backup og meta

ऊपरी होंठो के बालों को हटाना परेशानी का काम नहीं है, जानिए कैसे इनसे पा सकते हैं छुटकारा

Written by समैरा संधू · डायटेटिक्स और न्यूट्रिशन · Samaira Sandhu Makeup Artist


अपडेटेड 28/05/2020

    ऊपरी होंठो के बालों को हटाना परेशानी का काम नहीं है, जानिए कैसे इनसे पा सकते हैं छुटकारा

    ऊपरी होठों में बाल आना साधारण सी बात है। कुछ महिलाओं के अपर लिप्स में कम बाल आते हैं, वहीं कुछ महिलाओं के होठों के ऊपर ज्यादा बाल आ जाते हैं। ऐसा हर्मोन की गड़बड़ी के कारण होता है। अपर लिप के बाल हटवाने के लिए महिलाओं को पार्लर जाना पड़ता है लेकिन सभी के लिए पार्लर जाना संभव नहीं हो पाता है। फिलहाल देशभर में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन चल रहा है और ऐसे में ज्यादातर पार्लर बंद हैं। ऐसे में ऊपरी होठों के बाल हटाना लोगों के लिए मुश्किल काम हो सकता है। अगर आप घर के बाहर नहीं जा सकते हैं और आपके होठों के ऊपर बाल आ गए हैं तो आप कुछ उपाय की सहायता से बालों को हटा सकती हैं। बिना ब्यूटी पार्लर जाए अपर लिप हेयर को रिमूव किया जा सकता है। आप इन घरेलू उपायों की मदद ले सकती हैं।

    यह भी पढ़ें : अरंडी के तेल के साथ इन 6 चीजों से पाएं घनी पलकें, अपनाएं ये घरेलू उपाय

    ऊपरी होठों के बाल हटाना है तो अपनाएं ये उपाय

    1. दूध और हल्दी के लेप का प्रयोग

    दूध और हल्दी का लेप

    एक स्टडी में ये बात सामने आई है कि हल्दी मे पाया जाने वाला ऑयल बालों की ग्रोथ को रोकने का काम करता है।अगर आप होठों से बाल हटाना चाहती हैं तो हल्दी का यूज जरूर करें।

    सामग्री

    • 1 चम्मच हल्दी
    • 1 चम्मच दूध या 1 चम्मच पानी

    जानिए लेप बनाने की विधि

    1.  हल्दी को दूध या पानी में अच्छे से मिलाएं।
    2. लेप को ऊपरी होंठ पर लगभग आधे घंटे तक लगाएं रखें।
    3. लेप को कुछ देर सूखने दें और फिर जब लेप सूख जाए तो उसे हल्के हाथों से हटाने की कोशिश करें। लेप हटाने के बाद ऊपरी होंठ को पानी से साफ कर लें।आप इस उपाय को सप्ताह में दो से तीन दिन करें। आपको कुछ ही समय बाद फर्क नजर आने लगेगा।

    यह भी पढ़ें : परमानेंट मेकअप ट्रीटमेंट लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    2. अंडे के सफेद भाग, मक्के का आटा और चीनी का लेप

    अंडे का सफेद भाग चेहरे की त्वचा से गंदगी निकालने का काम करता है। जबकि अंडे के सफेद भाग का का इस्तेमाल अपर लिप में करने से बाल आसानी से निकल जाते हैं। होठों के बाल हटाना है तो पहले कुछ सामग्री मिलाकर लेप जरूर बना लें।

    सामग्री

    • 1 अंडे का सफेद भाग
    • 1 चम्मच मक्के का आटा
    • 1 चम्मच चीनी

    लेप बनाने की विधि

    1. अंडे के सफेद भाग, मक्के का आटा और चीनी, तीनों को साथ में मिला लें।
    2. तीनो सामग्री से बने लेप को ऊपरी होंठो पर लगाएं।
    3. लगभग आधा घंटे तक लेप को सूखने दे और फिर होठों के ऊपर से लेप की लेयर को हटा दें।
    4. आप इस लेप का प्रयोग सप्ताह में दो करें। ऐसा करने से अपर लिप हेयर हटाने में मदद मिलेगी।

    यह भी पढ़ें : इस तरह से करें अंडरआर्म्स की क्लीनिंग, नहीं पड़ेगी स्किन काली

    3.  ऊपरी होठों के बाल हटाना है तो  दही, शहद और हल्दी का लेप करें प्रयोग

    दही, शहद और हल्दी से तैयार किया गया लेप चिकना और चिपचिपा होता है। इसी कारण से यह लेप ऊपरी होंठो पर आये बालों को जड़ से निकालने में मदद करता है। आप चाहें तो शहद की जगह बेसन का प्रयोग भी कर सकते हैं।

    सामग्री

    • 1 चम्मच शहद
    • 1 चम्मच दही
    • 1 चुटकी हल्दी

    लेप बनाने की विधि

    1. एक कटोरी लें और उसमे सभी सामग्री को डाल दें। अब इस मिश्रण को फेंट कर लेप बना लें।
    2. अब लेप को हल्के हाथों से अपने ऊपरी होंठो वाले भाग पर लगाएं।
    3. लगाएं हुए लेप को करीब 20 मिनट तक सूखने दें।
    4. अब लेप को साफ कर अपनी त्वचा को ठन्डे पानी से धो लें।
    5. आप इस उपाय को सप्ताह में दो बार जरूर अपनाएं।

    4. ऊपरी होठों के बाल हटाना है तो नींबू और चीनी का मिश्रण लगाएं

    नींबू मे पाया जाने वाला एसिड में स्किन को ब्लीच करने की क्षमता होती है वहीं दूसरी ओर शुगर यानी चीनी बालों की जड़ों को कमजोर बनाती है। इन दोनों को मिलाकर होठों के ऊपर लगाने से आसानी से बाल साफ किए जा सकते हैं।

    सामग्री

    • 1 नींबू
    • 1 चम्मच चीनी

    लेप बनाने की विधि

    1. नींबू को निचोड़ कर उसका रस एक कटोरी मे इक्कठा कर लें।
    2. नींबू के रस मे चीनी घोलकर एक चिकना लेप तैयार करें।
    3. लेप को ऊपरी होंठो पर लगाएं। ध्यान रहें की आपकी त्वचा पर लेप इकसार रहे।
    4. 15 मिनट तक लेप को सूखने दे फिर पानी से धो लें।
    5. इस लेप का इस्तेमाल आप हर दूसरे दिन कर सकते हैं।

    5. लिप हेयर रिमूव करने के लिए आलू का रस

    आलू के रस के साथ ही अन्य सामग्रियों का उपयोग ब्लीच और स्क्रब के लिए भी किया जाता है।

    सामग्री

    • 2चम्मच मूंग दाल
    • 1 चम्मच आलू का रस
    • 1 चम्मच शहद
    • 1 चम्मच नींबू रस
    • थोड़ा सा पानी

    लेप बनाने की विधि

    • रात भर मूंग दाल को पानी मे भिगोएं।
    • अब मूंग की दाल को नींबू और आलू के रस के साथ पीस लें।
    • मिश्रण में अब शहद मिलाएं। अब आपका लेप तैयार हो चुका है।
    • लेप को अपर लिप्स में लगा लें और करीब 15 मिनट तक सूखने दें। सूखने के बाद लेप को त्वचा से हटा दें। पानी का यूज न करें।
    • जब चेहरे से लेप उतर जाए तो फिर पानी से चेहरे को धो लें। आप हफ्ते में दो बार इस लेप का प्रयोग कर सकते हैं। आप चाहे तो इस लेप को पूरे मुंह में भी लगा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : हेल्दी स्किन के लिए नए टिप्स, इन्हें जरूर आजमाएं

    6. ऊपरी होठों के बाल हटाना है तो मक्के का आटा और दूध का प्रयोग करें

    मक्के का आटा दूध मे मिला देने के बाद ये चिपचिपा हो जाता है। यह लेप त्वचा से चिपक जाता है और इसे छुड़ाने

    पर त्वचा के बल भी साथ मे निकल जाते हैं।

    सामग्री

    1 बड़ा चम्मच मक्के का आटा

    2 चम्मच दूध

    लेप बनाने की विधि

    • दोनों सामग्री को मिलकर एक लेप तैयार करें।
    • लेप को तब तक मिलाएं, जब तक वो अच्छे से मिल न जाए
    • अब लेप को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें।
    • अब हल्के हाथों से लेप को चेहरे की त्वचा से छुड़ाएं।
    • सप्ताह में दो से तीन बार इस लेप का प्रयोग करें।

    उपाय अपनाने के साथ ये बातें भी ध्यान रखें

    अगर आप उपरोक्त दिए गए उपायों को अपनाती हैं तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। एक बात ध्यान रखें कि होठों के बाल साफ करने के लिए अपनाएं गए उपाय ब्यूटी प्रोडक्ट, एक्सपर्ट की तरह बराबरी नहीं कर सकते हैं। अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो आप घरेलू उपाय अपनाकर भी ऊपरी होठों के बाल को हटा सकती हैं। जब आपको सुविधा हो तो पार्लर जा कर भी आप अपर लिप हेयर को रिमूव करा सकती हैं। एक बात ध्यान रखें कि जब भी हेयर रिमूव कराने के लिए जाएं तो एक्सपर्ट से ही करवाएं, वरना आपको स्किन में समस्या भी हो सकती है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अपनी ब्यूटी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

    अगर आपको इस विषय में अधिक जानकारी चाहिए तो आप एक्सपर्ट या फिर डॉक्टर से बात कर सकते हैं। हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।

    और पढें:

    नाक में बाल से हैं परेशान तो जानें इन्हें हटाने के आसान टिप्स 

    प्रेग्नेंसी में बाल कलर कराना कितना सुरक्षित?

    गर्भावस्था का बालों पर असर को कैसे रोकें? जाने घरेलू उपाय

    मेनोपॉज के बाद स्किन केयर और बालों की देखभाल कैसे करें?

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    Written by

    समैरा संधू

    डायटेटिक्स और न्यूट्रिशन · Samaira Sandhu Makeup Artist


    अपडेटेड 28/05/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement