विटामिन से भरपूर खाने पीने की सलाह हमसभी एकदूसरे को देते रहते हैं, लेकिन विटामिन भी अलग-अलग तरह के होते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल में विटामिन बी5 (Vitamin B5) से जुड़ी जानकारी शेयर करेंगे।
विटामिन से भरपूर खाने पीने की सलाह हमसभी एकदूसरे को देते रहते हैं, लेकिन विटामिन भी अलग-अलग तरह के होते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल में विटामिन बी5 (Vitamin B5) से जुड़ी जानकारी शेयर करेंगे।

चलिए अब विटामिन बी5 से जुड़े इन सवालों का जवाब जानते हैं।

विटामिन बी5 पानी में घुलनशील विटामिन बी ग्रुप का विटामिन है। यह फैट (Fat) और कार्बोहायड्रेट (Carbohydrates) को तोड़कर शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है। विटामिन बी 5 शरीर और शारीरिक अंगों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। वैसे अन्य विटामिन की तुलना में विटामिन बी5 की जानकारी लोगों में कम है। विटामिन बी5 को पैंटोथेनिक एसिड (Pantothenic acid) या पैंटोथेनेट (Pantothenate) भी कहते हैं। विटामिन बी5 के फायदे भी कई हैं और यहां सबसे पहले विटामिन बी5 के फायदे को समझने की कोशिश करते हैं।
विटामिन बी5 के फायदे इस प्रकार हैं। जैसे:
1. हृदय के लिए है लाभकारी (Healthy for Heart)- हार्ट के लिए विटामिन बी5 के फायदे दि प्रेसिडेंट एंड फेल्लोव्स ऑफ हार्वर्ड कॉलेज (The President and Fellows of Harvard College) के रिसर्च रिपोर्ट में भी की गई है। विटामिन बी 5 को एन्टीऑक्सिडेंट रिच (Antioxidant rich) माना गया जो हार्ट में होने वाले सूजन को कम करने की क्षमता रखता है। विटामिन बी 5 से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बेहतर रहता है। यह ध्यान रखें कि कोलेस्ट्रॉल लेवल (Cholesterol level) बिगड़ने से दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।
2. मेटाबॉलिज्म होता है बेहतर (Healthy for Metabolism)- मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाये रखने में विटामिन बी5 की खास भूमिका होती है। दरअसल जिन खाद्य पदार्थों का हमसभी सेवन करते हैं उसे ब्रेक कर बॉडी को एनर्जी मिलती है। वहीं यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेस (U.S. Department of Health and Human Services) में पब्लिश्ड रिपोट के अनुसार मेटाबॉलिज्म बेहतर होने से शरीर को आवश्यक एनर्जी की पूर्ति होती है।
3. इम्यून बूस्टर है विटामिन बी5 (Vitamin B5 works as Immune booster)- शरीर को बीमारियों से दूर रखने के लिए या फिर बीमारियों से लड़ने के लिए इम्यून पावर का स्ट्रॉन्ग होना बेहद जरूरी है। वहीं नैशनल सेंटर फॉर बायोटेकोनोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार विटामिन बी5 इम्यून बूस्टर की तरह काम करता है, क्योंकि विटामिन बी5 रिच फूड में मौजूद एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं।
4. हीलिंग पावर होती है बेहतर (Improves Healing power)- अपने कई बार देखा होगा कि चोट लगने या फिर घाव होने के बाद इसे भरने में ज्यादा वक्त लग जाता है। ऐसा विटामिन बी5 की कमी से हो सकता है। अगर विटामिन बी5 का सेवन किया जाए तो घाव भरने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा, क्योंकि इसमें पैंटोथेनिक एसिड की मौजूदगी हीलिंग प्रक्रिया में सहायता प्रदान करती है।
5. दूर होती है एक्ने की समस्या (Effective for Acne problem)- एक्ने की समस्या से तकरीबन हर कोई परिचित है, लेकिन इससे बचाव का तरीका हर कोई नहीं जनता। लेकिन यहां हम आपको एनसीबीआई (NCBI) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी शेयर कर रहें हैं कि एक्ने की समस्या से बचने के लिए अपने डायट में विटामिन बी5 को शामिल जरूर करें। दरअसल विटामिन बी5 में मौजूद पैंटोथेनिक एसिड एक्ने से दूर रहने या एक्ने की समस्या को दूर करने में आपकी मदद करता है।
नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ (National Institute of Health) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार विटामिन बी5 की कमी होने पर व्यक्ति में निम्नलिखित लक्षण देखे जा सकते हैं। जैसे:
अगर ऐसी परेशानी महसूस हो तो यह विटामिन बी5 की कमी की ओर इशारा करते हैं।
विटामिन बी5 की पूर्ति के लिए निम्नलिखित खाद्य पदार्थ या पेय पदार्थों का सेवन किया जा सकता है। जैसे:
इन खाद्य पदार्थ एवं पेय पदार्थों के सेवन से विटामिन बी5 की पूर्ति की जा सकती है या इन खाद्य पदार्थों को अपने डेली रूटीन में जरूर शामिल करें।
नोट: विटामिन-बी5 (Vitamin B5) हमारे शरीर के लिए एक ईंधन के रूप में कार्य करता है। इसलिए यह जरूरी है कि हम शरीर को उचित मात्रा में विटामिन-बी5 (Vitamin B5) की खुराक देते रहें। अच्छी सेहत का राज यही है कि शरीर को सही मात्रा में खनिज और पोषक तत्व मिलते रहे। विटामिन-बी5 की कमी को कभी भी अनदेखा न करें और जब भी आपके शरीर में विटामिन-बी5 की कमी हो, तो तुरंत ही न्यूट्रिशिनिस्ट से मिलें या डॉक्टर से परामर्श करें।
अगर आप विटामिन-बी5 की कमी (Vitamin B5 Deficiency) की समस्या से जुझ रहे हैं, तो ये लेख खासतौर पर आपके लिए है। हम आपको विटामिन-बी5 से भरपूर खाने पीने की चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन करके आप शरीर में इसकी कमी को पूरा कर सकते है। कुछ फल, सब्जियों और आनाज के सेवन के बारे में हम आपको बताएंगे, जिनके नियमित सेवन से आप शरीर में इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं। डॉक्टरी सलाह से आप इसके लिए बाजार में मौजूद इसकी गोलिया या सप्लिमेंट भी ले सकते हैं। यह विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों जैसे मांस, साबुत अनाज और फलों में पाया जाता है। आप अपनी डायट (Diet) में थोड़ा सा बदलाव करके भी इसकी कमी को दूर कर सकते हैं।
और पढ़ें : अंगूर के जूस के फायदे (Benefits of Grape Juice): जानिए अंगूर के जूस के 9 फायदे!
नोट: यह ध्यान रखें कि विटामिन-बी5 सप्लिमेंट्स का सेवन अपनी मर्जी से ना करें। पहले डॉक्टर से सलाह लें और फिर इसका सेवन करें।
विटामिन बी5 (Vitamin B5) से जुड़े अगर आपके किसी सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो आप हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज पर अपने सवालों को पूछ सकते हैं। वहीं अगर आपको विटामिन बी5 (Vitamin B5) के सेवन से कोई परेशानी महसूस होती है या आप किसी बीमारी के शिकार हैं, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करें।
स्वस्थ रहने के लिए अपने डेली रूटीन में योगासन शामिल करें। यहां हम आपके साथ योग महत्वपूर्ण जानकारी शेयर कर रहें हैं, जिसकी मदद से आप अपने दिनचर्या में योग को शामिल कर सकते हैं। नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक कर योगासन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जानिए।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Pantothenic Acid/https://ods.od.nih.gov/factsheets/PantothenicAcid-HealthProfessional/Accessed on 24/06/2022
Pantothenic acid and biotin/https://medlineplus.gov/ency/article/002410.htm/Accessed on 24/06/2022
Vitamin B5/https://www.hsph.harvard.edu/nutritionsource/pantothenic-acid-vitamin-b5/Accessed on 24/06/2022
Metabolism/https://medlineplus.gov/ency/article/002257.htm/Accessed on 24/06/2022
Vitamin B5 Reduces Bacterial Growth via Regulating Innate Immunity and Adaptive Immunity in Mice Infected with Mycobacterium tuberculosis/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5834509/Accessed on 24/06/2022
Pantothenic Acid/https://www.sciencedirect.com/topics/chemistry/pantothenic-acid/Accessed on 24/06/2022
Effects of supplemental pantothenic acid on wound healing: experimental study in rabbit/https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/3976557/Accessed on 24/06/2022
Current Version
27/06/2022
Nidhi Sinha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha