ध्यान मेडिटेशन (meditation) के प्रकार
ध्यान करने का वैसे तो कोई सही या गलत तरीका नहीं है। आपको सिर्फ फोकस होकर अभ्यास करना है जो आपके स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हो। विपश्यना मेडिटेशन (Vipassana meditation), आध्यात्मिक ध्यान (Spiritual meditation), केंद्रित ध्यान (Focused meditation), गूढ चिंतन (Transcendental meditation), मंत्र ध्यान (Mantra meditation) और गतिमान मेडिटेशन (Movement meditation) में से आप कोई भी एक आप अपनी सहूलियत के हिसाब से चुन सकते हैं।
और पढ़ें : संयुक्त परिवार (Joint Family) में रहने के फायदे, जो रखते हैं हमारी मेंटल हेल्थ का ध्यान
ध्यान मेडिटेशन करने का सही तरीका क्या है?
- सबसे पहले आपको बैठने की प्रक्रिया के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। मेडिटेशन में यह अहम भूमिका निभाती है। मेडिटेशन करने के लिए आप वज्रासन, पद्मासन या सुखासन में बैठ जाएं। इस दौरान आपको एक बात का खास ख्याल रखना है वो यह कि बैठते समय आपकी रीढ़ की हड्डी सीधी होनी चाहिए। इससे आप अच्छे से सांस ले पाएंगे। यदि आप किसी कारणवश इनमें से किसी आसन में नहीं बैठ पा रहे हैं तो आप बैठने के लिए किसी चेयर (chair) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके बाद अपने पूरे शरीर को फ्री छोड़ दें। इससे आपकी मांसपेशियों को आराम मिलेगा। इसके बाद सांस लेने की प्रक्रिया को शुरू करें। शरीर को नैचुरल तरीके से सांस लेने के लिए प्रेरित करें। सांस को धीरे-धीरे अंदर लें और उसी तरीके से बाहर निकालें। यदि आप ध्यान मेडिटेशन का फायदा लेना चाहते हैं तो आपको इसके तरीके को पूरे मन से करना होगा।
और पढ़ें: क्या आप जानते हैं? वॉकिंग मेडिटेशन के ये फायदे