प्लांटर फेशिआइटिस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पैर में सूजन आने की वजह से एड़ी में दर्द होता है। बता दें कि प्लांटर फेशिया पैर की हड्डी के नीचे पाया जाने वाला टिशू का एक बैंड है, जो रबर बैंड की तरह होता है। यह दर्द जब आप सुबह उठते हैं और काम करते हैं तब खासतौर पर महसूस किया जाता है।
और पढ़ेंः Bedwetting : बिस्तर गीला करना (बेड वेटिंग) क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय

40 और 60 वर्ष की आयु के पुरुषों में प्लांटर फेशिआइटिस आम है। यह बीमारी अक्सर एथलीट्स में पाई जाती है या फिर जो बहुत दौड़ते हैं। इसके अलावा, ज्यादा वजन वाले लोगों में भी इस बीमारी के होने की संभावना अधिक होती है। इसके रिस्क फैक्टर्स को कम करके इस पर नियंत्रण किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें।
सुबह उठने के बाद जब आप चलते हैं, तब एड़ी में काफी तेज दर्द होता है जो धीरे-धीरे कम होता जाता है। अधिक गंभीर मामलों में, आपको चलते समय हमेशा दर्द होता है। कभी-कभी दर्द एड़ी से पैर की अंगुली तक फैल जाता है और एड़ी सूज जाती है।
इसके कुछ और लक्षण भी हो सकते हैं। यदि आपके पास इन संकेतों के बारे में कोई प्रश्न हैं, तो कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
यदि आपको ऊपर बताए गए कोई भी लक्षण दिखाई दे रहे हैं या आपका इससे जुड़ा कोई प्रश्न हैं, तो कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें। हर किसी का शरीर अलग तरह से कार्य करता है। अपने डॉक्टर से सलाह लेना हमेशा सबसे अच्छा होता है।
प्लांटर फेशिआइटिस का कारण पैर की मांसपेशियों में आई चोट है। लंबे समय तक चलने, दौड़ने या खड़े रहने से आए खिंचाव की वजह से भी दर्द हो सकता है। इसके अलावा, लंबे समय तक अनकंफर्टेबल साइज या शेप के जूते पहनना भी प्लांटर फेशिआइटिस का कारण बन सकता है।
और पढ़ेंः Viral Fever : वायरल फीवर क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए।
और पढ़ेंः Knee Pain : घुटनों में दर्द क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
[mc4wp_form id=’183492″]
डॉक्टर शारीरिक परीक्षण करते हैं और व्यक्ति से दर्द के बारे में प्रश्न पूछते हैं। इसके अलावा, पैरों को भी चेक करते हैं। आम तौर पर इन सभी उपायों से निदान के लिए निष्कर्ष निकाल लिए जाते हैं। कुछ मामलों में अन्य परीक्षणों की भी आवश्यकता होती है, जैसे-
प्लांटर फेशिआइटिस के सामान्य उपचार में शामिल है:
यदि ये उपचार काम नहीं करते हैं, तो आपको प्लास्टिक सर्जन, फिजियोथेरेपिस्ट या हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए। आपका फिजियोथेरेपिस्ट आपको स्ट्रेन एक्सरसाइज या सिंपल मसाज के लिए गाइड कर सकता है। चिरोप्रेक्टर की मदद से एड़ी और पैर को मोड़ते समय दर्द को कम किया जा सकता है।
निम्नलिखित जीवनशैली और घरेलू उपचार आपको प्लांटर फेशिआइटिस से निपटने में मदद कर सकते हैं:
इस आर्टिकल में हमने आपको प्लांटर फेशिआइटिस से संबंधित जरूरी बातों को बताने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस बीमारी से जुड़े किसी अन्य सवाल का जवाब जानना है, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे। अपना ध्यान रखिए और स्वस्थ रहिए।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Ferri, Fred. Ferri’s Netter Patient Advisor. Philadelphia, PA: Saunders / Elsevier, 2012. Download version.
Porter, R. S., Kaplan, J. L., Homeier, B. P., & Albert, R. K. (2009). The Merck manual home health handbook. Whitehouse Station, NJ, Merck Research Laboratories. Page 608.
Plantar fasciitis. http://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/plantar-fasciitis/basics/definition/con-20025664. Accessed July 13, 2016.
Plantar fasciitis. https://www.nlm.nih.gov/medlineplus/ency/article/007021.htm. Accessed July 13, 2016.
Why do my heels hurt and what can I do about it? https://www.medicalnewstoday.com/articles/181453.php Accessed November 08, 2019.
What Causes Heel Pain? https://www.healthline.com/health/heel-pain Accessed November 08, 2019.
Heel Pain (Plantar Fasciitis). https://www.foothealthfacts.org/conditions/heel-pain-(plantar-fasciitis) Accessed November 08, 2019.
Current Version
01/07/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj
Updated by: Ankita mishra
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr. Pooja Bhardwaj