backup og meta

Tenosynovitis : टेनोसिनोवाइटिस क्या है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 20/03/2021

Tenosynovitis : टेनोसिनोवाइटिस क्या है?

परिचय

टेनोसिनोवाइटिस (Tenosynovitis) क्या है?

टेनोसिनोवाइटिस (Tenosynovitis) की स्थिति होने पर टेंडन के शीथ में सूजन हो जाती है। टेंडन एक प्रकार का रेशेदार ऊतक होता है जो मांसपेशियों को हड्डियों से जोड़ता है। ये ऊतक दौड़ने, कूदने और अन्य शारीरिक गतिविधियों को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। टेंडन के बिना, हम अपने शरीर की गति को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं।

प्रोटेक्टिव शीथ जिसे सिनोवियम टेंडन के रूप में जाना जाता है, यह शीथ श्लेष द्रव का उत्पादन करता है, जो टेंडन को चिकनाई देता है। टेंडन में चोट लगने के कारण शीथ खराब हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो शीथ (म्यान) श्लेष द्रव बनाने में विफल हो सकता है या यह पर्याप्त द्रव नहीं बना पाता है। इससे म्यान में सूजन की समस्या हो सकती है। इसकी समस्या हाथों की कलाई में सबसे अधिक होती है।

कितना सामान्य है टेनोसिनोवाइटिस?

आमतौर पर इसकी समस्या हर तरह के संक्रमण के दौरान 2.5% से 9.4% तक के बीच हो सकता है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से बात करें।

और पढ़ें : क्या आप जानते हैं? बाएं हाथ से काम करने वाले लोग कम जीते हैं!

लक्षण

टेनोसिनोवाइटिस के लक्षण क्या हैं?

टेनोसिनोवाइटिस समस्या हाथ की कलाई, कंधों, कोहनी और घुटने में सबसे अधिक होती है। जिनके निम्न लक्षण हो सकते हैं:

इसके सभी लक्षण ऊपर नहीं बताएं गए हैं। अगर इससे जुड़े किसी भी संभावित लक्षणों के बारे में आपका कोई सवाल है, तो कृपया अपने डॉक्टर से बात करें।

मुझे डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

अगर ऊपर बताए गए किसी भी तरह के लक्षण आपमें या आपके किसी करीबी में दिखाई देते हैं या इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें। हर किसी का शरीर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया करता है।

यह भी पढ़ें: ऑटिस्टिक बच्चों से दोस्ती करने के कुछ आसान टिप्स

कारण

टेनोसिनोवाइटिस के क्या कारण हैं?

टेनोसिनोवाइटिस आमतौर पर टेंडर या उसके आसपास की मांसपेशियों या हड्डी पर चोट लगने के कारण होता है। इसकी स्थिति एथलीटों में सबसे अधिक होती है। हालांकि, आम लोगों में इसकी काफी समस्या देखी जाती है। जिसके निम्न कारण हो सकते हैंः

इसके अलावा कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में भी टेनोसिनोवाइटिस की समस्या हो सकती हैः

और पढ़ें : आर्थराइटिस के दर्द से ये एक्सरसाइज दिलाएंगी निजात

जोखिम

कैसी स्थितियां टेनोसिनोवाइटिस के जोखिम को बढ़ा सकती हैं?

ऐसी कई स्थितिया हैं जो टेनोसिनोवाइटिस के जोखिम को बढ़ा सकती हैंः

  • टेनोसिनोवाइटिस के विकास के लिए सबसे आम जोखिम कारक दोहरावदार तनाव को माना जाता है।
  • टेनोसिनोवाइटिस पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक प्रभावित करता है।
  • इसकी स्थिति हाथों या कलाई में कटने या चोट लगने के परिणामस्वरूप भी हो सकती है।

और पढ़ें : बच्चे को फूड एलर्जी से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके

उपचार

यहां प्रदान की गई जानकारी को किसी भी मेडिकल सलाह के रूप ना समझें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

टेनोसिनोवाइटिस का निदान कैसे किया जाता है?

टेनोसिनोवाइटिस का निदान करने के लिए डॉक्टर सबसे पहले प्रभावित क्षेत्र की जांच करते हैं। इस दौरान आपका डॉक्टर प्रभावित त्वचा या अंग को थोड़ी-बहुत शारीरिक गतिविधि करने के लिए भी कह सकते हैं, ताकि वो पता लगा सकें कि क्या दर्द की स्थिति है या नहीं। कुछ मामलों में, आपका डॉक्टर निदान की पुष्टि करने या गठिया जैसे अन्य संभावित कारणों का पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड या एमआरआई टेस्ट के निर्देश भी दे सकते हैं।

टेनोसिनोवाइटिस का इलाज कैसे होता है?

टेनोसिनोवाइटिस के लिए उपचार के तौर पर सबसे पहले सूजन और दर्द को कम किया जाएगा। आपका डॉक्टर प्रभावित क्षेत्र को स्थिर करने के लिए ब्रेस या स्प्लिंट के उपचार का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही अन्य उपचार की प्रक्रिया भी अपना सकते हैंः

अगर आपको टेनोसिनोवाइटिस कि स्थिति किसी स्वास्थ्य समस्या, जैसे- रुमेटाइड गठिया या गाउट की वजह से है, तो आपका डॉक्टर इन स्वास्थ्य स्थितियों का उपचार कर सकते हैं।

उपचार के बाद टेनोसिनोवाइटिस कि स्थिति पर नियंत्रित करने के बाद आपक डॉक्टर नियमित तौर पर आपको कुछ तरह के व्यायाम या शारीरिक उपचार की सिफारिश कर सकते हैं।

इसके अलावा जब तकलीफ ज्यादा बढ़ जाती है तो डॉक्टर सर्जरी भी करते हैं। टेनोसिनोवाइटिस सर्जरी करने में लगभग 30 मिनट का समय लगता है। सबसे पहले कलाई को एनेस्थेटिस्ट सुन्न करते हैं। सर्जन आपके कलाई पर अंगूठे के ठीक नीचे एक छोटा चीरा लगाते हैं। इसके बाद टनल के फाइब्रस रूफ को काट कर खोलते हैं। टनल के खुलते ही टेंडॉन्स अंगूठे को घूमने के लिए मदद करता है।

और पढ़ें : क्यों होती है पैरों में झनझनाहट? जानिए इसके घरेलू उपाय

घरेलू उपाय

जीवनशैली में होने वाले बदलाव, जो मुझे टेनोसिनोवाइटिस को रोकने में मदद कर सकते हैं?

निम्नलिखित जीवनशैली में बदलाव लाने और घरेलू उपायों से आप टेनोसिनोवाइटिस के खतरे को कम कर सकते हैंः

  • टेनोसिनोवाइटिस की समस्या को रोकने के लिए उन शारीरिक गतिविधियों को न करें जिनसे जोड़ों की मांसपेशियों पर प्रभाव पड़ सकता है।
  • नियमित तौर पर स्ट्रेचिंग और रेंज-ऑफ-मोशन (ROM) का अभ्यास करें।
  • हाथ, कलाई या पैर के किसी भी अंग पर अगर कोई चोट लगती है, तो उस घाव की उचित सफाई करें। ताकि, संक्रमण को रोक सकें।

इस आर्टिकल में हमने आपको टेनोसिनोवाइटिस  से संबंधित जरूरी बातों को बताने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस बीमारी से जुड़े किसी अन्य सवाल का जवाब जानना है, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे। अपना ध्यान रखिए और स्वस्थ रहिए।

हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. प्रणाली पाटील

फार्मेसी · Hello Swasthya


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 20/03/2021

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement