
लिवोसिट्रीजिन + फेनिलेफ्रीन का प्रयोग एलर्जी के लक्षणों को दूर करने के लिए किया जाता है। यह लक्षण इस प्रकार हैं:
यह दवाई लिवोसिट्रीजिन और फेनिलेफ्रीन का मेल है। लिवोसिट्रीजिन एंटीएलर्जिक है, जो उस केमिकल मैसेंजर (histamine) को ब्लॉक करता है जो नाक के बहनें, आंखों में पानी आना और छींकों का कारण है। फेनिलेफ्रीन सर्दी-खांसी की दवा है जो छोटे ब्लड वेसल्स को तंग करता है, जिससे नाक के जमाव या भराव से आराम मिलता है। इन समस्याओं में भी यह दवाई लाभदायक है।
लिवोसिट्रीजिन + फेनिलेफ्रीन को हमेशा रूम टेंपरेचर पर ही स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। इसे डैमेज होने से बचाने के लिए कभी भी इसे फ्रीज में स्टोर करके न रखें। स्टोर से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछे। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से पूछें।
और पढ़ें : Drug allergy : ड्रग एलर्जी क्या है?
इस दवाई को लेने से पहले इस बात को जान लें कि इस दवाई से आपको अधिक फायदे मिलने वाले हैं या नहीं । यह निर्णय आप और आपके डॉक्टर लेंगे। इस दवा को लेने से पहले आपको इन बातों का पता होना चाहिए:
अगर आपको इस दवाई में मौजूद किसी तत्व या किसी अन्य दवाई से कोई एलर्जी है, तो अपने डॉक्टर को अवश्य बताएं। यही नहीं, अगर आपको किन्ही अन्य चीज़ों से भी एलर्जी है जैसे भोजन, डाई, परिरक्षक या जानवरों से, तो भी डॉक्टर की सलाह लें। जिन उत्पादों की सलाह डॉक्टर ने न दी हो तो उन उत्पादों के लेवल या पैकेज को अच्छे से पढ़ कर ही उसका प्रयोग करें। इन स्थितियों में इस दवाई का प्रयोग न करें:
[mc4wp_form id=’183492″]
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान लिवोसिट्रीजिन + फेनिलेफ्रीन लेने की सलाह नहीं दी जाती है। इसका सेवन तभी करें अगर इसकी बहुत अधिक अवश्य है। इस स्थिति में इस दवाई का सेवन करना शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है। इस दवा को लेने से पहले संभावित लाभ और जोखिमों को जानने के लिए हमेशा अपने चिकित्सक से अवश्य परामर्श करें।
लिवोसिट्रीजिन + फेनिलेफ्रीन के निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। हालांकि इस लिस्ट में जो साइड इफेक्ट्स दिए गए हैं वो हर व्यक्ति में देखने को नहीं मिलते। लेकिन, अगर आप को इन में से कोई भी साइड इफ़ेक्ट महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। यह साइड इफ़ेक्ट इस प्रकार हैं:
लिवोसिट्रीजिन + फेनिलेफ्रीन के कुछ ऐसे साइड इफ़ेक्ट भी हो सकते हैं जो ऊपर नहीं दिए गए हैं। लेकिन, अगर आपको इनके अलावा भी कोई साइड इफ़ेक्ट महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को बताएं।
अगर आप इस दवाई को अन्य दवाइयों या उत्पादों के साथ लेते हैं, तो लिवोसिट्रीजिन + फेनिलेफ्रीन का प्रभाव बदल सकता है। इससे साइड इफेक्ट का जोखिम बढ़ सकता है या यह दवाई सही से अपना काम नहीं करेगी । इसलिए अपने डॉक्टर को उन सभी दवाइयों के बारे में बताएं जिनका सेवन आप कर रहे हैं। इसमें विटामिन्स या अन्य हर्बल सप्लीमेंट भी शामिल हैं। लिवोसिट्रीजिन + फेनिलेफ्रीन इन दवाइयों और उत्पादों के साथ इंटरैक्ट कर सकती है।
अगर आप एल्कोहॉल का सेवन करते हैं तो इस दवाई का सेवन न करें। इस दवाई के साथ अल्कोहल को लेने से अनिद्रा, चक्कर आना और एकाग्रता में कमी जैसे साइड इफ़ेक्ट हो सकते हैं। यह भी सलाह दी जाती है कि ऐसे में ऐसे किसी काम को न करें, जिनमें ध्यान लगाने की जरूरत हो। भोजन और एल्कोहॉल के साथ इस दवाई के इंटरेक्शन के बारे में कृपया अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से अवश्य पूछ लें।
लिवोसिट्रीजिन + फेनिलेफ्रीन आपकी हेल्थ कंडिशन पर अपना प्रभाव डाल सकती है। यह इंटरेक्शन आपकी हेल्थ कंडीशन को और भी ख़राब या दवाई के प्रभाव को कम कर सकती है। यह बहुत आवश्यक है कि हमेशा अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को अपनी मौजूदा हेल्थ कंडिशंस के बारे में बताएं। इन स्वास्थ्य स्थितियों में इस दवाई का प्रयोग न करें:
और पढ़ें : Imipenem: इमीपेनेम क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इस दवाई की कितनी डोज लेनी है यह बात आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य कई स्थितियों पर निर्भर करती है। बिना डॉक्टर की सलाह के आप इस दवाई का सेवन कभी भी न करें। इसके साथ ही इस दवाई की अपनी मर्जी से अधिक या कम डोज भी न लें, न ही इसकी डोज में बदलाव करें।
ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्थानीय डॉक्टर या हॉस्पिटल से संपर्क करें।
अगर आपसे लिवोसिट्रीजिन + फेनिलेफ्रीन की डोज मिस हो जाए, तो जितना जल्दी हो सके इसे ले लें। हालांकि, अगर दूसरी खुराक का समय हो गया है, तो डबल डोज लेने की बजाय एक डोज मिस कर दें।
हैलो हेल्थ ग्रुप मेडिकल सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.medicineindia.org/medicine-brand-details/10428/levorid-d
https://www.drugs.com/drug-interactions/levocetirizine-with-phenylephrine-1455-0-1853-0.html
https://www.webmd.com/drugs/2/drug-21821/phenylephrine-oral/details
https://www.ndrugs.com/?s=levocetirizine/phenylephrine
Accessed 10 Feb, 2020
Current Version
29/05/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Shikha Patel