backup og meta

सेक्स में फोरप्ले आज की बात नहीं, प्राचीनकाल से इस पर दिया गया है जोर

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Hema Dhoulakhandi द्वारा लिखित · अपडेटेड 01/03/2021

    सेक्स में फोरप्ले आज की बात नहीं, प्राचीनकाल से इस पर दिया गया है जोर

    ऋषि वात्‍स्‍यायन की ‘कामसूत्र’ पुस्तक से लेकर ‘दी हाईट रिपोर्ट’ में फोरप्ले की जरूरत और बातचीत पर जोर दिया गया है। या यूं कहें कि फोरप्ले आज की बात नहीं है, प्राचीनकाल में भी सेक्स में फोरप्ले का एक अलग ही स्थान रहा है। कामसूत्र में बताया गया है कि शादी के बाद कुछ समय एक-दूसरे से बातचीत कर पसंद नापसंद को जानने में गुजारना चाहिए। वहीं ‘दी हाईट रिपोर्ट’ में महिलाओं की सेक्स और पार्टनर के प्रति अनुभवों व इच्छाओं को उजागर किया गया है। अधिकतर महिलाओं का मानना है कि पुरुष सिर्फ इंटरकोर्स पर ध्यान देते हैं, उनकी इच्छाओं या भावनाओं का उन्हें कोई ख्याल नहीं रहता। ऑर्गेज्म हुआ नहीं कि बिस्तर के एक कौने में मुंह पलटकर सो जाते हैं। यह भी जाहिर हुआ कि ऐसे पुरुषों के साथ अधिकतर महिलाएं सेक्स एंजॉय नहीं करती हैं और कई उनसे दूरी बना लेती हैं। यदि आप ऐसा नहीं चाहते हैं तो फोरप्ले की जरूरत और आफ्टरप्ले की जरूरत क्यों होती है इस बात पर पूरा ध्यान देना शुरू कर दें।

    फोरप्ले की जरूरत

    फोरप्ले की जरूरत क्यों होती है? (Why is foreplay needed?)

    फोरप्ले का मतलब है एक-दूसरे को सेक्स के लिए उत्तेजित करना या तैयार करना। यदि आप सेक्स का पूरा आनंद लेना चाहते हैं तो फोरप्ले की जरूरत की जानकारी एकत्रित कर लें।

    • पुरुष बहुत जल्दी उत्तेजित हो जाते हैं। वहीं महिलओं को उत्तेजित होने में समय लगता है। फोरप्ले से महिलाओं को सेक्स के लिए तैयार होने का समय मिलता है। इसलिए सेक्स में फोरप्ले एहम किरदार निभाता है।
    • यदि सेक्स करने का मूड ना हो तो भी फोरप्ले सेक्स के लिए मूड बना देता है। फोरप्ले की जरूरत महिला या पुरुष दोनों को सेक्स के लिए उत्तेजित करने के ​लिए होता है।
    • कई बार लोग सेक्स से इसलिए भी दूर भागते हैं क्योंकि उनमें उत्तेजना की कमी होती है। यदि यौन संबंधी इस तरह की समस्याएं हैं तो भी फॉरप्ले मददगार साबित हो सकता है।
    • महिलाओं के मानसिक स्तर से भी जुड़ा होता है फोरप्ले। महिलाएं इंटरकोर्स के बजाए फोरप्ले और आफ्टरप्ले को बहुत महत्व देती हैं। इसका एक कारण यह है कि फोरप्ले और आफ्टरप्ले फिजिकल से ज्यादा इमोशनल इंटिमेसी को बढ़ाता है। महिलाएं इससे अपने पार्टनर का उनके प्रति रूख का आंकलन करती हैं।

    और पढ़ें: अभी-अभी शुरू हुई है सेक्स लाइफ? तो ऐसे करें एंजॉय

    • एक-दूसरे के करीब आना चाहते हैं तो भी फोरप्ले की जरूरत होती है। सेक्स को किसी काम की तरह करके निपटाने की सोचेंगे तो रिश्ता भी प्रभावित होगा। फोरप्ले में आप अपने पार्टनर को समय तो दे ही रहे होते हैं। इसके साथ ही उससे बातचीत कर उसकी तारीफ करने और अपने प्यार को जाहिर करने का भी फोरप्ले एक जरिया होता है।
    • फोरप्ले यदि अच्छा हो तो यह अगले सेक्स के लिए अच्छा माहौल तैयार हो जाता है। कई लोगों को जल्दी इजेक्युलेशन हो जाता है। उन्हें लगता है कि महिलाओं को यह पसंद नहीं आता लेकिन महिलाओं को इस बात से कम फर्क पड़ता है कि आपने कितना समय लगाया। उन्हें इस बात से ज्यादा फर्क पड़ता है कि आपने कम समय में ज्यादा एंजॉय किया।
    • फोरप्ले से आप अपने पार्टनर के उन सेंसिटिव हिस्सों के बारे में पता लगा सकते हैं, जिनसे वह जल्दी उत्तेजित होते हैं। यदि आपका पार्टनर अपनी चाहत को बताने में संकोची है तो फोरप्ले से पार्टनर की पसंद ना पसंद का भी पता चलता है।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    कैसे करें?

    फोरप्ले का मतलब है एक-दूसरे के साथ इमोशनल इंटिमेसी को बढ़ाना। अक्सर लोगों को गलतफहमी होती है कि फोरप्ले बेडरूम में सेक्स की शुरुआत से शुरू होता है। ऐसा नहीं है, यदि आप अपने पार्टनर को सुबह से ही प्यार भरा मसाज दें, तो यह भी फोरप्ले में आता है। प्यार को जाहिर करना आप दोनों के रात के मूड की तैयारी ही है। फोरप्ले के लिए आप किस, हग या डांस आदि किसी भी तरीके को अपना सकते हैं। क्या तरीका या कहां किस करना यह आपके पार्टनर की पसंद पर निर्भर करता है। अगर आपको फोरप्ले के दौरान किसी भी प्रकार डाउट है, तो बेहतर होगा कि आप पार्टनर से इस बारे में खुलकर पूछें कि उन्हें क्या अच्छा लगता है।

    और पढ़ें: सेक्स के दौरान या बाद में ऐंठन के कारण और उनसे राहत पाने के उपाय

    सेक्स के लिए फोरप्ले की जरूरत क्यों हैं (Why you need foreplay for sex)

    अगर आपको सिर्फ फोरप्ले करना पसंद है तो उसकी बात अलग है। लेकिन अगर आप फोरप्ले के लिए तैयारी कर रहे जिससे आप सेक्स कर सकें तो इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। फोरप्ले की जरूरत सेक्स को बेहतर बनाने के लिए होती है। ऐसे में आपका सेक्स आसान हो जाता है। बेहतरीन सेक्स के लिए फोरप्ले की जरूरत क्यों हैं और कैसे आप फोरप्ले को सेक्स में बदल सकते हैंः

    कुछ मोमबत्तियां जलाएं (Scented Candles)

    सभी सेक्सी चीजों के लिए तैयारी करने के लिए मोमबत्तियों से बेहतर कुछ भी नहीं है। मोमबत्ती की रोशनी सेक्स को और बेहतर बनाती है इसलिए इनको स्टॉक करें और उनको उन कमरों में जलाएं जहां आप फोरप्ले के आगे की चीजें करना चाहते हैं। क्या हमने उल्लेख किया है कि त्वचा पर मोमबत्ती की रोशनी कैसे होती है?

    और पढ़ेंः First time Sex: महिलाओं के फर्स्ट टाइम सेक्स के दौरान होने वाले शारीरिक बदलाव

    कुछ संगीत लगाओ (Music)

    हम सभी के पास एक गीत या दो है जो हमें उत्तेजित करता है और हमें गहराई से छूता है। पता लगाएं कि आपके पार्टनर को कैसे गाने पसंद है, अच्छे उपाय के लिए आप उनके पसंद के गाने चलाएं और रोमांटिक गानों की एक प्लेलिस्ट बनाएं।

    डांस करें (Dance)

    दो शरीर एक दूसरे के खिलाफ दबाए गए और एक दूसरे की गर्म सांस को अपने गाल पर महसूस करते हुए जैसे आप सेक्सी धुनों की ताल पर झूमते हैं। तो अगली बार पार्टनर के साथ संबंध बनाने से पहले फोरप्ले की इस टिप को आजमा सकते हैं।

    और पढ़ें: पीरियड सेक्स- क्या सेक्स के लिए सुरक्षित अवधि है?

    इन बातों का रखें खास ख्याल:

    फोरप्ले बातचीत, फिजिकल इंटिमेसी, इमोशनल इंटिमेसी द्वारा किया जा सकता है। यदि सेक्स लाइफ एंजॉय करना चाहते हैं तो एक-दूसरे की पसंद नापसंद को जानें और उसे प्राथमिकता दें। फोरप्ले की जरूरत हर रिश्ते की खुशहाली का केंद्र बिंदु है। फोरप्ले की जरूरत दो लोगों को एक दूसरे को समझने के लिए होती है। दोनो पार्टनर फोरप्ले के जरिए एक दूसरे को आसानी से समझते हैं। फोरप्ले की जरूरत इसलिए भी होती है कि एक पार्टनर दूसरे को अपनी तरफ आकर्षित कर सकें।

    हमें उम्मीद है आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में फोरप्ले की जरूरत से जुड़ी जानकारी दी गई है। यदि आप इससे जुड़ी अन्य कोई जानकारी पाना चाहते हैं तो इसके लिए बेहतर होगा कि आप किसी विशेषज्ञ से कंसल्ट करें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Hema Dhoulakhandi द्वारा लिखित · अपडेटेड 01/03/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement