backup og meta

सेक्स में विथड्रॉ मेथड क्या होता है, क्या इससे गर्भवती होने का डर है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Surender aggarwal द्वारा लिखित · अपडेटेड 05/07/2022

    सेक्स में विथड्रॉ मेथड क्या होता है, क्या इससे गर्भवती होने का डर है?

    सेक्स या इंटरकोर्स करना काफी रोमांटिक और आनंद देने वाला पल होता है। सेक्स से न सिर्फ कुछ शारीरिक फायदे प्राप्त होते हैं, बल्कि इससे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आता है। लेकिन, सेक्स के साथ खुशी और शांति के साथ कुछ समस्याएं भी आ सकती है। जिसके लिए आपको सावधानी बरतनी होती है। इन समस्याओं में यौन समस्याएं और अनचाहे गर्भ का डर शामिल होता है। अनचाहे गर्भ या अनप्लांड प्रेग्नेंसी से बचने के लिए कई गर्भनिरोधक तरीके विकसित किए जा चुके हैं। जिसमें गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन, कॉन्डम का इस्तेमाल या अन्य तरीके शामिल हैं। ऐसा ही एक बर्थ कंट्रोल करने का तरीका है सेक्स में विथड्रॉ मेथड या पुल आउट मेथड। यह तरीका काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है और लोकप्रिय है, क्योंकि इसमें किसी भी तरह की तैयारी नहीं करनी होती। लेकिन, क्या यह सच में प्रभावशाली है? और क्या इससे अनचाहे गर्भ का खतरा बिल्कुल खत्म हो जाता है? जानें इस आर्टिकल में।

    सेक्स में विथड्रॉ मेथड (Withdraw method in sex) या पुल आउट मेथड क्या है?

    Image result for safe sex withdraw method

    सेक्स में विथड्रॉ मेथड को ही पुल आउट मेथड कहा जाता है, जो कि बर्थ कंट्रोल करने का बेसिक तरीका है। कॉन्ट्रासेप्शन का यह तरीका वजायनल सेक्स के दौरान इस्तेमाल किया जाता है। इस तरीके में, अनचाहे गर्भ से बचने के लिए पुरुष सेक्स के दौरान वीर्य स्खलित होने से पहले ही महिला पार्टनर की वजायना से अपने पेनिस को बाहर निकाल लेता है। ताकि, उसका वीर्य वजायना के संपर्क में न आए और अनचाहे गर्भ की कोई भी संभावना न हो। यह तरीका इसलिए लोकप्रिय है, क्योंकि काफी कपल कॉन्डम या किसी अन्य गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करने से कतराते हैं। लेकिन, इस विकल्प को इस्तेमाल करने के लिए आपको काफी आत्म-नियंत्रण की जरूरत होती है।

    और पढ़ें : सेक्स के दौरान आवाज आखिर क्यों निकालती हैं महिलाएं?

    क्या विथड्रॉ मेथड के फायदे हैं (Benefits of Withdraw method) ?

    mila kunis amizade colorida GIF

    सेक्स में विथड्रॉ मेथड इस्तेमाल करने के कुछ फायदे हो सकते हैं या फिर आप इन फायदों को सुविधाओं का नाम दे सकते हैं। आइए, विथड्रॉ मेथड की सुविधाओं के बारे में जानते हैं।

  • अन्य बर्थ कंट्रोल विकल्पों को खरीदने के लिए खर्चा करना पड़ता है। लेकिन, सेक्स में विथड्रॉ मेथड अपनाने के लिए किसी चीज पर खर्च नहीं करना पड़ता, जिस वजह से इसे पसंद किया जाता है।
  • आप जब चाहे विथड्रॉ मेथड को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी तरह की तैयारी करने की जरूरत नहीं होती है।
  • इसके अलावा, आपको विथड्रॉ या पुल आउट मेथड में किसी भी तरीके का डॉक्टरी पर्चा नहीं चाहिए। जिससे आपको कहीं आने-जाने की जरूरत नहीं होती है।
  • इसके अलावा, कॉन्डम या अन्य गर्भनिरोधक विकल्पों का इस्तेमाल करने से एलर्जी जैसे कुछ दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, इस विकल्प को इस्तेमाल करने से आपको किसी भी तरह के साइड इफेक्ट का सामना नहीं करना पड़ता है। हालांकि, इससे कुछ चीजों का खतरा हो सकता है, जिनके बारे में हम नीचे बात करेंगे।
  • सेक्स में विथड्रॉ मेथड दूसरे अन्य गर्भनिरोधक विकल्पों का प्रभाव बढ़ाया जा सकता है। जैसे- अगर आप कॉन्डम का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसके साथ विथड्रॉ मेथड या पुल आउट मेथड का इस्तेमाल करने से अनचाहे गर्भ का डर बिल्कुल खत्म किया जा सकता है।
  • और पढ़ें : जानें कितने प्रकार के होते हैं वजायनल इंफेक्शन?

    सेक्स में पुल आउट मेथड (Pull out Method in Sex) कितना प्रभावशाली होता है?

    सेक्स में विथड्रॉ मेथड ( का इस्तेमाल करना पूरे सौ प्रतिशत प्रभावशाली नहीं है। बल्कि, इसे इस्तेमाल करने वाले करीब 22 प्रतिशत मामले में गर्भधारण देखा गया है। ऐसा इसलिए नहीं है कि यह तरीका काम नहीं करता है, बल्कि इस विकल्प को पूरी सही तरह से क्रियान्वयन करना मुश्किल है। इसकी जगह कॉन्डम जैसे गर्भनिरोधक तरीके ज्यादा प्रभावशाली होते हैं। इस मैथड को अपनाने में काफी आत्म नियंत्रण की आवश्यक्ता होती है।

    सेक्स में विथड्रॉ मेथड के नुकसान क्या हैं (Demerits of Withdraw method in Sex)?

    सेक्स में पुल आउट मेथड का इस्तेमाल करने से आपको निम्नलिखित नुकसानों या समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए, इन समस्याओं के बारे में जानते हैं।

    humping love GIF

    1. सेक्स में विथड्रॉ मेथड का इस्तेमाल करने से आपको यौन संचारित रोगों से बचाव नहीं मिलता है। इसलिए, इससे आपको एचआईवी/एड्स, क्लैमाइडिया इंफेक्शन आदि बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
    2. सेक्स में विथड्रॉ मेथड का इस्तेमाल करने पर सिर्फ पुरुष पार्टनर के हाथ में पूरा नियंत्रण और नतीजे निर्भर करते हैं। इस विकल्प में महिला पार्टनर के पास कोई नियंत्रण नहीं होता है।
    3. सेक्स में विथड्रॉ मेथड को अपनाने के लिए पुरुष साथी को बहुत ज्यादा आत्म-नियंत्रण की जरूरत होती है। लेकिन, ऐसा करना आसान नहीं, बल्कि बहुत ज्यादा मुश्किल होता है। चरमोत्कर्ष या आनंद में बह जाने से इस आत्म-नियंत्रण के टूट जाने की काफी आशंका रहती है।
    4. इसके अलावा, अगर विथड्रॉ मेथड में पुरुष साथी आत्म नियंत्रण पर परफेक्शन पा भी लेता है, तो भी अनचाहे गर्भ का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता है। क्योंकि, स्पर्म से पहले पूर्व स्खलन होने पर पेनिस से कुछ फ्लूड निकलता है और इसमें भी वीर्य हो सकता है। जो कि वजायना के संपर्क में जाकर अनचाहे गर्भधारण की संभावना बढ़ा सकता है।
    5. इन बातों के अलावा, अगर पुरुष साथी को शीघ्रपतन की समस्या है, तो भी विथड्रॉ मेथ़ अपनाने से अनचाहे गर्भ का खतरा हो सकता है।
    6. 69 GIF

    और पढ़ें : जानें कितने प्रकार के होते हैं वजायनल इंफेक्शन?

    सेक्स में विथड्रॉ मेथड को प्रभावशाली कैसे बनाया जा सकता है?

    सेक्स में विथड्रॉ मेथड को और प्रभावशाली बनाने के लिए कुछ टिप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे अनचाहे गर्भ का खतरा थोड़ा और कम किया जा सकता है। आइए, इन टिप्स के बारे में जानते हैं।

    1. स्पर्मीसाइड का इस्तेमाल करके सेक्स के दौरान पेनिस से निकलने वाले स्पर्म को मारा जा सकता है। इसके लिए आपको इस ओवर द काउंटर केमिकल को सेक्स से एक घंटा पहले इस्तेमाल करना होता है। इसका सही इस्तेमाल करने से फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया को रोका जा सकता है। हालांकि, इस सबसे पहले आपको डॉक्टरी सलाह लेना जरूरी है।
    2. इसके अलावा, महिला पार्टनर अपने ओव्यूलेशन पीरियड को ट्रैक कर सकती हैं। ताकि, आप अनुमान लगा पाएं कि किस समय आपके फर्टिलाइज होने की संभावना अधिक होती हैं और किस समय कम। ओव्यूलेशन पीरियड नहीं होने पर इस विकल्प का इस्तेमाल करना थोड़ा सुरक्षित हो सकता है।
    3. सेक्स में विथड्रॉ मेथड का इस्तेमाल करने के साथ आप आपातकालीन गर्भनिरोधक विकल्प को तैयार रख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
    4. सेक्स में विथड्रा मेथड में परफेक्शन लाने के लिए सबसे पहले आपको कॉन्डम के साथ कोशिश करनी चाहिए। ताकि, अगर आप आत्म नियंत्रण नहीं भी रख पाते तो भी अनचाहे गर्भ का कोई खतरा न हो।

    इस तरह आपने यहां जाना कि सेक्स में विथड्रॉ मेथड क्या है और इसका आपकी सेक्स लाइफ पर क्या प्रभाव है। लेकिन यह आपकी सभी समस्याओं का समाधान नहीं है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Surender aggarwal द्वारा लिखित · अपडेटेड 05/07/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement