
सेफोपेराजोन + सुलबैक्टम का प्रयोग पेट, मूत्र संबंधी इंफेक्शन और कई सांस संबंधी विकारों को दूर करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह एक एंटीबायोटिक दवा है जिसका प्रयोग इंजेक्शन के रूप में किया जाता है। ये दवाइयां बैक्टीरिया सेल्स की दीवारों के संश्लेषण को ब्लॉक करती हैं, इसलिए बैक्टीरिया का विकास नहीं हो पाता।
इस दवाई का प्रयोग इन स्थितियों में भी किया जाता है
रीकंस्टीट्यूशन से पहले इस दवाई को 25°C तापमान पर स्टोर करें। रीकंस्टीट्यूशन सलूशन 2-8°C पर सात दिनों तक ऐसे ही रहता है और 24 घंटों तक इसे 8-25°C.पर स्टोर करें। अगर आप लंबे समय तक दवाइ का प्रयोग नहीं कर रहे हैं तो उसका इस्तेमाल न करें। स्टोर से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछे। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से पूछे।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : Ascoril Syrup : एस्कोरिल सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
गर्भावस्था में इस दवाई का प्रयोग तभी करना चाहिए, जब बहुत अधिक आवश्यकता हो। यह गर्भ में पल रहे शिशु के लिए नुकसानदायक हो सकती है। अपने डॉक्टर से इस दवाई के फायदों और जोखिमों के बारे में बात करें। यह दवाई ब्रेस्ट मिल्क से पास होती है, जिससे ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इस दवाई को लेने से शिशु को नुकसान हो सकता है। इसके लिए भी डॉक्टर की सलाह लें।
सेफोपेराजोन + सुलबैक्टम के आमतौर पर कम या हल्के साइड इफेक्ट देखने को मिलते हैं। लेकिन, यह साइड इफेक्ट इस प्रकार हैं:
और पढ़ें : Diclofenac sodium : डिक्लोफिनेक सोडियम क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
एल्कोहॉल के साथ इस दवा को लेने से आपको अधिक चक्कर आ सकते हैं या आप सुस्त हो सकते हैं। जब तक आप ठीक महसूस नहीं करते, तब तक ड्राइव न करें, मशीनरी का उपयोग न करें, या ऐसा कुछ भी न करें जिसे करने के लिए सतर्कता की आवश्यकता है। मादक पेय से बचे। भोजन के साथ इसे ले सकते हैं या नहीं लेकिन डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे लें।
सेफोपेराजोन + सुलबैक्टम सेहत के कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें।
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इस दवाई की डोज उम्र, क्लिनिकल स्थिति, स्वास्थ्य आदि पर निर्भर करती है।
वयस्कों के लिए क्या डोज है?
वयस्कों को रोजाना दिन में दो बार 1 से 2 ग्राम इस दवाई को लेने की सलाह दी जाती है। अगर इन्फेक्शन अधिक हो तो इसे 3-4 ग्राम दिन में तीन बार भी यह डोज दी जाती है।
बच्चों के लिए क्या डोज है?
बच्चों को डॉक्टर को सलाह के बाद ही यह दवाई दी जाने की सलाह दी जाती है। बच्चों को 6 से 12 घंटों में रोजाना 20-40 mg/kg लेने की सलाह दी जाती है।
गंभीर स्थितयों में रोजाना 160 mg/kg तक 2 से 4 घंटे में सामान मात्रा में डोज दी जाती है।
डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही डोज लेनी चाहिए अधिक डोज लेने से आपको साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
और पढ़ें : Phenylephrine : फीनाइलेफ्रीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
सेफोपेराजोन + सुलबैक्टम निम्नलिखित रूप में आती है।
ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्थानीय डॉक्टर या हॉस्पिटल से संपर्क करें।
अगर आपसे सेफोपेराजोन + सुलबैक्टम की डोज मिस हो जाए, तो जितना जल्दी हो सके इसे ले लें। हालांकि, अगर दूसरी खुराक का समय हो गया है, तो डबल डोज लेने की बजाय एक डोज मिस कर दें।
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/3329965
https://clinicaltrials.gov/ct2/show/NCT00463762
https://www.sciencedirect.com/topics/medicine-and-dentistry/cefoperazone-plus-sulbactam
https://jcm.asm.org/content/jcm/26/1/13.full.pdf
https://www.mims.com/india/drug/info/cefoperazone%20%2B%20sulbactam/
Accessed 08 Feb, 2020
Current Version
29/05/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Shikha Patel