लगाने का तरीका
एक प्लास्टिक के कटोरे में जैतून का तेल, बेकिंग सोडा और नमक को मिला लें। तीनों मिश्रण को अच्छी तरह से फेंट लें। आप देखेंगे कि एक चिकना क्रीम तैयार हो गया। अब इस क्रीम को काले अंडरआर्म्स के स्किन पर लगा लें। स्किन पर क्रीम को 20 मिनट तक लगे रहने दें। समय हो जाने पर ठंडे पानी से इसे धो लें। आप चाहे,तो घरेलू उपाय अपनाने से पहले एक्सपर्ट की मदद भी ले सकती हैं।
क्या आपने दही और बेसन ट्राई किया?
दही और बेसन डेड स्किन को अच्छे से रिमूव कर देता है इस कारण से स्किन का रंग काला नहीं दिखाई पड़ता है।अगर आपने अब तक ये तरीका नहीं अपनाया है, तो आपको ये जरूर करना चाहिए। आप दही और बेसन को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर उसे अंडरआर्म्स में काले स्थान में कुछ समय के लिए लगाकर छोड़ दें। जब पेस्ट सूख जाएं, तो उसे हल्के गर्म पानी से साफ कर लें। आप ये हफ्ते में दो बार कर सकती हैं। आपको इस उपाय का फर्क कुछ दिनों में मालूम पड़ेगा।
अंडरआर्म्स के डार्क होने की एक नहीं बल्कि बहुत-सी वजह हो सकती हैं। अगर आप इन कारणों को जानकर उपाय अपनाएंगी, तो आपको बहुत से फायदे देखने को मिलेंगे। बेहतर होगा कि आप टाइट कपड़े न पहनें। अगर आप अंडरआर्म को गीला रहने देंगी, तो भी आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप चाहे तो इस बारे में ब्यूटी एक्सपर्ट से भी बात कर सकती हैं।
आलू का रस भी कर सकती हैं ट्राई
आप आलू का रस भी अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए कर सकती हैं। आलू के रस में नींबू की कुछ बूंदे भी मिला लें। आपको कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।
और पढ़ें : Gout : गाउट क्या है? जाने इसके कारण, लक्षण और इलाज
आप इन अंडरआर्म्स क्लीनिंग के टिप्स को अपनाकर इस समस्या से राहत पा सकते हैं। इससे अंडरआर्म्स क्लीन भी हो जाएंगी और स्किन काली भी नहीं पड़ेगी। हम उम्मीद करते हैं कि आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा संबंधित जानकारी मिल गई होगी।आप चाहे तो ब्यूटी एक्सपर्ट से भी जानकारी ले सकते हैं। आप स्वास्थ्य संबंधी अधिक जानकारी के लिए हैलो स्वास्थ्य की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई प्रश्न है, तो हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज में आप कमेंट बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते हैं और अन्य लोगों के साथ साझा कर सकते हैं।