क्या आप श्योर हैं कि आप लॉग आउट करना चाहते हैं?
कॉन्ड्रोमलेशिया पटेला घुटने की समस्या है। जिसमें घुटने का कैप, जिसे नीकैप कहते हैं, उसमें अंदर की तरफ के कार्टिलेज में असामान्य सा मुलायमपन हो जाता है। जिससे घुटनों में आगे (दर्द घुटने के साथ-साथ सामने की ओर भी होता है) की तरफ दर्द होता है। कॉन्ड्रोमलेशिया पटेला घुटने में पुराने दर्द के बड़े कारणों में से एक है। कॉन्ड्रोमलेशिया पटेला के कारण घुटने का कैप (Kneecap) फीमर यानी कि जांघ की हड्डी के ऊपर चढ़ जाता है। इस स्थिति को पटेलाफिमोरल सिंड्रोम (patellofemoral syndrome) और रनर्स नी कहते हैं।
और पढ़ें : हस्तमैथुन घुटनें के दर्द के लिए हानिकारक है या नहीं?
कॉन्ड्रोमलेशिया पटेला युवाओं, एथलेटिक में होना सामान्य है। लेकिन, यह समस्या सबसे ज्यादा अधेड़ लोगों को होती है। जिन्हें पहले से गठिया है, उन्हें भी हो सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से बात कर लें।
कॉन्ड्रोमलेशिया पटेला के लक्षण इस प्रकार हैं :
इसके अलावा कॉन्ड्रोमलेशिया पटेला के ज्यादा लक्षणों की जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से बात करें।
और पढ़ें : जिम एक्सरसाइज, जिन्हें आसानी से कर सकते हैं
[mc4wp_form id=”183492″]
अगर आप में ऊपर बताए गए लक्षण सामने आ रहे हैं तो डॉक्टर को दिखाएं। साथ ही कॉन्ड्रोमलेशिया पटेला से संबंधित किसी भी तरह के सवाल या दुविधा को डॉक्टर से जरूर पूछ लें। क्योंकि हर किसी का शरीर कॉन्ड्रोमलेशिया पटेला के लिए अलग-अलग रिएक्ट करता है।
कॉन्ड्रोमलेशिया पटेला में घुटने के सामने और साइफ की तरफ दर्द होता है। जब आप घुटने को मोड़ते हैं तो आपके घुटने की कैप फीमर के कार्टिलेज पर फिसलती है। इसके साथ ही टेंडॉन्स और लिगामेंट्स नीकैप को पैर के ऊपरी और निचले हिस्से से जोड़ता है। जब ये सभी चीजें सही तरह से मूव नहीं कर पाती हैं तो नीकैप जांघ की हड्डी पर घिसने लगती है। जिसके कारण कॉन्ड्रोमलेशिया पटेला या रनर्स नी हो जाता है।
और पढ़ें : ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कमर दर्द से दिलाएंगी छुटकारा
नीकैप के सही तरीके से मूव न करने के कारण हैं :
और पढ़ें : घर पर मसल्स डेवलपमेंट (Muscles development) के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज
कॉन्ड्रोमलेशिया पटेला होने का रिस्क फैक्टर कई बातों पर निर्भर करता है :
यहां प्रदान की गई जानकारी को किसी भी मेडिकल सलाह के रूप ना समझें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
कॉन्ड्रोमलेशिया पटेला का पता लगाने के लिए डॉक्टर आपके घुटनों का एक्स-रे या एमआरआई (MRI) करते हैं। साथ ही मांसपेशियों की भी जांच करते हैं। ताकि ये पता लगाया जा सके कि कौन सी मांसपेशियों के कारण कॉन्ड्रोमलेशिया पटेला हुआ है।
कॉन्ड्रोमलेशिया पटेला में घुटनों पर कम दबाव डालने से आराम मिलता है। घुटने का दर्द जब पहली बार हो अगर तभी से ध्यान दिया जाए तो बहुत हद तक कॉन्ड्रोमलेशिया पटेला से आराम मिल सकता है। घुटनों पर बर्फ से सेंकाई करने से भी आराम मिलता है। इसके अलावा डॉक्टर आपको पेनकीलर और सूजन आदि को कम करने के लिए दवा देंगे।
फिजिकल थेरिपी का मुख्य उद्देश्य क्वॉड्रीसेप्स, हैमस्ट्रींग, अबडक्टर और अडक्टर मांसपेशियों की मजबूती और संतुलन को बढ़ाया जा सके। इससे अगर नीकैप अपनी जगह से हट गया है तो वह भी धीरे-धीरे ठीक हो जाता है।
इसके अलावा आपको साधारण एक्सरसाइज करनी चाहिए, जिसमें वजन न उठाना हो। जैसे – स्वीमिंग, साइकलिंग आदि करना चाहिए। इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होंगी।
कॉन्ड्रोमलेशिया पटेला के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव कर के सामान्य जीवन जी सकते हैं :
इसके अलावा इस संबंध में आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि आपके स्वास्थ्य की स्थिति देख कर ही डॉक्टर आपको उपचार बता सकते हैं। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Chondromalacia of the patella. https://medlineplus.gov/ency/imagepages/8892.htm#:~:text=Chondromalacia%20of%20the%20patella%20is,(knee%20cap)%20and%20femur.. Accessed On 14 September, 2020.
Chondromalacia Patella. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK459195/. Accessed On 14 September, 2020.
Synopsis of causation: chondromalacia patellae. https://www.gov.uk/government/publications/synopsis-of-causation-chondromalacia-patellae. Accessed On 14 September, 2020.
Sample records for chondromalacia patellae. https://www.science.gov/topicpages/c/chondromalacia+patellae. Accessed On 14 September, 2020.
Chondromalacia. https://www.health.harvard.edu/a_to_z/chondromalacia-a-to-z. Accessed On 14 September, 2020.