपकी नाक के अंदरुनी हिस्से की जांच करता है कि कहीं कोई ब्लड क्लॉट, नील आदि तो नहीं है। अधिकांश मामलों में निदान के लिए और किसी टेस्ट की जरूरत नहीं पड़ती है। एक्स-रे करना हमेशा आवश्यक नहीं होता है।
यदि नाक में फ्रैक्चर के कारण नाक में कोई विकृति आती है, नाक से हवा निकलने में बाधा आती है या ऐसे कोई लक्षण दिखते हैं जिसमें स्पेशलिस्ट की जरूरत पड़े, तो आपका डॉक्टर आपको otolaryngologist (ईयर, नोज, थ्रोट स्पेशलिस्ट) या प्लास्टिक सर्जन के पास भेज सकता है। स्पेशलिस्ट डॉक्टर उपचार से पहले कुछ टेस्ट करते हैं।
नाक में फ्रैक्चर की वजह से यदि नाक से खून आ रहा है तो आगे की तरफ झुक जाएं, इससे ब्लीडिंग रुक सकती है। यदि नाक में फ्रैक्चर मामूली है और इससे कोई दूसरी समस्या नहीं हो रही है तो आमतौर पर नाक टूटने का इलाज घर पर ही किया जा सकता है, लेकिन यदि नाक में विकृति आई है इसका शेप बदल गया है तो, घर पर उपचार करने की गलती न करें। सामान्य स्थितियों में यह उपचार घर पर किया जा सकता है जैसेः
चेहरे या नाक पर बड़े घाव या कटे हुए स्थान के उपचार के लिए डॉक्टर के पास जाएं। इसे टांके और मेडिकल ड्रेसिंग से ठीक किया जाता है।
क्रूक्ड नोज या नाक के फ्रैक्चर की वजह से इसका शेप बिगड़ने पर डॉक्टर हड्डियों को मैन्युली फिर से पहले वाली स्थिति में लाता है। इस प्रक्रिया से नाक पहले वाली स्थिति में आ जाती है और सांस लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती। मैन्युल रिआलाइन्मेंट के दौरान डॉक्टर इनका इस्तेमाल कर सकता हैः
यदि नाक में फ्रैक्चर हुए 2 हफ्ते या उससे अधिक समय हो गया है तो मैनुअल रिआलाइन्मेंट नहीं किया जा सकता है। इस स्थिति में नाक को ठीक करने के लिए सर्जरी का विकल्प बचता है।
नाक में फ्रैक्चर होने पर डॉक्टर सर्जरी की सलाह देता है यदिः
नाक की विकृत हड्डी और टेढ़ी हुई नाक को मैनुअल रिआलाइन्मेंट से ठीक किया जा सकता है, लेकिन ऐसा सिर्फ चोट लगने के 2 हफ्ते के अंदर ही किया जा सकता है। अधिक समय होने पर सर्जरी करनी पड़ती है और कुछ मामलों में आपको सर्जरी के लिए 2-3 महीने इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए ताकि इस दौरान सूजन और चोट ठीक हो जाए ताकि बाद में सर्जन हड्डियों को पुनः स्थापित कर सके।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
(Accessed on 5 February 2020)
Broken Nose
https://www.healthline.com/health/nose-fracture
Broken nose
https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/broken-nose/symptoms-causes/syc-20370439
Is My Nose Broken?
https://www.webmd.com/a-to-z-guides/is-my-nose-broken#1
Broken Nose (Nasal Fracture)
https://www.health.harvard.edu/a_to_z/broken-nose-nasal-fracture-a-to-z
What to know about a broken nose
https://www.medicalnewstoday.com/articles/325075.php
Current Version
28/07/2020
Kanchan Singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Ankita mishra