Peeling Skin: जानिए पीलिंग स्किन के 4 कारण और 13 लक्षण!
स्किन से जुड़ी कई परेशानियों जैसे एक्ने, ड्राय स्किन या फिर स्किन एलर्जी के बारे में तो हमसभी जानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी त्वचा की ऊपरी परत के निकलने की समस्या के बारे में पढ़ा है? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं आज हम पीलिंग स्किन (Peeling Skin) जुड़ी जानकारी आपके साथ शेयर करेंगे।
पीलिंग स्किन की समस्या क्या है? (About Peeling Skin)
पीलिंग स्किन जिसे आम बोलचाल की भाषा में त्वचा की ऊपरी परत के निकलने की समस्या कहते हैं। वैसे तो पीलिंग स्किन की समस्या (Peeling skin problem) ज्यादातर सनबर्न (Sunburn) की वजह से होती है। क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार पीलिंग स्किन के कई कारण भी हो सकते हैं जिनके बारे में आर्टिकल में आगे समझेंगे।
पीलिंग स्किन का निदान कैसे किया जाता है? (Diagnosis of Peeling Skin)
पीलिंग स्किन के निदान के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट सबसे पहले स्किन प्रॉब्लम को मॉनिटर करते हैं और पेशेंट्स से तकलीफों को समझकर निम्नलिखित टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं। जैसे-
त्वचा की ऊपरी परत के निकलने की समस्या (Peeling Skin) किन लोगों में ज्यादा देखी जा सकती है?
जर्नल्स ऑफ जेएएमए डर्मेटोलॉजिस्ट (Journal of JAMA Dermatologist) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार पीलिंग स्किन यानी त्वचा की ऊपरी परत के निकलने की समस्या सेंसेटिव स्किन (Sensitive skin) वालों में ज्यादा देखी जाती है। वहीं जिन लोगों को सनबर्न (Sunburn) होता है उनमें भी त्वचा की ऊपरी परत के निकलने की समस्या का खतरा ज्यादा बना रहता है।
डॉक्टर से कब कंसल्ट करना जरूरी है? (Consult Doctor if-)
निम्नलिखित स्थितियों में डॉक्टर से सलाह लें। जैसे:
त्वचा की ऊपरी परत निकलने के साथ-साथ रैश (Rash) होना।
त्वचा की ऊपरी परत निकलने के साथ ही ब्लड (Blood) आना या घाव होना।
त्वचा का अत्यधिक रुखा (Dry) पड़ना।
अत्यधिक खुजली (Itching) की समस्या होना।
कभी-कभी घरेलू उपायों से भी स्किन से जुड़ी परेशानी दूर नहीं होती हैं। इसलिए अगर आप पीलिंग स्किन की समस्या से परेशान हैं तो डॉक्टर से सलाह लें।
हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल में पीलिंग स्किन (Peeling Skin) से जुड़ी जानकारी आपके लिए लाभकारी होंगी। इसलिए अगर आप लंबे वक्त से पीलिंग स्किन (Peeling Skin) या किसी भी तरह के स्किन की समस्याओं के शिकार हैं और यह परेशानी दूर नहीं हो रही है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से कंसल्ट करें। डॉक्टर बीमारी की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मेडिसिन प्रिस्क्राइब कर सकते हैं। स्किन प्रॉब्लेम (Skin problem) से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप हैलो स्वास्थ्य के त्वचा संबंधी समस्याओं पर क्लीक करें।
आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज के बारे में जानें संपूर्ण जानकारी नीचे दिए इस वीडियो लिंक को क्लिक कर। आयुर्वेदिक ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा नागदेव खास जानकारी साझा कर रहीं हैं आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज की, जिससे आप आसानी से अपना सकती हैं और चेहरे पर एक्ने के दाने या अन्य दाग-धब्बों को दूर करने के उपाय।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Peeling Skin/https://my.clevelandclinic.org/health/symptoms/17832-peeling-skin#possible-causes/Accessed on 21/06/2022
Acral peeling skin syndrome/https://medlineplus.gov/genetics/condition/acral-peeling-skin-syndrome/Accessed on 21/06/2022
Dry skin – self-care/https://medlineplus.gov/ency/patientinstructions/000751.htm/Accessed on 21/06/2022
Peeling skin syndrome/https://www.science.gov/topicpages/p/peeling+skin+syndrome/Accessed on 21/06/2022
Skin Resurfacing Chemical Peels/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK547752/Accessed on 21/06/2022