1. पूरे शरीर के मसल्स बनाएं
स्क्वॉट्स को केवल टांगों का व्यायाम माना जाता है, लेकिन ये पूरे शरीर की मसल्स बनाने के लिए लाभदायक है। इसके अलावा यह मेटाबोलिज्म को भी सुधारता है, जो पूरे शरीर में अधिक मांसपेशियों के निर्माण में सहायक है। स्क्वॉट्स पुरुष और महिला दोनों के शरीर के मसल्स के लिए लाभदायक है। अगर स्क्वॉट्स एक्सरसाइज को अच्छे से किया जाए, तो इससे शरीर में मनुष्य के विकास करने वाले हॉर्मोन और टेस्टोस्टेरोन के लेवल को बढ़ाने में सहायक है। यह व्यायाम शरीर के ऊपरी और निचले दोनों भागों के लिए लाभदायक है।
2. स्क्वॉट्स के लाभ : चर्बी कम करे
स्क्वॉट्स (Squats) का पुरुषों और महिलाओं के लिए फायदा यह भी है कि इससे शरीर का फैट कम होता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। स्क्वॉट्स वजन कम करने में इसलिए भी उपयोगी है, क्योंकि इस वर्कआउट को करने से शरीर के उन अंगों से फैट कम होता है, जहां फैट जमा होती है जैसे जांघे, पेट, कूल्हे आदि। आपको स्क्वॉट्स के साथ-साथ वजन कम करने के लिए संतुलन बनाने में भी सहायक है। इस वर्कआउट से आपको अन्य कोई एक्सरसाइज करने से अधिक फायदा होगा।
और पढ़ें : इस तरह स्क्वैट्स (squats) पैर टोन करने में करते हैं मदद
3. स्क्वॉट्स के लाभ : शरीर का संतुलन और लचीलापन बढ़ाए
उम्र के बढ़ने पर शरीर का संतुलन अक्सर बिगड़ जाता है, क्योंकि हमारी टांगे और शरीर का निचला हिस्सा कमजोर हो जाता है। अपने शरीर के निचले हिस्से को मजबूत करने के लिए स्क्वॉट्स व्यायाम सबसे बेहतरीन है। यही नहीं, शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने में भी यह व्यायाम सहायक है। इससे कोहनियों, पीठ, कूल्हे आदि का लचीलापन बढ़ता है। हालांकि इसके लिए यह जरूरी है कि आप सही पॉस्चर में व्यायाम करें।
और पढ़ें : 4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक, तनाव और चिंता दूर करेंगी ये एक्सरसाइज
4. स्क्वॉट्स के लाभ : एब्स बनाए
कुछ ही ऐसे व्यायाम होते हैं, जो शरीर के कई अंगों को फायदा पहुंचाते हैं, जैसे स्क्वॉट्स। टांगों को मजबूत करने के साथ स्क्वॉट्स एब्स और पीठ को सुडौल बनाने में भी लाभदायक है। स्क्वॉट्स शरीर के मसल्स को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यही नहीं, यह मसल्स ग्लूकोस की मात्रा को संतुलित बनाए रखने और मेटाबोलिज्म को सुधारने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज और मोटापे जैसी समस्या से मुक्ति मिलती है।
स्क्वॉट्स (Squats) हृदय और हृदय के स्वास्थ्य के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज है। इन्हें करने से हमारा शरीर अच्छे से ऑक्सिजन का प्रयोग कर पाता है, जिससे अंग जैसे दिल, फेफड़े आदि सही से काम करते हैं। शरीर का कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी इस व्यायाम से सहायता मिलती है।
और पढ़ें : स्ट्रेस बस्टर के रूप में कार्य करता है उष्ट्रासन, जानें इसके फायदे और सावधानियां
6. स्क्वॉट्स के लाभ में सकारात्मकता भी शामिल
यह बात साबित हो चुकी है कि स्क्वॉट्स करने से हमारा मेंटल लेवल शरीर के तापमान के ज्यादा होने से बढ़ता है। इससे शरीर में वो हॉर्मोन बनते हैं, जो आपको खुश रहने में आपकी मदद करते हैं। इससे हमें जीवन में सकारात्मक बने रहने में मदद मिलती है। इसलिए पुरुषों और महिलाओं के लिए इस एक्सरसाइज का एक फायदा है और वो है खुश रहना।
7. स्क्वॉट्स के लाभ : चोट नहीं लगती
स्क्वॉट्स करने के लिए किसी भी तरह के उपकरण या मशीन की जरूरत नहीं पड़ती। इससे किसी भी दुर्घटना के होने या चोट लगने की संभावना कम हो जाती है। स्क्वॉट्स के लाभ में एक यह ही है कि यह बहुत ही आसान व्यायाम है, जिसे कोई भी कभी भी कहीं भी कर सकता है। बस इसे सही से करना आना चाहिए।
8. एनर्जी लेवल बढ़ाए
जैसा कि बताया गया है कि स्क्वॉट्स करने से हमारे शरीर के हैप्पी हॉर्मोन की गतिविधि बढ़ जाती है। इससे शरीर में एनर्जी भी बढ़ती है। आप व्यस्त जीवन में भी कुछ देर इस व्यायाम को कर के अपनी एनर्जी के स्तर को बढ़ा सकते हैं।
और पढ़ें : यह चेस्ट एक्सरसाइज कर, पाएं चौड़ा सीना