बड़ी आंत (Large intestine) क्या है?
बड़ी आंत छोटी आंत से एनस तक जाती है। यह खाए गए फूड से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स को अब्सॉर्ब करती है। बचा हुआ फूड प्रोडक्ट जो बड़ी आंत में अब्सॉर्ब नहीं होता है, स्टूल बन जाता है। इसके अतिरिक्त, बड़ी आंत में पाए जाने वाले बैक्टीरिया शेष पोषक तत्वों को और ब्रेक डाउन में मदद कर सकते हैं। बड़ी आंत में विटामिन K जैसे विटामिन भी बनते हैं। छोटी आंत की तरह, बड़ी आंत में कई अलग-अलग हिस्से होते हैं:
- सीकम (Cecum): सीकम छोटी आंत से फूड रिसीव करता है। यह पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स के अब्सॉर्प्शन में शामिल होता है।
- कोलन (Colon): कोलन में कई पार्ट्स होते हैं – असेंडिंग कोलन, ट्रांस्वर्स कोलन, डिसेंडिंग कोलन और सिग्मॉइड कोलन (Sigmoid colon)। सीकम की तरह, यह पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स को अवशोषित करता है।
- रेक्टम (Rectum): बिना पचा फूड मटेरियल कोलन से रेक्टम में चला जाता है। रैक्टम में तब तक स्टूल रहता है जब तक इसे बॉडी से बाहर नहीं निकाला जा सकता।
- एनस (Anus): जब बॉवेल मूवमेंट होता है तो स्टूल एनस के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है।
कुछ स्पेसिफिक हेल्थ कंडिशंस भी हैं जो बड़ी आंत को प्रभावित कर सकती हैं। कुछ सबसे कॉमन हैं:
- कब्ज (Constipation)
- डायरिया (Diarrhea)
- संक्रमण, जिससे कोलाइटिस (Colitis) हो सकता है
- नासूर के साथ बड़ी आंत में सूजन
- क्रोहन डिजीज (Crohn’s disease)
- इर्रिटेबल बोएल सिंड्रोम (IBS)
- डायवर्टिक्युलाइटिस (Diverticulitis)
- कोलोरेक्टल कैंसर (Colorectal cancer)
छोटी और बड़ी आंत की लंबाई: बड़ी आंत की लंबाई कितनी होती है? (What is the length of the large intestine?)
बड़ी आंत लगभग 5 फीट (1.5 मीटर) लंबी होती है। यदि आप अपनी बड़ी आंत को फैलाते हैं, तो यह लगभग एक क्वीन साइज बेड की चौड़ाई जितनी लंबी होगी। कोलन बड़ी आंत का सबसे लंबा हिस्सा है। अन्य भाग – सीकम, रेक्टम और एनस – सभी बहुत छोटे होते हैं, इसकी अधिकतम लंबाई केवल कुछ इंच ही होती है। बड़ी आंत का डायमीटर भी छोटी आंत से बड़ा होता है। यह लगभग 3 इंच (करीब 7.6 सेंटीमीटर) चौड़ा होता है।

और पढ़ें: डायजेस्टिव हेल्थ से हैं परेशान, तो अपनाएं इस लो FODMAP डायट को
छोटी और बड़ी आंत की लंबाई की तुलना (Comparison of the length of the small and large intestine)
छोटी और बड़ी आंत की लंबाई (Length of small and large intestine) की तुलना के लिए ये टिप्स हेल्पफुल साबित हो सकते हैं:
बड़ी आंत, जब खिंचती है, एक शॉर्ट एडल्ट की ऊंचाई के समान होती है। बड़ी आंत (Large intestine) का सबसे छोटा भाग अंगूठे की लंबाई के बराबर होता है। छोटी आंत, औसतन, एक वैन से लंबी होती है और एक मध्यम आकार के पिकअप ट्रक की लंबाई के बराबर होती है। छोटी आंत की लंबाई बहुत लंबे लोगों में औसतन लंबाई के लोगों से अलग-अलग होती है। 2014 में हुई एक स्टडी के अनुसार, आंतों का टोटल एरिया सरफेस बैडमिंटन कोर्ट के आकार का लगभग आधा है।
आंतों की लंबाई व्यक्तियों के बीच बहुत अलग-अलग हो सकती है। शोध बताते हैं कि छोटी और बड़ी आंतों की कंबाइन लंबाई कम से कम 15 फीट लंबी होती है। छोटी आंत लगभग 9-16 फीट हो सकती है, जबकि बड़ी आंत लगभग 5 फीट लंबी होती है। आप जो खाते और पीते हैं उनको ब्रेकडाउन और अवशोषित करने में आंतों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। फिर ब्लड स्ट्रीम के जरिए ये पोषक तत्व आपके शरीर के बाकी हिस्सों में पहुंचते हैं। आम तौर पर, छोटी और बड़ी आंत की लंबाई (Length of small and large intestine) किसी व्यक्ति की लाइफ को इफेक्ट नहीं करती है।
उम्मीद करते हैं कि आपको छोटी और बड़ी आंत की लंबाई (Length of small and large intestine) से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर छोटी और बड़ी आंत की लंबाई के संबंध में आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।