फीनाइलेफ्रीन का उपयोग आमतौर पर बंद या भरी नाक से राहत पाने के लिए किया जाता है। जो एलर्जी, सामान्य सर्दी या फ्लू के कारण होता है। यह कान के अंदर यूस्टेशियन ट्यूब से तरल पदार्थ को बाहर निकालने वाली नलियों को भी खोलती है। यह दवा लक्षणों को कम करने में मदद करती है। लेकिन, लक्षणों के कारण के इलाज के लिए इस्तेमाल नहीं की जाती है। साथ ही स्पीड रिकवरी के लिए भी यह उपयोगी नहीं है। यह नाक की रक्त वाहिकाओं की सूजन को कम करके काम करती है।

इसके अलावा यह दवा अन्य उपयोगों के लिए भी निर्धारित की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से बात करें।
यह भी पढ़ें : हेल्दी लिवर के लिए खतरनाक हो सकती हैं ये 8 चीजें
फीनाइलेफ्रीन को सीधे प्रकाश और नमी से दूर स्टोर करते हैं। दवा को कभी भी बाथरूम या फ्रीजर में स्टोर ना करें। फीनाइलेफ्रीन के अलग-अलग ब्रांड हो सकते हैं जिनको स्टोर करने का तरीका अलग हो सकता है। स्टोरेज से जुड़े निर्देशों के लिए हमेशा उत्पाद पैकेज पर दिए निर्देशों को पढ़ना महत्वपूर्ण है। आप अपने फार्मासिस्ट से भी पूछ सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
कभी भी टॉयलेट में फीनाइलेफ्रीन को फ्लश नहीं करना चाहिए ना ही उन्हें किसी खुली नाली में डालना चाहिए, जब तक आपको ऐसा करने का निर्देश न दिया जाए। दवा के एक्स्पायर होने के बाद या आवश्यकता ना होने पर ही इसे डंप करें।
यह दवा कई फॉर्म में उपलब्ध है।
अगर इसके इस्तेमाल से जुड़ा कोई सवाल है तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
यह भी पढ़ें : मुंह से जुड़ी 10 अजीबोगरीब बातें, जो शायद ही जानते होंगे आप
यह दवा के उपयोग से होने वाले साइड इफेक्ट्स की पूरी सूची नहीं है। इसके अन्य दुष्प्रभाव भी हो सकते है। जिसके बारे में आप अपने डॉक्टर से बात कर सकते हैं।
अपने डॉक्टर से परामर्श करें, अगरः
सर्जरी करने से पहले, अपने चिकित्सक या डेंटिस्ट को उन सभी उत्पादों के बारे में बताएं जो आप उपयोग करते हैं (जिसमें प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स,नॉनस्प्रेस्क्रिप्शन ड्रग्स और हर्बल उत्पाद शामिल हैं)।
गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान फीनाइलेफ्रीन का उपयोग कितना जोखिम भरा है इस बारे में अभी तक कोई पर्याप्त अध्ययन नहीं हैं। फीनाइलेफ्रीन को लेने से पहले संभावित लाभ और हानि को समझने के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श लें। एफडीए (FDA) के अनुसार, फीनाइलेफ्रीन की गर्भावस्था जोखिम श्रेणी सी है।
एफडीए की गर्भावस्था जोखिम श्रेणी निम्नलिखित है :
A = कोई जोखिम नहीं
B = कुछ अध्ययनों में कोई जोखिम नहीं
C = कुछ जोखिम हो सकता है
D = जोखिम होने की अधिक संभावना
X = विरोधाभाषी
N = अज्ञात
यह ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सुरक्षित है या असुरक्षित इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
अगर आप गर्भवती हैं, तो स्तनपान कराने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से इसके इस्तेमाल के बारे में बात करें।
यह भी पढ़ें : गर्भवती महिला में इन कारणों से बढ़ सकता है प्रीक्लेम्पसिया (preeclampsia) का खतरा
फीनाइलेफ्रीन उन सभी दवाओं के साथ क्रिया कर सकती है जो आपके वर्तमान में ले रहें हैं। जिसकी वजह से आपकी दवा के कार्य करने का तरीका बदल सकता है। किसी भी संभावित दवा के रिऐक्शन से बचने के लिए, आपको उन सभी दवाओं की एक सूची बना के रखना चाहिए, जिनका आप उपयोग कर रहे हैं, जिनमें डॉक्टर के पर्चे की दवाएं और गैर-पर्चे वाली दवाइयां भी शामिल हैं और इसे अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट के साथ साझा करें।
फीनाइलेफ्रीन के साथ क्रिया करने वाले कुछ दवाए निम्नलिखित हैं:
यह भी पढ़ें : जानें हाइपरटेंशन के प्रकार और इससे बचाव
फीनाइलेफ्रीन का सेवन आपके भोजन और ऐल्कोहॉल के साथ क्रिया कर सकता है। यह इंटरैक्शन आपकी स्वास्थ्य स्थिति को खराब कर सकता है। इसलिए आप अपने डॉक्टर को अपनी वर्तमान स्वास्थ्य संबंधित सभी स्थितियों के बारे में जरूर बता दें।
हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
और पढ़ें : Lacitol : लैक्टीटॉल क्या है? जानिए इसका उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Phenylephrine Nasal® (Phenylephrine HCL). http://reference.medscape.com/drug/neosynephrine-phenylephrine-nasal-343410. Accessed October 20, 2016.
Phenylephrine Nasal® (Phenylephrine HCL). http://www.everydayhealth.com/drugs/phenylephrine-nasal. Accessed October 20, 2016.
Phenylephrine Nasal® (Phenylephrine HCL). http://www.webmd.com/drugs/2/drug-5441-9214/phenylephrine-nasal/decongestant-spray—nasal/details#uses. Accessed October 20, 2016.
Phenylephrine. https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a606008.html.Accessed/31/Dec/2019
Phenylephrine (phenylephrine hydrochloride). https://www.knowyourotcs.org/ingredient/phenylephrine/.Accessed/31/Dec/2019
Phenylephrine. https://www.drugs.com/mtm/phenylephrine.html. Accessed/31/Dec/2019
Phenylephrine (phenylephrine hydrochloride). https://www.knowyourotcs.org/ingredient/phenylephrine/. Accessed/31/Dec/2019
Current Version
24/02/2020
Pawan Upadhyaya द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Mayank Khandelwal
Updated by: Sanket Pevekar
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Mayank Khandelwal