सेक्स में पुल आउट मेथड का इस्तेमाल करने से आपको निम्नलिखित नुकसानों या समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए, इन समस्याओं के बारे में जानते हैं।

- सेक्स में विथड्रॉ मेथड का इस्तेमाल करने से आपको यौन संचारित रोगों से बचाव नहीं मिलता है। इसलिए, इससे आपको एचआईवी/एड्स, क्लैमाइडिया इंफेक्शन आदि बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
- सेक्स में विथड्रॉ मेथड का इस्तेमाल करने पर सिर्फ पुरुष पार्टनर के हाथ में पूरा नियंत्रण और नतीजे निर्भर करते हैं। इस विकल्प में महिला पार्टनर के पास कोई नियंत्रण नहीं होता है।
- सेक्स में विथड्रॉ मेथड को अपनाने के लिए पुरुष साथी को बहुत ज्यादा आत्म-नियंत्रण की जरूरत होती है। लेकिन, ऐसा करना आसान नहीं, बल्कि बहुत ज्यादा मुश्किल होता है। चरमोत्कर्ष या आनंद में बह जाने से इस आत्म-नियंत्रण के टूट जाने की काफी आशंका रहती है।
- इसके अलावा, अगर विथड्रॉ मेथड में पुरुष साथी आत्म नियंत्रण पर परफेक्शन पा भी लेता है, तो भी अनचाहे गर्भ का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता है। क्योंकि, स्पर्म से पहले पूर्व स्खलन होने पर पेनिस से कुछ फ्लूड निकलता है और इसमें भी वीर्य हो सकता है। जो कि वजायना के संपर्क में जाकर अनचाहे गर्भधारण की संभावना बढ़ा सकता है।
- इन बातों के अलावा, अगर पुरुष साथी को शीघ्रपतन की समस्या है, तो भी विथड्रॉ मेथ़ अपनाने से अनचाहे गर्भ का खतरा हो सकता है।

और पढ़ें : जानें कितने प्रकार के होते हैं वजायनल इंफेक्शन?
सेक्स में विथड्रॉ मेथड को प्रभावशाली कैसे बनाया जा सकता है?
सेक्स में विथड्रॉ मेथड को और प्रभावशाली बनाने के लिए कुछ टिप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे अनचाहे गर्भ का खतरा थोड़ा और कम किया जा सकता है। आइए, इन टिप्स के बारे में जानते हैं।
- स्पर्मीसाइड का इस्तेमाल करके सेक्स के दौरान पेनिस से निकलने वाले स्पर्म को मारा जा सकता है। इसके लिए आपको इस ओवर द काउंटर केमिकल को सेक्स से एक घंटा पहले इस्तेमाल करना होता है। इसका सही इस्तेमाल करने से फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया को रोका जा सकता है। हालांकि, इस सबसे पहले आपको डॉक्टरी सलाह लेना जरूरी है।
- इसके अलावा, महिला पार्टनर अपने ओव्यूलेशन पीरियड को ट्रैक कर सकती हैं। ताकि, आप अनुमान लगा पाएं कि किस समय आपके फर्टिलाइज होने की संभावना अधिक होती हैं और किस समय कम। ओव्यूलेशन पीरियड नहीं होने पर इस विकल्प का इस्तेमाल करना थोड़ा सुरक्षित हो सकता है।
- सेक्स में विथड्रॉ मेथड का इस्तेमाल करने के साथ आप आपातकालीन गर्भनिरोधक विकल्प को तैयार रख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
- सेक्स में विथड्रा मेथड में परफेक्शन लाने के लिए सबसे पहले आपको कॉन्डम के साथ कोशिश करनी चाहिए। ताकि, अगर आप आत्म नियंत्रण नहीं भी रख पाते तो भी अनचाहे गर्भ का कोई खतरा न हो।
इस तरह आपने यहां जाना कि सेक्स में विथड्रॉ मेथड क्या है और इसका आपकी सेक्स लाइफ पर क्या प्रभाव है। लेकिन यह आपकी सभी समस्याओं का समाधान नहीं है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।