यह तो थे इस समस्या के लक्षण। इसके उपचार में दवाईयां, क्रीम्स की सलाह दी जा सकती है। इसके साथ ही रोगी के लिए स्किन को साफ और ड्राय रखना जरूरी है।
और पढ़ें: Heat Rash: हीट रैश की समस्या क्या है? जानिए हीट रैश के लक्षण और इलाज!
लाइम डिजीज (Lyme disease)
एक टिक बाईट के बाद उस जगह पर सर्क्युलर रैश (Circular Rash) हो सकता है। यही इस कंडिशन का सबसे खास लक्षण है। इसके अलावा इसके अन्य लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं। जानिए इनके बारे में।
लाइम डिजीज के लक्षण
लाइम डिजीज में सर्क्युलर रैश (Circular Rash) बाईट के बाद कुछ दिनों या हफ्तों तक नजर आ सकते हैं। इसके लक्षण इस प्रकार हैं:
- अगर किसी की स्किन लाइट कलर की है, तो प्रभावित व्यक्ति को बाईट के आसपास सर्कल्स भी नजर आ सकते हैं।
- समय के साथ यह रैश एक्सपैंड हो जाता है। यह दर्द, जलन और खुजली का कारण भी बन सकता है।
- टिक शरीर के किसी भी भाग को बाईट कर सकता है और एक्सपोज्ड एरियाज में इसकी संभावना अधिक रहती है जैसे टांग का निचला हिस्सा, आर्मपिट, पीठ आदि। जानिए कैसे संभव है इसका उपचार?
लाइम डिजीज का उपचार
इसका शुरुआत में उपचार करना महत्वपूर्ण है। प्रारंभिक चरण में, एंटीबायोटिक दवाओं का एक कोर्स लाइम रोग को ठीक कर सकता है। टिक बाईट के लिए अपनी स्किन की जांच करें। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से बात अवश्य करें।
और पढ़ें: Lyme disease: लाइम डिजीज क्या है?
हाइव्स (Hives)
यह प्रॉब्लम टेम्प्रेचर, फूड, मेडिकेशन्स, वायरल इन्फेक्शन्स और अन्य कारणों के प्रति होने वाला रिएक्शन है। इसके लक्षणों में एक सर्क्युलर रैश (Circular Rash) है। इसके अन्य लक्षणों के बारे में भी जानें।
हाइव्स के लक्षण
यह समस्या तब होती है, जब त्वचा में सूजन आ जाती है। यह रेड और स्किन-कलर्ड बम्प्स या पैचेज होते हैं जो खुजली या जलन की वजह बन सकते हैं। हाइव्स स्किन के किसी भी हिस्से में विकसित हो सकती है और उतनी ही जल्दी गायब भी हो सकते हैं। कुछ लोगों में हाइव्स या हाइव्स के पैचेज सर्क्युलर हो सकते हैं या बग बाईट जैसा लग सकते हैं। इसका उपचार इस तरह से संभव है।
हाइव्स का उपचार
अगर हाइव्स एलर्जेन के संपर्क में आने से होती है, तो एंटीहिस्टामिन (Antihistamine) के इस्तेमाल से सूजन को कम किया जा सकता है और हाइव्स से बचा जा सकता है। अगर इसका कारण गर्म मौसम इसका कारण है, तो लूज कपड़े पहनें और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
और पढ़ें: क्या हैं हाइव्स के कारण और कैसे किया जा सकता है इस परेशानी का उपचार?
ग्रेन्युलोमा अननुलर (Granuloma Annulare)
ग्रेन्युलोमा अननुलर एक दुर्लभ समस्या है। इसके कारण भी सर्क्युलर रैश (Circular Rash) यानी रिंग शेप के रैश हो सकते हैं। यह रैश अधिकतर हाथ, बाजू और पैर में होते हैं। लेकिन, यह शरीर के अन्य अंगों तक भी फैल सकते हैं। इसके लक्षणों के बारे में भी जानें।
क्या हैं इस कंडिशन के लक्षण?
इस समस्या के कारण अस्पष्ट हैं लेकिन ग्रेन्युलोमा अननुलर की समस्या स्किन डैमेज और वायरल इंफेक्शन के बाद हो सकती है। इसके लक्षण रैशेज हो सकते हैं। इसके अलावा इसके कोई भी अन्य लक्षण नजर नहीं आते हैं। यह परेशानी संक्रामक नहीं होती है। यह परेशानी बिना किसी उपचार के ही ठीक हो जाती है लेकिन यह परेशानी कई सालों तक भी रह सकती है। स्टेरॉयड इंजेक्शन और क्रीम्स भी इसे ठीक करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
यह तो थी जानकारी सर्क्युलर रैश (Circular Rash) के कारणों और उनके लक्षणों व उपचार के बारे में। अब जानते हैं कि किन स्थितियों में तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
और पढ़ें: Heat Rash: हीट रैश की समस्या क्या है? जानिए हीट रैश के लक्षण और इलाज!
सर्क्युलर रैश (Circular Rash) की किन कंडिशंस में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है?
अगर आपको यह समस्या लंबे समय तक रहती है, इससे असुविधा हो रही हो और इससे आपका चेहरा और गला भी प्रभावित होता है, तो तुरंत मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए। इसके साथ ही इन स्थितियों में भी तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए:
- रिंगवर्म दो हफ्तों के बाद भी ट्रीटमेंट से ठीक न हो।
- अगर इससे स्कैल्प प्रभावित हो रही हो, तब भी डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
- यदि किसी को रिंगवर्म की समस्या है और उसका इम्यून सिस्टम कमजोर है, तो भी मेडिकल हेल्प लेना जरूरी है।
- अगर एलर्जिक रिएक्शन गंभीर हो या इसका कारण स्पष्ट न हो, तो डॉक्टर की सलाह लें।
- टिक बाईट की स्थिति में डॉक्टर की सलाह लें। अगर बाईट के कुछ घंटों तक भी टिक को सही से रिमूव न किया गया हो, तो भी मेडिकल हेल्प लें। इसके साथ ही अगर सर्क्युलर रैश (Circular Rash) पूरे शरीर पर हों, आपको बुखार हो, उनमें दर्द हो या आपको सांस लेने में परेशानी हो, तब भी डॉक्टर की मदद लेना न भूलें।
और पढ़ें: PUPPP Skin Rash: क्या PUPPP स्किन रैशज प्रेग्नेंसी में होने वाली एक गंभीर समस्या है?
उम्मीद है कि सर्क्युलर रैश (Circular Rash) के बारे में यह जानकारी आपको पसंद आ आई होगी। इसका अधिकतर कारण रिंगवर्म को माना जाता है। इसके साथ ही इसके कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में स्किन प्रॉब्लम के लक्षणों को पहचानना और उसके कारणों का सही उपचार करना जरूरी है। अगर आपके मन में इस बारे में कोई भी सवाल है, तो डॉक्टर से इस बारे में अवश्य जानें।