
हाथ पैर और मुंह की बीमारी (HFMD) वायरस के कारण होती है, बड़ी ही आसानी से यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। यह बच्चों में सबसे पहले होती है। इसकी वजह से मुंह, हाथ-पैर में एक साथ लक्षण दिखाई देने लगते हैं। मुंह में छाले, हाथ-पैर में लाल रैशेज इसके प्रमुख लक्षण हैं। हालांकि, यह बीमारी गंभीर नहीं है और किसी इलाज की जरूरत भी नहीं होती है। दो सप्ताह में यह परेशानी ठीक हो जाती है। पर कई बार रेयर मामलों में स्थिति गंभीर हो जाती है और इसकी वजह से मेनिन्जाइटिस, पोलियाे और मौत भी हो सकती है।
हाथ पैर और मुंह की बीमारी किसी को भी हो सकती हैं। यह बीमारी ज्यादातर शिशुओं में होती है और 5 साल से कम उम्र में होती है। लेकिन, इंफेक्शन की वजह से वयस्कों में भी होती है। इसलिए घर में किसी को भी इंफेक्शन होने पर डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। ताकि डॉक्टर मरीज का इलाज करके बच्चों को इस बीमारी से बचा सके। अगर आपके घर में बच्चें हैं और आपको इस बीमारी के लक्षण नजर आ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर की मदद लें।
और पढ़ें : गर्भावस्था में इंफेक्शन से कैसे बचें?
परेशानी शुरू होने पर एक सप्ताह में लक्षण नजर आने लगते हैं। इन लक्षणों में शामिल है:
प्रारंभिक संक्रमण से संकेतों और लक्षणों की शुरुआत की सामान्य अवधि तीन से छह दिन है। बुखार अक्सर हाथ-पैर-मुंह की बीमारी का पहला संकेत होता है, इसके बाद गले में खराश और कभी-कभी भूख ना लगना और अस्वस्थता महसूस होती है।
बुखार शुरू होने के एक या दो दिन बाद, मुंह या गले के सामने दर्दनाक घाव विकसित हो सकते हैं। एक या दो दिनों के भीतर हाथों और पैरों पर और संभवतः नितंबों पर दाने निकल सकते हैं।
मुंह और गले के पीछे विकसित होने वाले घाव यह संकेत दे सकते हैं कि आपका बच्चा हर्पंगिना (Herpangina) नामक एक संबंधित वायरल बीमारी से संक्रमित है। हर्पंगिना की अन्य विशेषताओं में अचानक तेज बुखार और कुछ मामलों में सीजर्स शामिल हैं। हाथ, पैर या शरीर के अन्य हिस्सों पर विकसित होने वाले घाव बहुत कम होते हैं।
इन लक्षणों के अलावा और भी लक्षण हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर बच्चे को वायरल हुआ है तो आप डॉक्टर को बुला सकते हैं या हॉस्पिटल भी जा सकते हैं:
और पढ़ें : नवजात शिशु को बुखार होने पर करें ये 6 काम और ऐसा बिल्कुल न करें
हाथ पैर और मुंह की बीमारी या HFMD के प्रमुख कारण कॉक्ससैकी वायरस ए 16 और कभी-कभी एंटरोवायरस 71 या कुछ अन्य वायरस हैं। ऐसे वायरस नाक, गले और स्टूल में होते हैं। यह संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थ को छूने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।
हाथ पैर और मुंह की बीमारी कुछ कारणों की वजह से बढ़ सकती है, जैसे:
अगर आपको या आपके परिवार में किसी को भी हाथ पैर और मुंह की बीमारी परेशानी है तो डॉक्टर से संपर्क करें।
हाथ पैर और मुंह की बीमारी के लक्षणों को देखकर इलाज किया जाता है। डॉक्टर स्टूल टेस्ट या थ्रोट चेक कर सकते हैं।
बीमारी फैलने से बचने के लिए अलग-अलग खाने के बर्तनों को साफ रखें या डिस्पोजेबल बर्तनों का उपयोग करें। पेसिफायर और बॉटल निपल्स को अलग-अलग गर्म पानी में धोएं। बच्चे को अन्य बच्चों से दूर रखें।
दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। हाथ पैर और मुंह की बीमारी की अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
और पढ़ें : आम बुखार और स्वाइन फ्लू में कैसे अंतर करें?
निम्नलिखित जीवनशैली और घरेलू उपचार आपको हाथ पैर और मुंह की बीमारी (HFMD) से निपटने में मदद कर सकते हैं। क्योंकि, बचाव ही सभी बीमारियों का पहला इलाज है :
और पढ़ें: Dupuytrens Contracture: डुप्यूट्रीन का संकुचन क्या है?
इस आर्टिकल में हमने आपको हाथ पैर और मुंह की बीमारी से संबंधित जरूरी बातों को बताने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको अगर आपको इस बीमारी से जुड़े किसी अन्य सवाल का जवाब जानना है, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे। अपना ध्यान रखिए और स्वस्थ रहिए। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Prevention & Treatment https://www.cdc.gov/hand-foot-mouth/about/prevention-treatment.html Accessed on 14/12/2019
Hand, Foot, and Mouth Disease http://cdc.gov/features/handfootmouthdisease/index.html Accessed on 14/12/2019
Hand-foot-and-mouth disease https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/hand-foot-and-mouth-disease/diagnosis-treatment/drc-20353041 Accessed on 14/12/2019
Hand-foot-mouth disease https://medlineplus.gov/ency/article/000965.htm Accessed on 14/12/2019
Hand, foot and mouth disease https://www.nhs.uk/conditions/hand-foot-mouth-disease/ Accessed on 14/12/2019
Hand, Foot & Mouth Disease: Parent FAQs https://www.healthychildren.org/English/health-issues/conditions/infections/Pages/Hand-Foot-and-Mouth-Disease.aspx Accessed on 14/12/2019
Hand, Foot, and Mouth Disease https://kidshealth.org/en/parents/hfm.html Accessed on 14/12/2019
Current Version
14/12/2021
Nidhi Sinha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Bhawana Awasthi