Acne Face Maps: जानिए एक्ने फेस मैप्स के बारे में यहां!
त्वचा पर दाने या एक्ने की समस्या को हमसभी हॉर्मोनल इम्बैलेंस (Hormonal Imbalance), टेंशन (Tension) या फिर अनहेल्दी फूड हैबिट्स (Unhealthy food habits) से जोड़कर देखते हैं, जो सही भी है। हालांकि त्वचा पर दिखने वाले दाने आपके सेहत की ओर भी इशारा करते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल में एक्ने फेस मैप्स (Acne Face Maps) से जुड़ी जानकारी शेयर करेंगे।
एक्ने फेस मैप्स 1. हेयरलाइन एवं टेम्पल्स (Hairline and temples)
हेयरलाइन या टेम्पल्स एरिया में एक्ने की समस्या होने पर इसे फॉरहेड एक्ने (Forehead acne) कहा जाता है। ऐसा खासकर किसी विशेष हेयर प्रॉडक्ट्स (Hair products) के इस्तेमाल के कारण हो सकती है। ऐसी स्थिति को पोमेड एक्ने (Pomade acne) कहते हैं और यह समस्या महिला एवं पुरुषों दोनों को हो सकती है। जब बालों से ऑयल या वैक्स के जैसे पदार्थ फैलने लगता है, तो इससे त्वचा के पोर्स बंद होने लगते हैं। इसी वजह से एक्ने की समस्या शुरू हो सकती है। इसके अलावा कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स (Cosmetic products) के इस्तेमाल से भी एक्ने या पिंपल की समस्या देखी जा सकती है।
एक्ने फेस मैप्स में टी जॉन एरिया के अंदर सिर (Forehead), नाक (Nose) और ठुड्डी (Chin) को शामिल किया गया है। स्किन पर सीबम रिलीज होता है, जो ऑयल की तरह होता है और यह स्किन को मॉस्चराइज करने में सहायक होता है। हालांकि अगर सीबम का रिलीज ना होना या जरूरत से ज्यादा होने पर भी पिंपल की समस्या शुरू हो सकती है। रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार सीबम (Sebum) उत्पादन और टी-जॉन में मुंहासे (Pimples) के बीच आपसी तालमेल भी है। यंग लोगों में टी-जॉन में सबसे ज्यादा एक्ने की समस्या देखी जाती है।
स्किन को रगड़ने की वजह से एक्ने की समस्या (Acne problem) देखी जा सकती है। कभी-कभी कपड़ों की रगड़ने की वजह से भी चीक्स (गाल) पर एक्ने की समस्या देखी जा सकती है।
एक्ने फेस मैप्स 4. जॉलाइन (Jawline)
एक रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार 39 से 85 प्रतिशत महिलाओं में जॉलाइन (Jawline) पर एक्ने की समस्या देखी जाती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जॉलाइन पर एक्ने की समस्या होने के पीछे हॉर्मोन (Hormone) को माना गया है। हालांकि इस विषय पर अभी भी रिसर्च जारी है।
एक्ने फेस मैप्स: एक्ने का इलाज कैसे किया जाता है? (Treatment for Acne)
एक्ने का इलाज ओवर-द-काउंटर (OTC) मिलने वाली दवाओं से किया जा सकता है-
बेंजोइल पेरोक्साइड (Benzoyl peroxide): बेंजोइल पेरोक्साइड क्रीम उन बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करते हैं, जो एक्ने की समस्या को जन्म दे सकते हैं।
टॉपिकल रेटिनॉइड्स (Topical retinoids): त्वचा पर जरूरत से ज्यादा ऑयल बनने पर एक्ने की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसी स्थिति में टॉपिकल रेटिनॉइड्स क्रीम का इस्तेमाल कर इस परेशानी को दूर करने में मदद मिल सकती है।
सैलिसिलिक एसिड (Salicylic acid): ब्लॉक हुए पोर्स को दूर करने के लिए सैलिसिलिक एसिड क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है।
वैसे तो एक्ने की समस्या से निजात दिलाने में ये क्रीम लाभकारी मानी गई है, लेकिन अगर इन क्रीम (Cream) के इस्तेमाल से लाभ नजर ना आये तो ऐसी स्थिति में अपनी मर्जी से इन एंटी-एक्ने क्रीम (Anti-acne cream) का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।
पानी (Water), जूस (Juice) और फलों (Fruits) का सेवन नियमित करें।
ये चार टिप्स आपके एक्ने की समस्या (Acne problem) को कम करने में आपका साथ निभा सकते हैं। हालांकि इसके साथ ही आपको हेल्दी लाइफस्टाइल फोलो करना भी जरूरी है। डॉक्टर से कंसल्ट करने पर आपके हेल्थ कंडिशन (Health Condition) के बारे में समझने की कोशिश करते हैं और फिर इस अनुसार डॉक्टर मेडिसिन प्रिस्क्राइब करते हैं।
अच्छे दिखने की चाह औरस्किन को ग्लोइंग बनाये रखने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट और मेकअप का सहारा लेने लगते हैं। ये कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स (Cosmetic Products) चेहरे को कुछ वक्त के लिए तो आकर्षक बनाने में सहायक होते हैं, लेकिन इनका चेहरे पर बुरा प्रभाव भी पड़ता है। ज्यादातर ब्यूटी प्रॉडक्ट केमिकलयुक्त होते हैं और कब कौन सा केमिकल आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा दे, यह कहना मुश्किल होता है। अगर आपको किसी ब्यूटी प्रॉडक्ट्स से दिक्कत हो रही है, तो तुरंत उसका उपयोग बंद कर दे। साथ ही आप स्किन को निखारने के लिए नैचुरल प्रॉडक्ट (Natural product) को यूज करें।
उम्मीद करते हैं कि आपको एक्ने फेस मैप्स (Acne Face Maps) से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।
आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज के बारे में जानें संपूर्ण जानकारी नीचे दिए इस वीडियो लिंक को क्लिक कर। आयुर्वेदिक ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा नागदेव खास जानकारी साझा कर रहीं हैं आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज की, जिससे आप आसानी से अपना सकती हैं और चेहरे पर एक्ने के दाने या अन्य दाग-धब्बों को दूर करने के उपाय।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
IS SPORTS EQUIPMENT CAUSING YOUR ACNE?/https://www.aad.org/public/diseases/acne/causes/sports-equipment/Accessed on 04/03/2022
Androgens in women/https://www.jaad.org/article/S0190-9622(18)32674-4/fulltext/Accessed on 04/03/2022
Meta-analysis comparing efficacy of antibiotics versus oral contraceptives in acne vulgaris/https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/24880665/Accessed on 04/03/2022
Acne vulgaris: a disease of Western civilization/https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/12472346/Accessed on 04/03/2022
Acne/https://medlineplus.gov/ency/article/000873.htm/Accessed on 04/03/2022
Busoor-e- Labaniya (Acne vulgaris)/https://www.nhp.gov.in/busoor-e-labaniya-acne-vulgaris_mtl/Accessed on 04/03/2022
Clinical Investigation on the Safety and Clinical Performance of Papix Acne Scar/https://clinicaltrials.gov/ct2/show/NCT04806594/Accessed on 04/03/2022