मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम में व्हाइट सॉफ्ट पैराफिन+लाइट लिक्विड पैराफिन का समायोजन होता है। इसमें मौजूद व्हाइट सॉफ्ट पैराफिन एक एमोलिएंट है। जो त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। इसका उपयोग रूखी त्वचा की स्थिति जैसे एक्जिमा, प्रुरिटस, इचिथोसिस आदि के इलाज के लिए किया जाता है। यह त्वचा को पहले हाइड्रेट करता है फिर मॉइस्चराइज करता है। जिससे त्वचा सॉफ्ट,चमकदार हो जाती है। यह हमारी त्वचा को ड्राई और परतदार होने से बचाता है।

लाइट लिक्विड पैराफिन और वाइट सॉफ्ट पैराफिन त्वचा की सतह पर एक ऑयली लेयर बनाकर त्वचा को ड्राई होने से बचाता है। मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम का प्रयोग निम्नलिखित बीमारियों, स्थितियों और लक्षणों के उपचार को कम करने के लिए किया जाता है:
नोट:मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम को कई और कारणों से इस्तेमाल किया जा सकता है।
यदि स्किन ड्रायनेस की अधिक समस्या है, तो डॉक्टर आपको मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम का उपयोग की सलाह दे सकता है। बच्चों और वयस्कों में इसका उपयोग बहुत आवश्यकता होने पर ही किया जाता है। इसका उपयोग केवल प्रभावित क्षेत्र में ही किया जाना चाहिए। जितनी बार डॉक्टर ने इसको उपयोग करने की सलाह दी है। इस क्रीम का उपयोग केवल उतनी बार ही करना चाहिए। यह केवल त्वचा पर लगाने के लिए निर्धारित की जाती है।
मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम के आमतौर पर साइड इफेक्ट्स देखने को नहीं मिलते हैं, लेकिन यदि आप एक स्थान पर इस क्रीम को अधिक मात्रा में लगा लेंगे तो हो सकता है कि आपको इसके कुछ दुष्प्रभाव देखने को मिलें। अगर ऐसा हो तो इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं। किसी भी दवा का ओवरडोज होने पर साइड इफेक्ट की संभावना अधिक हो जाती है। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श करना बेहद आवश्यक है।
और पढ़ें:Cardivas : कार्डिवैस क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
यदि आप मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम को समय पर त्वचा पर लगाना भूल गए हैं तो याद आते ही उसका उपयोग प्रभावित क्षेत्र पर करें। हालांकि, अगर क्रीम लगाने के अगली डोज को समय होने वाला है तो भूले हुए डोज की बजाए, अगली डोज का उपयोग पहले से तय किए गए समय पर करें। कभी भी एक साथ दो बार इस क्रीम का उपयोग न करें। ऐसा करने से इसके दुष्प्रभाव विकसित हो सकते हैं।
[mc4wp_form id=’183492″]
मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम का सही रूप से उपयोग करने के लिए बेहद जरूरी है की आप डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों को सही ढंग से पढ़ें। यदि डॉक्टर के बताए निर्देश को भूल जाते हैं तो क्रीम पर लिखे दिशा निर्देश को जरूर पढ़ें।
और पढ़ें :Aceclo Plus: एसिक्लो प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
आमतौर पर मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम के दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिलते हैं, लेकिन इसके उपयोग को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही कुछ दुष्प्रभावों का कारण बन सकती है। यदि आप एक्सपायर क्रीम का उपयोग कर रहे हैं, क्रीम का ओवरडोज ले रहे हैं या क्रीम गलती से मुंह में चली जाए, तो ऐसी स्थिती में इसके साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। कुछ अलग क्रीम के समायोजन से भी इसके कुछ दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल इसके मामूली दुष्प्रभाव इस प्रकार है।
और पढ़ें: Clonidine : क्लोनिडीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यदि आपको ऊपर दिए गए या किसी अन्य प्रकार के साइड इफेक्ट्स देखने को मिल रहे हैं तो क्रीम का उपयोग बंद करके अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम का उपयोग करने से पहले आपको कई तरह की सावधानी रखने की आवश्यकता होती है। जो इस प्रकार हैं।
और पढ़ें: Aciloc RD : एसिलोक RD क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यह दवा गर्भावस्था में महिलाओं द्वारा उपयोग के लिए सुरक्षित मानी जाती है। हालांकि, इसका उपयोग केवल तभी किया जाना चाहिए जब बहुत अधिक आवश्यक हो। इसके साथ ही डॉक्टर द्वारा इसके सभी संभावित लाभ जोखिमों पर चर्चा करना चाहिए। इस दवा का उपयोग आपके डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही किया जाना चाहिए। इसी प्रकार स्तनपान कराने वाली महिलाओं द्वारा इस दवा को उपयोग के लिए सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, अधिक आवश्यकता होने पर ही इसका उपयोग करें। इस दवा का उपयोग आपके डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही किया जाना चाहिए।
दवाओं का समायोजन सभी व्यक्तियों पर अलग-अलग प्रभाव डालता है। मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम का दवाओं के साथ इंटरैक्शन दर्शाया नहीं गया है, लेकिन मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम के साथ किसी भी दवा या क्रीम को शुरू करने से पहले आपको अपने डॉक्टर से सभी संभावित इंटरैक्शन की जांच करनी चाहिए।
और पढ़ें:Albendazole : एल्बेंडाजोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम को कमरे के तापमान पर स्टोर करना चाहिए। अधिक गर्मी और तेज प्रकाश से दूर रखना चाहिए। जब तक क्रीम को फ्रिज में रखने के लिए न कहा जाए तब तक इसको फ्रिज में न रखें। क्रीम को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें। जब तक ऐसा न करने का निर्देश न दिया जाए, तब तक टॉयलेट या नाली में दवा को न डालें। इस तरह से ये दवाएं पर्यावरण को दूषित कर सकती है।
और पढ़ें: Becosules : बीकोस्यूल्स क्या है? जानिए इसके उपयोग, डोज और सावधानियां
मॉइस्चरेक्स सॉफ्ट क्रीम के रूप में ही उपलब्ध है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Aqueous Cream B.P.
(Liquid Paraffin, White Soft Paraffin)
https://www.medicines.org.uk/emc/files/pil.8583.pdf
Accessed on 22-06-2020
Moisturizing THERAPY Cream
https://www.webmd.com/drugs/2/drug-78053/moisturizing-cream-topical/details
Accessed on 22-06-2020
liquid paraffin white soft paraffin
https://www.medicines.org.uk/emc/product/6785/pil
Accessed on 22-06-2020
WHAT IS PARAFFIN AND WHAT ARE ITS USES?
https://www.birminghamfueloils.co.uk/what-is-paraffin-and-what-are-its-uses/
Accessed on 22-06-2020
Use of liquid paraffin in the preservation of pathological specimens.
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC1145311/
Accessed on 22-06-2020
NTERNAL USE OF LIQUID PARAFFIN
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2417299/
Accessed on 22-06-2020
ITHE USE AND ABUSE OF LIQUID
PARAFFIN
https://europepmc.org/backend/ptpmcrender.fcgi?accid=PMC5158614&blobtype=pdf
Accessed on 22-06-2020
Current Version
22/06/2020
shalu द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare