गाइनेकोमास्टिया स्तन (ब्रेस्ट) का असामान्य विकास है। यह हार्मोन एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन का एक विकार है जिसकी वजह से स्तन के टिश्यू में अत्यधिक और असामान्य बढ़त होती है। आमतौर पर, यह कोई बीमारी नहीं है एक तरह से सौंदर्य संबंधी परेशानी है। पुरुषों में ब्रेस्ट साइज (Breast size) बड़ा होना एक सामान्य परेशानी हो सकती है, लेकिन ज्यादा समय तक ऐसी स्थिति बनी रहे तो यह परेशानी का कारण बन सकती है। गाइनेकोमेस्टिया (Gynecomastia) प्रायः 18 से 30 वर्ष के पुरुषों में ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसा हॉर्मोनल इम्बैलेंस (Hormonal imbalance) के कारण भी हो सकता है।

यह हेल्थ कंडीशन 3 अलग-अलग ग्रुप के लोगों में होता है:
बच्चों (लड़कों) में, प्यूबर्टी (यौवन) के बाद 6 सप्ताह से 3 साल के भीतर स्तन सामान्य हो सकते हैं। हालांकि, डॉक्टर से संपर्क आप इस समस्या का निदान कर सकते हैं।
और पढ़ें : Vasectomy : पुरुष नसबंदी क्या है ?
गाइनेकोमास्टिया (Gynecomastia) के लक्षणों में शामिल हैं:
जरूरी नहीं की सिर्फ ऊपर बताए गए लक्षण ही हों। यदि आपको किसी लक्षण के बारे में कोई चिंता है, तो चिकित्सक से संपर्क करना बेहतर हो सकता है।
आपको डॉक्टर से नीचे बताई जा रही परेशानी होने पर जरूर संपर्क करना चाहिए:
हर इंसान का शरीर अलग होता है इसलिए बेहतर होगा की आप अपनी परेशानी डॉक्टर को बता कर समझने की कोशिश करें। जिससे सही और ठीक इलाज किया जा सकता है।
और पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर से डरें नहीं, खुद को ऐसे मेंटली और इमोशनली संभाले
पुरुषों में इसका सामान्य कारण प्यूबर्टी हार्मोन में हो रहे बदलाव की वजह से होता है। यह स्थिति नवजात शिशु (लड़का) और बूढ़े दोनों में हो सकते हैं। फिटनेस में कुछ दवाएं, बढ़ती मांसपेशियों की दवाएं गाइनेकोमास्टिया का कारण बन सकती हैं। सोया मिल्क, टोफू और सोया का अन्य भोजन भी गाइनेकोमास्टिया की परेशानी शुरू कर सकती है क्योंकि सोया में अत्यधिक प्लांट बेस्ड एस्ट्रोजन होता है जो महिलाओं के हार्मोन की एस्ट्रोजन की तरह ही काम करता है। इसके अलावा, कुछ और भी कारण हो सकते हैं जैसे स्तन कैंसर (Breast cancer), स्तन ट्यूमर, जन्म दोष, लिवर (Liver) या किडनी (Kidney) से जुड़ी बीमारी।
और पढ़ें : चीज खाते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा
गाइनेकोमास्टिया के लिए कई जोखिम कारक हैं जैसे:
दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने चिकित्सक से संपर्क करें।
और पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम करता है स्तनपान, जानें कैसे
डॉक्टर छाती और स्तन की जांच कर गाइनेकोमास्टिया की परेशानी को समझ सकते हैं। हॉर्मोन लेवल (Hormone level) की जांच करने के लिए और अन्य कारणों का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट (Blood test) भी किया जाता है। कभी-कभी ट्यूमर होने पर जांच करने के लिए डॉक्टर मैमोग्राफी और स्तन अल्ट्रासाउंड जैसे अन्य टेस्ट करवाने की सलाह भी देते हैं।
उत्तेजक पदार्थों का प्रयोग न करें
सर्जरी
बेहद रेयर मामलों में अगर पुरुष के स्तन का आकार काफी ज्यादा बढ़ जाता है, तो इसके लिए सर्जरी भी की जा सकती है। जिसे मेल ब्रेस्ट (Male breast) रिडक्शन सर्जरी कहते हैं। मेल ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी करने में लगभग 60 से 90 मिनट का समय लगता है। लेकिन सर्जरी करने की प्रक्रिया पर ही इसका समय निर्भर करता है।
मेल ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी करने से पहले एनेस्थेटिस्ट आपको बेहोश करते हैं। इसके बाद आपके निप्पल के नीचे के हिस्से में चीरा लगाते हैं। इसके बाद लाइपोसक्शन की मदद से सीने पर बढ़ी चर्बी को निकालते हैं। लाइपोसक्शन एक प्रकार की सर्जरी है, जिसमें वैक्यूम की तरह फैट को शरीर से बाहर निकाला जाता है। इसके बाद सर्जन चीरे पर अच्छे से टांका लगा देते हैं।
निम्नलिखित जीवनशैली और घरेलू उपचार आपको गाइनेकोमास्टिया (Gynecomastia) से निपटने में मदद कर सकते हैं:
डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें, डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा ही खाएं या डॉक्टर की अनुमति के बिना दवा का सेवन बंद न करें; लक्षणों के विकास के साथ-साथ आपकी स्वास्थ्य स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फिर से जांच अवश्य करवाएं।
इस आर्टिकल में हमने आपको गाइनेकोमास्टिया (Gynecomastia) से संबंधित जरूरी बातों को बताने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस बीमारी से जुड़े किसी अन्य सवाल का जवाब जानना है, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे। अपना ध्यान रखिए और स्वस्थ रहिए।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Enlarged breasts in men (gynecomastia) https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/gynecomastia/symptoms-causes/syc-20351793 Accessed on 10/12/2019
Breast enlargement in males https://medlineplus.gov/ency/article/003165.htm Accessed on 10/12/2019
What is gynaecomastia? https://www.nhs.uk/common-health-questions/mens-health/what-is-gynaecomastia/ Accessed on 10/12/2019
Gynecomastia: Clinical evaluation and management https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3987263/ Accessed on 10/12/2019
Gynecomastia (Enlarged Breasts in Males) https://www.emedicinehealth.com/gynecomastia/article_em.htm Accessed on 10/12/2019
Enlarged Male Breast Tissue (Gynecomastia) https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/16227-enlarged-male-breast-tissue-gynecomastia Accessed on 10/12/2019
What is Gynecomastia? https://www.webmd.com/men/what-is-gynecomastia#1 Accessed on 10/12/2019
Current Version
14/12/2021
Nidhi Sinha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Bhawana Awasthi
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar