के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya
मस्से को वार्ट्स (Warts) कहा जाता है, जो कि त्वचा का एक गैर-कैंसरीकृत (बिनाइन) विकास होता है। यह शरीर के किसी भी हिस्से में किसी भी आकार या प्रकार का हो सकता है, जिसके पीछे की मुख्य वजह एक वायरस होता है। मस्से संक्रामक होते हैं और काफी आम होते हैं। अधिकतर लोगों को जिंदगी में कभी न कभी शरीर के किसी हिस्से में मस्सा हुआ होगा, लेकिन यह ज्यादातर बच्चों व किशोरों में देखा जाता है। अधिकतर मस्से हानिकारक नहीं होते हैं व दर्द या किसी तरह की असहजता का कारण नहीं बनते हैं और कुछ हफ्तों से लेकर महीनों के भीतर खुद ही चले जाते हैं। हालांकि, यह दिखने में भद्दे या आपके शारीरिक आकर्षण को कम कर सकते हैं। इसके अलावा, कुछ मस्से परमानेंट भी हो सकते हैं, जो जिंदगी भर आपके साथ रहते हैं और दर्द व असहजता का भी कारण बन सकते हैं। मस्से कई प्रकार के हो सकते हैं, जैसे-
सामान्य मस्से वह स्किन ग्रोथ होती है, जो एक छोटी फुंसी के आकार से लेकर मटर के दाने के बराबर हो सकती है। यह थोड़े सख्त और रफ हो सकते हैं। सामान्य मस्से अक्सर हथेली के पीछे, उंगलियों, नाखूनों के पास की त्वचा और तलवों में देखने को मिलते हैं।
और पढ़ें- Tourette Syndrome : टूरेट सिंड्रोम क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
इस प्रकार के मस्से आकार में छोटे होते हैं और कभी-कभी इनका रंग हल्का भूरा भी हो सकता है। यह आमतौर पर, चेहरे पर विकसित होते हैं, खासकर माथे और गालों पर। लेकिन, इसके अलावा यह हाथों और लोअर आर्म्स पर भी विकसित हो सकते हैं।
प्लांटर वार्ट्स अधिकतर टखनों और तलवों में विकसित होते हैं और यह आकार में थोड़े बड़े हो सकते हैं। इसके अलावा, आपके तलवे आपका पूरा शारीरिक भार उठाते हैं, जिस वजह से इस प्रकार के मस्से शरीर के बाहर निकलने की जगह अंदर दबते रहते हैं और चलने-फिरने में दर्द कर सकते हैं। इस प्रकार के मस्सों का इलाज होने में भी दिक्कत होती है।
जेनिटल वार्ट्स छोटे, सख्त और रफ सतह वाले होते हैं। यह सेक्शुअली ट्रांसमिटिड होते हैं और आपके जेनिटल एरिया को ही प्रभावित करते हैं। यह आपके प्यूबिक एरिया, जांघों के बीच में और वजायना या एनल कैनाल के अंदर भी हो सकते हैं।
और पढ़ें- Milia : मिलीया क्या है?
इस प्रकार के मस्से सफेद रंग के होते हैं और सुई की नोंक के बराबर होते हैं। यह टखनों की हड्डी या पंजों के नीचे विकसित हो सकते हैं और तलवों का बड़ा हिस्सा कवर कर सकते हैं। यह प्लांटर वार्ट्स के मुकाबले ज्यादा चपटे होते हैं और चलने पर मुश्किल ही दर्द करते हैं।
इस प्रकार के मस्से धागे जैसे और नुकीले दिखते हैं। यह अक्सर चेहरे पर विकसित होते हैं और कभी-कभी छोटे ब्रश की तरह दिखते हैं और परेशानी का कारण बन सकते हैं।
और पढ़ें- Phlebitis : फिलीबाइटिस क्या है?
मस्से के लक्षण उसके प्रकार के ऊपर निर्भर करते हैं, जिनकी मदद से उनका प्रकार निर्धारित किया जाता है। जैसे-
हमेशा ध्यान रखें कि, मस्सों के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। मस्सों की उचित पहचान के लिए डॉक्टर से चर्चा करें।
[mc4wp_form id=”183492″]
और पढ़ें- Hydrocephalus : हाइड्रोसेफलस क्या है?
मस्सा ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के कारण होता है। जिससे हमारे शरीर में केराटिन का उत्पादन तेजी से होने लगता है, जो कि त्वचा की ऊपरी सतह में मौजूद हार्ड प्रोटीन होता है। एचपीवी के विभिन्न स्ट्रेन विभिन्न प्रकार के मस्सों का कारण बन सकते हैं। इसके साथ यह संक्रामक होते हैं, इसलिए यह संक्रमित चीजों के संपर्क में आने से भी फैल सकते हैं। जैसे- मस्से को खरोंचना या काटना या चेहरे या पैर पर शेविंग के दौरान मस्सा कटने पर इससे निकलने वाला द्रव किसी दूसरी सतह या दूसरे व्यक्ति को लगना। हर किसी का इम्यून सिस्टम वायरस के खिलाफ अलग-अलग प्रतिक्रिया देता है और यह बच्चों में ज्यादातर इसलिए होता है, क्योंकि बच्चों का इम्यून सिस्टम इस वायरस के खिलाफ इतना मजबूत नहीं होता है।
और पढ़ें- Enlarged Prostate : प्रोस्टेट का बढ़ना क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
आम तरह के मस्सों और उनके प्रकार के बारे में आसानी से पता किया जा सकता है, जिसके लिए शारीरिक जांच की जाती है। इसमें फिजीकली आपके मस्से को देखकर उसके प्रकार का पता लगाया जाता है। हालांकि, कुछ मामलों में बायोप्सी की मदद भी ली जाती है। लेकिन, अगर आपको कोई शंका या सवाल है, तो अपने डॉक्टर से चर्चा करें।
और पढ़ें- G6PD Deficiency : जी6पीडी डिफिसिएंसी या ग्लूकोस-6-फॉस्फेट डीहाड्रोजिनेस क्या है?
मस्सों को नियंत्रित करने या उससे बचाव करने के लिए निम्नलिखित तरीके अपनाने चाहिए। जैसे-
और पढ़ें- Stress : स्ट्रेस क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
मस्सों का उपचार करने के लिए घरेलू उपायों के साथ-साथ डॉक्टर की मदद भी ली जा सकती है। जैसे-
इन घरेलू उपायों की प्रभावशीलता के लिए डॉक्टर से संपर्क जरूर करें और इनके उपयोग से पहले डॉक्टर से पर्याप्त जानकारी जरूर लें।
मस्से से राहत पाने के लिए आप डॉक्टर की मदद भी ले सकते हैं। जिसमें वह आपके मस्से को फ्रीज करने के लिए लिक्विड नाइट्रोजन का इस्तेमाल कर सकता है और यह ट्रीटमेंट एक से ज्यादा बार करवाना पड़ सकता है, जिससे थोड़ा दर्द भी हो सकता है। इसके अलावा, डॉक्टर सर्जरी की मदद से भी मस्से को हटा सकता है।
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।