हर व्यक्ति का शारीरिक या मानसिक रोगों या समस्याओं के दौरान दवाई का सेवन करना बेहद सामान्य है, लेकिन कई बार किन्ही दवाइयों का सेवन करने से एलर्जी हो सकती है। दवाइयों से होने वाले एलर्जिक रिएक्शंस को ड्रग एलर्जी (Drug Allergy) कहा जाता है। इस एलर्जी के लक्षण गंभीर भी हो सकते हैं।

ड्रग एलर्जी (Drug Allergy) का सबसे आम कारण पेनिसिलिन है। पेनिसिलिन (Penicillin) के समान अन्य एंटीबायोटिक्स (Antibiotics) भी ड्रग एलर्जी का कारण बनते हैं। हालांकि ऐसा आवश्यक नहीं है कि अगर किसी दवाई से एक व्यक्ति को एलर्जी (Allergy) होती है, तो किसी अन्य व्यक्ति को भी उससे एलर्जी हो।
और पढ़ें : Drug addiction : ड्रग एडिक्शन क्या है?
ड्रग एलर्जी का मुख्य कारण कमजोर इम्युनिटी (Immunity) भी है। जब आप पहली बार कोई दवा लेते हैं, तो हो सकता है कि आपको कोई समस्या न हो, लेकिन आपका इम्यून सिस्टम (Immune System) किसी ऐसे तत्व का निर्माण कर सकता है जो दवा के विपरीत कार्य करें। ऐसे में, जब आप अगली बार इस दवा का सेवन करते हैं, तो एंटीबाडी (Antibody) आपके शरीर के वाइट ब्लड सेल (White blood cells) ऐसे केमिकल का निर्माण कर सकते हैं जिन्हे हिस्टामिन (Histamine) कहा जाता है। हिस्टामिन और ऐसे ही अन्य केमिकल्स एलर्जी (Allergy) का कारण है।
निम्नलिखित दवाईयां ड्रग एलर्जी (Drug Allergy) का कारण हैं
त्वचा पर रैशेस और हीव्स (Hives) अधिकतर ड्रग एलर्जी (Drug allergy) से होने वाले लक्षण हैं। यह लक्षण दवाई खाने के कुछ देर बाद देखे जा सकते हैं। ड्रग एलर्जी के सबसे सामान्य लक्षण क्या हैं?
ड्रग एलर्जी (Drug allergy) के सामान्य लक्षण निम्नलिखित हैं। जैसे:
इन ऊपर बताये लक्षणों के अलावा अन्य लक्षण भी देखे जा सकते हैं, जो इस प्रकार हैं:
एनाफिलेक्सिस (Anaphylaxis) के लक्षण इस प्रकार हैं:
इन ऊपर बताये एनाफिलेक्सिस (Anaphylaxis) के लक्षणों के अलावा अन्य लक्षण हो सकते हैं। इसलिए कोई भी लक्षण या शारीरिक परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें : क्यों आता है चक्कर? जानिए कारण और चक्कर के घरेलू उपाय
ड्रग एलर्जी के सही निदान होना बेहद आवश्यक है। रिसर्च के अनुसार ड्रग एलर्जी (Drug allergy) को ओवर डाईगनोसड किया जा सकता है और रोगी उस ड्रग एलर्जी की रिपोर्ट (Drug allergy) कर सकते हैं जिनकी कभी पुष्टि नहीं की गई है। ड्रग एलर्जी के निदान के लिए सबसे पहले डॉक्टर आपकी मेडिकल हिस्ट्री और लक्षणों के बारे में बात करेंगे। आपके डॉक्टर आपकी शारीरिक जांच कर सकते हैं और आपसे कुछ सवाल भी पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आपको इसके लक्षणों, दवा लेने का समय, लक्षणों में सुधार या बदलाव जैसी चीजें डॉक्टर को इस रोग के निदान में मदद कर सकती हैं। अगर उन्हें लगता है कि आपको एंटीबायोटिक (Antibiotic) जैसे पेनिसिलिन से एलर्जी है तो वो इसके लिए स्किन टेस्ट (Skin test) करा सकते हैं, लेकिन स्किन टेस्टिंग (Skin testing) हर ड्रग के लिए काम नहीं करती और कुछ मामलों में खतरनाक हो सकती है। अगर किसी खास ड्रग को लेकर आप गंभीर रिएक्शन महसूस करते हैं तो आपके डॉक्टर आपको वो दवाई नहीं देंगे।
ड्रग एलर्जी के उपचार का उद्देश्य लक्षणों से छुटकारा पाना और रिएक्शन से मुक्ति पाना है। इस समस्या के उपचार में यह सब भी शमिल है।
और पढ़ें : Drug Tolerance: ड्रग टाॅलरेंस क्या है? यह कैसे करता है लोगों को प्रभावित?
आपके डॉक्टर आपको एंटीहिस्टामाइन की सलाह दे सकते हैं या एक ओवर-द-काउंटर (OTC) एंटीहिस्टामाइन जैसे कि डिपेनहाइड्रामाइन (Diphenhydramine) बेनाड्रील की सलाह दें सकते हैं, जो एलर्जी रिएक्शन (Allergic reaction) के दौरान इम्यून सिस्टम (Immune system) के रसायनों को ब्लॉक कर सकती हैं।
बहुत अधिक गंभीर रिएक्शन से होने वाली सूजन के इलाज के लिए या तो ओरल या इंजेक्शन कॉर्टिकोस्टेरॉइड (Corticosteroids) का उपयोग किया जा सकता है।
एनाफिलेक्सिस के लिए तुरंत एपिनेफ्रीन इंजेक्शन की आवश्यकता होती है और साथ ही रक्तचाप (Blood pressure) को बनाए रखने और श्वास सही बनाए रखने के लिए मरीज को हॉस्पिटल में रखा जाता है।
अगर आपको पता है कि किसी दवाई से आपको एलर्जी है, तो आपको तब तक डॉक्टर इस दवा को लेने की सलाह नहीं देंगे, जब तक यह आवश्यक न हो। कुछ मामलों में – यदि ड्रग एलर्जी का निदान अनिश्चित है या इसका कोई उपचार नहीं है तो आपके डॉक्टर दवा का उपयोग करने के लिए निम्नलिखित तरीके अपना सकते हैं।
ड्रग एलर्जी (Drug allergy) की समस्या सामान्य भी हो सकती है, लेकिन अगर किसी कारण से किसी भी व्यक्ति को ड्रग एलर्जी हो, तो इसे इग्नोर ना करें से जल्द से जल्द कंसल्ट करें। अगर आप ड्रग एलर्जी (Drug allergy) से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Drug Allergies/https://acaai.org/allergies/types/drug-allergies/Accessed on 17/05/2021
Drug allergy in children and adults/https://www.annallergy.org/article/S1081-1206%2818%2931419-4/pdf/Accessed on 17/05/2021
Drug allergy. https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/drug-allergy/symptoms-causes/syc-20371835. Accessed on 24 Dec 2019
Drug allergy. https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/8621-medication-allergies. Accessed on 24 Dec 2019
Drug allergy. https://medlineplus.gov/ency/article/000819.htm. Accessed on 24 Dec 2019
Current Version
15/06/2021
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha