backup og meta

ओरल गोनोरिया : सिर्फ सेक्शुअल कॉनटैक्ट से ही नहीं फैलता ये इन्फेक्शन

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Sayali Chaudhari · फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


Toshini Rathod द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/08/2021

    ओरल गोनोरिया : सिर्फ सेक्शुअल कॉनटैक्ट से ही नहीं फैलता ये इन्फेक्शन

    अन्य संक्रमण की ही तरह गोनोरिया भी एक सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज है। गोनोरिया के प्रकारों की बात करें, तो इसमें ओरल गोनोरिया एक आम समस्या मानी गई है। ओरल गोनोरिया की समस्या आमतौर पर ओरल सेक्स के दौरान फैलती है। यदि समय पर इसका उपचार न कराया जाए, तो यह समस्या एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस गोनोरिया (Antibiotic-resistant gonorrhea) में बदल सकती है। ओरल गोनोरिया (Oral gonorrhea) के लक्षण आमतौर पर मुश्किल से पहचाने जाते हैं, यही वजह है कि इसके उपचार में देर होती है और यह इंफेक्शन एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैल जाता है। आइए जानते हैं ओरल गोनोरिया (Gonorrhea) से संबंधित और भी जरूरी जानकारी। 

    क्या है गोनोरिया (Gonorrhea) की समस्या?

    गोनोरिया एक सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (एसटीआई) है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में सेक्शुअल कॉनटैक्ट के ज़रिए फैलता है। गोनोरिया की समस्या गोनोकोकस बैक्टीरिया के कारण होती है, जिसके इलाज के लिए व्यक्ति को एंटीबायोटिक ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ सकती है। गोनोरिया की तकलीफ़ इन कारणों से हो सकती है –

    • असुरक्षित यौन संबंधों, जैसे वजायनल सेक्स, एनल सेक्स या ओरल सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल नहीं करने के कारण।
    • ऐसे पार्टनर के साथ सेक्स करने के कारण, जिसे पहले से ही गोनोरिया है।
    • पब्लिक टॉयलेट, पब्लिक पूल या सार्वजनिक स्थानों में शौच या स्नान करने के कारण।
    • साफ किए बिना सेक्स टॉय का इस्तेमाल करने के कारण।
    • सेक्स टॉय संक्रमित व्यक्ति के साथ शेयर करने के कारण।

    और पढ़ें : एसटीडी के बारे में सही जानकारी ही बचा सकती है आपको यौन रोगों से

    कैसे फैलता है ओरल गोनोरिया? (Oral gonorrhea)

    ओरल गोनोरिया (Oral gonorrhea) आमतौर पर ओरल सेक्स के जरिए फैलता है। यह ऐसे व्यक्ति से फैलता है, जिसके जेनिटल्स और एनल एरिया में गोनोरिया का संक्रमण हो। हालांकि कभी-कभी यह समस्या किसिंग के जरिए भी फैल सकती है। खास तौर पर फ्रेंच किसिंग (French kissing) ओरल गोनोरिया के फैलने का एक जरिया माना गया है, क्योंकि इसमें जीभ का इस्तेमाल ज्यादा होता है। इसलिए ज़रूरी है कि समय रहते इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए। आइए अब जानते हैं ओरल गोनोरिया (Gonorrhea) के लक्षणों के बारे में। 

    और पढ़ें : क्या फिंगरिंग से आप गर्भवती हो सकती हैं? जानिए फिंगरिंग और प्रेग्नेंसी में संबंध

    ओरल गोनोरिया के लक्षण : समझिए समस्या की आहट को! (Symptoms of Oral gonorrhea)

    गोनोरिया के लक्षण आमतौर पर दिखाई नहीं देते। लेकिन यदि ध्यान दिया जाए, तो इस समस्या का निदान हो सकता है। आपको आम तौर पर ओरल गोनोरिया (Oral gonorrhea) में थ्रोट इनफेक्शन की समस्या हो सकती है। जिसमें आपको ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं –

     कई बार ओरल गोनोरिया (Oral gonorrhea) के साथ-साथ व्यक्ति के दूसरे अंगों में भी गोनोरिया (Gonorrhea)का इंफेक्शन फैल सकता है। इन अंगों में सर्विक्स और यूरेथ्रा आमतौर पर प्रभावित होते हैं। ऐसी स्थिति में आपको यह लक्षण दिखाई दे सकते हैं –

     लेकिन अब सवाल पैदा होता है कि आप गले की अन्य समस्याओं की तुलना में ओरल गोनोरिया (Oral gonorrhea) के लक्षणों को कैसे पहचानेंगे? आइए जानते हैं इसके बारे में। 

    और पढ़े : जानें पुरुषों के पेनिस साइज से जुड़े कुछ तथ्याें के बारे में

    ओरल गोनोरिया (Oral gonorrhea), गले से संबंधित अन्य समस्याओं से अलग कैसे हैं? 

    ओरल गोनोरिया (Oral gonorrhea)

    गोनोरिया की समस्या गले की अन्य समस्याओं से कैसे अलग है, यह पहचानने के लिए आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। गले की आम समस्याओं की तुलना में गोनोरिया में सोर थ्रोट के साथ गले में लालिमा भी दिखाई देती है। इसके अलावा आपको गोनोरिया (Gonorrhea) में यह लक्षण दिखाई दे सकते हैं –

    • तेज बुखार (High fever)
    • सिर दर्द (Headache)
    • कंपकंपी (Shiver)
    • लिंफ नोड में सूजन (Lymph node swelling)

     यदि आपको यह लक्षण दिखाई देते हैं, तो आपको जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाने की जरूरत पड़ सकती है। ओरल गोनोरिया (Oral gonorrhea) के इलाज के तौर पर डॉक्टर आपको एंटीबायोटिक प्रिस्क्राइब कर सकते हैं, जिसका पूरा कोर्स करना जरूरी होता है। यदि ओरल गोनोरिया का इलाज न कराया जाए, तो इसके सीरियस कॉम्प्लिकेशन हो सकते हैं। गोनोरिया का टेस्ट (Gonorrhea Test) करने के लिए डॉक्टर आपके गले से स्वैब ले सकते हैं, जिसमें बैक्टीरिया की पहचान करके इन्फेक्शन का पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं ओरल गोनोरिया का उपचार किस तरह किया जा सकता है।

    और पढ़े : सेक्स के ये 14 सवाल पूछने में हिचकिचाती है हर महिला

    ओरल गोनोरिया का उपचार किस तरह किया जा सकता है? (Treatment of Oral gonorrhea)

    जेनिटल और रेक्टल इंफेक्शन की तुलना में ओरल इंफेक्शन ठीक होने में समय लेते हैं। लेकिन सही एंटीबायोटिक के इलाज के साथ इसका उपचार किया जा सकता है। ओरल गोनोरिया (Oral gonorrhea) के लिए रेस्पॉन्सिबल बैक्टीरिया का इलाज एंटीबायोटिक के जरिए किया जा सकता है। 

    कई बार समस्या ज्यादा बढ़ने पर इंजेक्शन और ओरल सस्पेंशन (Oral suspension) जैसे अजिथ्रोमायसिन (Azithromycin) के जरिए भी ओरल गोनोरिया का इलाज किया जा सकता है। इस दौरान आपको अन्य लोगों के साथ अपना खाना और पानी शेयर नहीं करना चाहिए। कई बार सलाइवा के जरिए भी अन्य व्यक्तियों को ओरल गोनोरिया (Oral gonorrhea) की समस्या हो सकती है।

    यदि इसके बाद भी लक्षण ठीक नहीं होते, तो आपको ज्यादा असरदार एंटीबायोटिक लेने की जरूरत पड़ सकती है। गोनोरिया (Gonorrhea) का इलाज संभव है, लेकिन इसके लिए आपको सही ट्रीटमेंट लेने की जरूरत पड़ती है। 

    ओरल गोनोरिया (Oral gonorrhea) का नया स्ट्रेन एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस गोनोरिया (Antibiotic-resistant gonorrhea) के नाम से जाना जाता है, जिसका इलाज बहुत मुश्किल होता है। इसके लिए आपको आमतौर पर लंबे समय तक दवाइयां लेने की जरूरत पड़ सकती है और ट्रीटमेंट खत्म होने के 14 दिनों के बाद दोबारा टेस्ट कराने की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए ओरल गोनोरिया (Gonorrhea) से बचाव के लिए आपको सेक्शुअल एक्टिविटी के दौरान डेंटल डैम या मेल कॉन्डोम (Dental dam or male condom) का इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ सकती है। इससे ओरल गोनोरिया होने के होने की संभावना कम हो जाती है।

    और पढ़ें : पुरुषों के यौन (गुप्त) रोगों के बारे में पता होनी चाहिए आपको यह जरूरी बातें

    यदि आप ओरल गोनोरिया (Oral gonorrhea) के लक्षण को सही समय पर पहचान कर इसका उपचार शुरू करते हैं, तो आप जल्द से जल्द इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन यदि इसके उपचार में देर होती है, तो ये लॉन्ग टर्म कॉम्प्लिकेशन का कारण बन सकता है। इसलिए ओरल गोनोरिया (Gonorrhea) का उपचार जल्द से जल्द करने की जरूरत पड़ती है। 

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Sayali Chaudhari

    फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


    Toshini Rathod द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/08/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement