backup og meta

तो इसलिए पुरुष नहीं कर पाते हैं एक साथ कई काम, जानें कुछ और फैक्ट्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Shikha Patel द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/05/2021

    तो इसलिए पुरुष नहीं कर पाते हैं एक साथ कई काम, जानें कुछ और फैक्ट्स 

    वैज्ञानिकों ने पुरुषों और महिलाओं के दिमाग की तुलना करने के दौरान पाया कि दोनों के दिमाग अलग-अलग तरीके से काम करते हैं। किसी कार्य पर ध्यान लगाते समय मर्द अपने मस्तिष्क के केवल एक साइड का उपयोग करता है। वहीं, महिलाएं एक ही समय में मस्तिष्क के दोनों हिस्सों का इस्तेमाल करती हैं। इसी वजह से वे “मल्टी-टास्किंग’ में ज्यादा निपुण होती हैं। “हैलो स्वास्थ्य’ के इस आर्टिकल में जानें पुरुषों से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स जो आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे।

    पुरुष के बारे में क्या कहते हैं ये फैक्ट्स

    • पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा खुश रहती हैं। इसका कारण महिलाओं में पाया जाने वाला एमएओए (mono amine oxidase A) नामक जीन है। इस जीन के प्रभाव से महिलाएं अधिक खुश रहती हैं।
    • एक पुरुष के बारे में अक्सर कहा जाता है कि उनको गुस्सा ज्यादा आता है। आदमी गुस्से को शारीरिक रूप से व्यक्त करते हैं, जबकि महिलाएं इसे मौखिक रूप (verbally) से व्यक्त करती हैं।

    और पढ़ें : हैरान करने वाले हेल्थ से जुड़े Fun Facts

    • लड़कियों की तुलना में लड़कों को ऑटिस्टिक स्पेक्ट्रम विकार (autistic spectrum disorder) के होने की संभावना तीन से चार गुना अधिक होती है। हालांकि, इसके बारे में अभी कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। 
    • पूर्ण आकार (body size) और शरीर द्रव्यमान (body mass) के अनुपात में, पुरुष पेनिस की लंबाई अन्य स्‍तनपायी प्राणियों (जैसे बंदर, चिम्पांजी जो मनुष्य की तरह दिखते हैं) की तुलना में सबसे अधिक होती है।
    • हॉलीवुड फिल्मों में 74.4% पुरुष लीड रोल में होते हैं।

    और पढ़ें : पूरी जिंदगी में आप इतना समय ब्रश करने में गुजारते हैं, जानिए दांतों से जुड़े ऐसे ही रोचक तथ्य

    मर्दों के बारे में तथ्य-

    और पढ़ें : अगर हाइपर एक्टिव है बच्चा (Hyperactive child) तो, आपको बनना होगा सूपर कूल

    कुंवारे रह जाएंगे चीनी पुरुष

    • पुरुषों के बारे में यह जानकर आपको हैरानी होगी कि 1600 में मर्द लोग भी हाई हील पहनते थे।
    • 2020 तक चीन में तीन से चार करोड़ आदमी ऐसे होंगे जिनको शादी के लिए लड़कियां नहीं मिलेंगी।
    • चीन में 30 की उम्र पार कर चुके अविवाहित मर्दों के लिए एक खास नाम ‘शेंगनान‘ रखा गया है। इसका मतलब है कि ‘बचे हुए मर्द‘ जिन्हें अब तक शादी के लिए लड़कियां नहीं मिली हैं।

    और पढ़ें : क्या आप जानते हैं? बाएं हाथ से काम करने वाले लोग कम जीते हैं!

    • अमेरिका में एक साल में 500 पुरुषों के ब्रेस्ट कैंसर (breast cancer) से मरने की आशंका है।
    • पुरुष के बारे में एक फैक्ट है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में गणितीय क्षमता को प्रभावित करने वाला दिमाग का हिस्सा बड़ा होता है। गणित और ज्यामितीय कौशल (geometry skills) को कंट्रोल करने वाला मस्तिष्क का भाग पुरुषों में लगभग चार साल पहले ही विकसित हो जाता है।

    और पढ़ें : क्या स्मोकिंग स्टिलबर्थ का कारण बन सकती है?

    मर्दों का दिमाग होता है बड़ा

    • वयस्क पुरुषों का दिमाग, महिलाओं के दिमाग की तुलना में कुल आकार से लगभग 10% बड़ा होता है। क्योंकि आमतौर पर मर्दों में महिलाओं की तुलना में कद और मसल मास (muscle mass) ज्यादा होता है। शरीर को नियंत्रित करने के लिए अधिक न्यूरॉन्स की आवश्यकता होती है। 
    • 1900 के दशक से पहले, दुनियाभर के देशों में महिला नर्सों की तुलना में पुरुष नर्स कहीं ज्यादा सामान्य थे।
    • अपने पूरे जीवनकाल में, एक औसत पुरुष लगभग छह महीने का समय शेविंग में गुजार देता है।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Shikha Patel द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/05/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement