backup og meta

हेल्दी एजिंग और स्किन टाइटनिंग के लिए अपनाएं, ये 10 फेशियल योगा

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/06/2021

    हेल्दी एजिंग और स्किन टाइटनिंग के लिए अपनाएं, ये 10 फेशियल योगा

    आज के समय में ज्यादातर लोगों कि यह समस्या होती है, कि उनके फेस कि स्किन ढ़ीली होने लगती है। इसके लिए लोग कई तरह के कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट (Cosmetics Products) का प्रयोग करते हैं। लेकिन शायद ही आपको इसका बेहतर नतीजा मिलता हो। कई लोग टाइट और ग्लोइंग स्किन के लिए कई ट्रीटमेंट भी करवाते हैं। जिनसे आपको उस वक्त अच्छा नतीजा मिल सकता है। लेकिन कुछ समय बाद वो आपके स्किन (Skin) में कई प्रकार के साइड इफेक्ट्स (Side effects) भी हो सकते हैं। समस्या ये भी है कि सभी लोग स्किन ट्रीटमेंट का खर्चा उठाने में सक्षम भी नहीं होते हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती है ऐसे तरीकों कि जिससे आपके चेहरे कि त्वचा भी टाइट (Skin tightning0 हो जाए। यह लंबे समय तक चले साथ ही इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी न हो। आज हम आपको कुछ ऐसे फेशियल योगा (Facial yoga) के बारे में बताएंगे क्योंकि फेशियल योगा (Facial yoga) बहुत ज्यादा ही असरदार होते हैं। 

    और पढ़ें: पीठ दर्द में योगा है आवश्यक

    फेशियल योगा (Facial yoga) क्या है?

    खूबसूरत दिखना हर किसी कि चाहत होती है। हमें पूरा हक है कि हम अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए बताए गए तरीको को अपनाएं। जी हां हम बात कर रहे हैं स्किन टाइट करने के लिए फेशियल योगा के बारें में फेशियल योगा में हम चेहरे और गले के लिए योगा करते हैं। वैसे तो यह कई कारणों से किया जाता है। नीचे दिए हुए कुछ कारक हैं, जिसके लिए चेहरे का योग किया जाता है। यदि इनमें से आपका कोई लक्ष्य है, तो आप फेशियल योगा कर सकते हैं।

    • कुछ लोग फेशियल योगा (Facial Yoga) स्किन टाइटनिंग (Skin tightening) के लिए करते हैं। 
    • चेहरे पर एक्स्ट्रा फैट को भी करने के लिए फेशियल योगा करने से चेहरे का आकार बेहतर होता है। 
    • कुछ लोग डबल चिन (Double Chin) कम करने के लिए भी योग करते हैं। 
    • कुछ लोग जॉलाइन बनाने के लिए करते हैं।

    फेशियल  योगा के लिए सही उम्र…

    सबसे पहले तो जान लें कि फेशियल योगा हर उम्र के लोगों के लिए सुरक्षित हैं। फेशियल योगा करने के लिए किसी प्रकार के रोक-टोक नहीं दिए गए हैं। लेकिन किसी भी योगासन करने के दौरान आपके चेहरे का पॉश्चर ठीक होना चाहिए और बॉडी पॉश्चर भी ठीक रखें। यदि आपके चेहरे का पॉश्चर सही नहीं होता है, तो इसका प्रभाव उल्टा हो सकता है। केवल यही एक समस्या आपके सामने आ सकती है। इसलिए फेशियल योगा करने से पहले आप इस योगासन को अच्छी तरह से सीख लें। फेशियल योगा महिला-पुरुष दोनों के लिए ही होता है। 

    स्किन टाइटनिंग,के लिए फेशियल योगा के प्रकार (Types of facial yoga)

    चेहरे कि स्किन टाइट और बाकी समस्या के लिए कई प्रकार के योगा (yoga) और एक्सरसाइज (Exercise) बताए गए हैं। आपके मन में यह भी सवाल उठ रहें होगें। क्या वाकई योग से उम्र पर या हमारे चहरे पर कोई प्रभाव पड़ता है? तो आपको बता दें ऐसे सबूत हैं, जो बताते हैं कि फेस योग से एजिंग (Ageing) को कम किया जा सकता है। यह आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। आइए जानते हैं यह कितने प्रकार के हैं, और इन योगासन को कैसे किया जाता है।

    और पढ़ें : आंखों के लिए बेस्ट हैं योगासन, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे

    मत्स्यासन (Matsyasana)

    फेशियल योगा के लिए मत्स्यासन (Matsyasana) बहुत ही चर्चित योगा माना जाता है। इस योगासन को करने से आपकी सांस की गहराई बढ़ती है। इसके अलावा यह आपके हॉर्मोन के असंतुलन (Hormone imbalance) ठीक करता है। आपकी मांसपेशियों को भी आराम देने का कार्य है।

    कैसे करें

  • सबसे पहले आप योग करने कि स्थिति में बैठ जाएं।
  • अब आप पीछे कि तरफ झुकें।
  • अब झुकते-झुकते पूरी तरह पीठ पर लेट जाएं।
  • अब आप अपने बाएं पांव को दाएं हाथ से पकड़े और दाएं पांव को बाएं हाथ से पकड़ें।
  • अपने हाथ की कोहनियों को जमीन से टिकाकर रखें।
  • गहरी सांस लेकर सिर को पीछे की ओर ले जाएं।
  • आपको धीरे-धीरे सांस लेने और धीरे-धीरे सांस छोड़े कि प्रक्रिया को करते रहना है।
  • इस तरह से आपको यह योगा 3 बार करना है।
  • अधोमुख आसन (Adho Mukha Svanasana)

    यदि आप फेशियल  योगा के लिए अधोमुख आसन को सही तरीके से करें, तो यह आपके चेहरे के लिए बहुत अच्छा योगा हो सकता है। इस आसन को करने से न केवल आपके चेहरे बल्कि आपकी पीठ और कमर के लिए भी बहुत अच्छा है। सबसे अच्छी बात यह कि यह आसन करने के लिए आपको किसी खास समय करने कि आवश्यकता नहीं होती है। यह आप अपनी दिनचर्या से समय निकालकर कभी भी कर सकते हैं।

    कैसे करें:

  • सबसे पहले एक योगा मैट बिछाएं और आप अपने हाथों और घुटनों पर बैठ जाएं।
  • अब थोड़ा आगे झुकें और अपनी हथेलियों को अपने कंधों के नीचे फर्श पर सपाट हथेलियों के साथ रखें। आपकी पीठ फ्लैट होनी चाहिए।
  • पैर की उंगलियों पर अपने पैरों को उठाएं।
  • अब अपने कूल्हों को ऊपर की ओर उठाने का प्रयास करें।
  • आपको अपने कूल्हों को घुटनों की ओर और अपने हाथों को सीधा रखते हुए एक उल्टा वी बनाना है, जैसा कि आप अपने कूल्हों को उठाते हैं।
  • इस मुद्रा में रहने के लिए एक गहरी सांस लें। 
  • यह आप तीन बार दोहराएं।
  • जबड़े का खिंचाव या जॉ को स्ट्रेच करना

    यह ज्यादातर आपकी जॉलाइन के लिए ही किया जाता है। यह बेहद ही आसान योगासनों में से एक है। यह आप किसी भी खाली समय में कर सकते हैं। चाहे आप ऑफिस में ही क्यों न बैठे हो। यह योगासन आप वहां भी कर सकते हैं। यह आपकी जॉ के साथ आपकी गर्दन को भी मजबूत बनाने का कार्य करता है। ये आपकी उम्र के साथ पड़ने वाली लाइंस को रोकता है। यह बहुत ही असरदार है। आइए जानते हैं यह फेशियल योगा कैसे किया जाता है।

    कैसे करें-

    • इसको करने के लिए आप अपने होठ को दोनों तरफ तब तक घुमाएं। जब तक आप अपने गाल में खिचाव न पड़ने लगे। 
    • अपने सिर को भी होठ (Lips) के साथ उस तरफ घुमाएं और 45 डिग्री के कोण पर उठाएं।
    • अपनी गर्दन (Neck) में खिंचाव महसूस करने के लिए 3 सेकंड के लिए रुकें।
    • एक बार दोहराएं, और फिर दूसरी तरफ स्विच करें।
    • इस प्रक्रिया को आप 2 मिनट कम से कम करें।

    और पढ़ें : फिट रहने के लिए वेट लॉस योगा कैसे करें?

    आंखों के लिए एंटी-एजिंग फेशियल एक्सरसाइज (Anti aging facial exercises)

    यह आपकी पलकों और आंखों के आस-पास के सतह के लिए बहुत अच्छा होता है। इसीलिए इसे आंखों के लिए एंटी एजिंग फेशियल एक्सरसाइज (Anti aging facial exercises) कहा जाता है। आइए जानते हैं इसको करने का सही तरीका क्या है।

    कैसे करें-

    • अपने हाथों के दोनों मध्यमा अंगुलियों (Eyebrow) को अपनी भौंहों के अंदरूनी कोने पर एक साथ दबाएं।
    • अब तर्जनी यानि इंडेक्स फिंगर (Index finger) से भौंहों के बाहरी कोनों पर दबाव डालें।
    • अब आप ऊपर कि तरफ कुछ देर तक देखें। 
    • अब कुछ देर बाद अपनी पलकें नीचे करें, और अब अपनी आंखों को आराम दें। 
    • इर प्रक्रिया को छह बार दोहराएं और आंखों को निचोड़कर 10 सेकंड के लिए कसकर बंद करें।

    चिक प्लंपर करें (Plumper cheeck)

    बिना लाइंस (Lines) के प्लंपी गाल यह दिखाते हैं कि आपकी उम्र बहुत कम है। जब आप अपनी हेल्दी स्किन (Healthy Skin) के साथ लोगों कि भीड़ में भी होते हैं, तो उसमें भी आप सभी लोगों में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं। आपके चहरे कि खिलखिलाती स्माइल आपको उस भीड़ से अलग बनाती है। 

    कैसे करें-

    • सबसे पहले अपने होठों को कस कर बंद करें (Close your Lips)।
    • अपने गालों को अंदर कि तरफ करें। 
    • अब अपने होठों को ऐसे बनाएं जैसे सेल्फी बनाते हुए आप मुंह बनाते हैं।
    • 10 सेकंड के लिए इस स्थिति को बनाएं रखें।
    • कम से कम 5 बार इसे दोहराएं।

    ऊर्ध्व मुख आसन (Urdhva Mukha Shvanasana)

    इस आसन में आपका आधा शरीर ऊपर की ओर उठा रहता है। यह आपके चेहरे, पैर पेट और पीठ को निशाना बनाता है, तो आप अपने पैरों के जकड़न या पीठ की जकड़न से छुटकारा पाने के लिए भी इस मुद्रा का उपयोग कर सकते हैं।आइए जानते हैं यह कैसे किया जाता है।

    कैसे करें-

    • सबस पहले आप पेट के बल लेट जाएं।
    • आपकी ठोड़ी फर्श को छूना चाहिए।
    • आपके पैर कूल्हे-चौड़ाई में अलग-अलग होने चाहिए।
    • अपने पैर की उंगलियों को जमीन पर रखें और एड़ी जमीन से दूर रखें।
    • अपनी हथेलियों को अपने कंधों के नीचे रखें।
    • अब अपनी बाहों को ऊपर की ओर उठाएं और ऊपर देखें।
    • जब तक आप अपनी पीठ में खिंचाव महसूस न करें, तब तक यह करते रहें।
    • जांघ से अपने शरीर के वजन को उठाएं।
    • यह  आपको 20 सेकंड के लिए 3 बार करना है।

    और पढ़ें : ओवेरियन सिस्ट (Ovarian Cyst) से राहत दिलाएंगे ये 6 योगासन

    अपनी जीभ बाहर निकालें

    इस योगासन के दौरान आपके गालों पर थोड़ा खिचाव पड़ता है। इसमें आप अपनी जीभ को बाहर निकालकर यह प्रक्रिया पूरी करती है। आइए जानते हैं यह कैसे किया जाता है?

    कैसे करें-

    जिराफ नेक (Giraffe neck)

    हम सभी जानते हैं कि गले के आस-पास कि स्किन बहुत ही पतली होती है। इसी कारण से आपके बढ़ती उम्र का असर सबसे पहले आपके गले पर दिखाई देने लगता है। लेकिन यदि आप प्लैटिस्मा नाम कि पेशी को रोजोना स्ट्रेच (Stretch) करते हैं, तो ये आपकी ढ़ीली त्वचा को टाइट (SKin tight) करने में मदद करता है। आइए जानते हैं, यह कैसे किया जाता है।

    कैसे करें-

    • सबसे पहले तो आप अपनी उंगलियों को अपने कॉलर की हड्डियों पर रखें।
    • अब अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं और अपने होंठों को कसकर दबाएं।।
    • अब आपका  सिर पीछे की ओर झुक जाएगा।
    • अब अपने निचले होंठ को बाहर की ओर झुकाएं और अपनी उंगलियों को अपने कॉलरबोन पर रखें।
    • यह प्रक्रिया आप कम से कम दो बार दोहराएं।
    • यह करते समय आप ध्यान रखें कि आपको गहरी सांस लेना है, और छोड़ना भी हैं।

    अपने मुंह से एक गोल ‘ओ’ बनाएं

    यह आपकी जॉलाइन को अच्छा करने के लिए किया जाता है। यह एक सरल क्रिया है। जिसे आप किसी भी समय कहीं पर भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं, यह कैसे करना है इस योगासन को? 

    कैसे करें-

    • सबसे पहले अपना मुंह खोलें और अपनी जॉ को नीचे करें। 
    • अब अपने होठों के साथ एक छोटा सा  “O’ बनाएं। 
    • अपने जबड़े को नीचे करते हुए, अपने होंठों को थोड़ा सा चौड़ा करें। यह देखने में ऐसे लगना चाहिए जैसे आप स्माइल करने वाले हों। 
    • यह प्रक्रिया लगभग आपको 10 बार छोटे “O” बड़े “O” को दोहराते हुए करना है।

    कोबरा आसन ( Cobra Pose)

    आपकी ढीली त्वचा को टाइट करने के लिए कोबरा आसन ( Cobra Pose) एक बेहतरीन आसन माना जाता है।इतना ही नहीं यह स्किन को टाइट करने के साथ-साथ गुर्दे की पथरी (Kidney stone) के दर्द से भी छुटकारा दिलाने में भी लाभदायक हो सकता है।  

    कैसे करें-

    • सबसे पहले आप फर्श पर अपनी छाती के बल सीधे लेट जाएं।
    • इसमें आपके पैर जमीन पर रहना चाहिए।
    • अब अपने धड़ को ऊपर उठाने के लिए आगे बढ़ें और अपनी पीठ को अपने पैर की उंगलियों की ओर रखें।
    • इस पुजिशन (Position) में आप तब तक रहें, जब तक आपको हल्का खिंचाव महसूस न होने लगे।
    • कोशिश करें की इस मुद्रा में आपको लगभग 20-25 सेकंड तक रहना है।
    • अब धीरे से साधारण मुद्रा में वापस आ सकते हैं।  
    • यह आपको कम से कम दो बार करना है।

    अगर आप फेशियल योगा से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/06/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement