के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya
Shivam Rohatgi द्वारा लिखित · अपडेटेड 03/06/2020
डेक्सोरेंज सिरप मुख्य रूप से एनीमिया, आयरन और विटामिन बी की कमी के इलाज में दी जाती है।
डेक्सोरेंज में मौजूद पदार्थ :
यह दवा इलाज की प्रक्रिया के अलावा शरीर को ऊर्जावान और स्वस्थ बनाने में भी मदद करती है। डेक्सोरेंज सिरप का इस्तेमाल इम्युनिटी को बढ़ाने, एनीमिया (आयरन की कमी), भूख न लगना, विटामिन बी 12 की कमी, विटामिन बी 12 का अवशोषण न हो पाना, गर्भावस्था और प्रसव के बाद खून की कमी, सर्जरी के बाद खून की कमी या कमजोरी, लाल रक्त कोशिकाओं की कमी और सामान्य कमजोरी को दूर करने के लिए किया जाता है।
इसके अलावा आपके डॉक्टर आपको इसके सेवन की सलाह अन्य समस्याओं में भी दे सकते हैं जो कि यहां इस सूचीबद्ध में शामिल नहीं हैं। डेक्सोरेंज सिरप की अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें – Drug allergy : ड्रग एलर्जी क्या है?
डेक्सोरेंज सिरप की डोज डॉक्टर द्वारा बताए अनुसार ही लेनी चाहिए। इसकी खुराक डॉक्टर आपकी हेल्थ कंडिशन, उम्र और इलाज की प्रकिया के अनुसार तय करते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि दो खुराक के बीच हमेशा पर्याप्त समय का अंतराल रखना बेहद जरूरी है।
डेक्सोरेंज सिरप को एक सुरक्षित दवा माना जाता है, लेकिन ओवरडोज के कारण व्यक्ति को कई प्रकार के दुष्प्रभाव और आपातकालीन स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इस दवा का सेवन डॉक्टर द्वारा निर्धारित की गई खुराक अनुसार ही लें। ओवरडोज होने पर सबसे निम्न लक्षण दिखाई दे सकते हैं ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें –
यदि आप गलती से डेक्सोरेंज सिरप का ओवरडोज कर लेते हैं व ऊपर दिए गए लक्षण महसूस होते हैं तो जल्दी किसी निकटतम अस्पताल या आपातकालीन कक्ष से संपर्क करें।
और पढ़ें – Drug overdose : ड्रग ओवरडोज क्या होता है?
डेक्सोरेंज सिरप (Dexorange सिरप) की खुराक का सेवन भूलने पर तुरंत उसे लेने की कोशिश करें। हालांकि, अगर आपकी अगली खुराक का समय होने वाला है तो भूले हुए डोज की बजाए, अगली खुराक का सेवन पहले से तय किए गए समय पर पर करें। एक साथ दो खुराक का सेवन न करें।
इसके अलावा डेक्सोरेंज के इस्तेमाल करने की विधि के बारे में आप लेबल पर छपे निर्देशों से भी जान सकते हैं।
खुराक और उसको लेने के समय में खुद से कोई बदलाव न करें। अगर आप डेक्सोरेंज सिरप का सेवन खून की कमी के कारण कर रहे हैं तो इस दवा का इस्तेमाल डॉक्टर द्वारा बताई गई अवधि तक ही करें।
और पढ़ें – Aceclo Plus: एसिक्लो प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
डेक्सोरेंज सिरप को एक सुरक्षित दवा माना जाता है। हालांकि, निम्न परिस्थितियों में इसका सेवन नहीं करना चाहिए –
इसके अलावा प्रेग्नेंसी और ब्रैस्टफीडिंग के दौरान इस सिरप का इस्तेमाल करने से डॉक्टर से जरूर परामर्श कर लें।
डेक्सोरेंज सिरप में मौजूद एक्टिव इंग्रेडिएंट कुछ लोगों पर दुष्प्रभाव डाल सकते हैं। हालांकि, अधिकतर मामलों में देखा गया है कि डॉक्टर द्वारा बताई गई डेक्सोरेंज की डोज, समय और लेने का तरीका अपनाने पर कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं।
और पढ़ें – Soframycin: सोफ्रामायसिन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
डेक्सोरेंज सिरप के दुष्प्रभावों में निम्न मुख्य रूप से शामिल हैं –
इनके अलावा भी डेक्सोरेंज सिरप के साइड इफेक्ट्स होते हैं। उनकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इसके कई गंभीर दुष्प्रभाव भी हो सकते है ऐसे में किसी भी प्रकार की असुविधा महसूस होने पर तुंरत आपातकालीन सेवा से संपर्क करें।
डेक्सोरेंज सिरप शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से अपनी सभी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को लेकर विचार-विमर्श करें। अगर आपको कोई गंभीर बीमारी या उसका इलाज चल रहा है तो यह डॉक्टर को जरूर बताएं।
गर्भावस्था में होने पर बच्चे पर पड़ने वाले प्रभाव और अन्य स्थिति के बारे में पूछें। यदि आप किसी अन्य दवा का सेवन कर रहे हैं तो उनके बारे में भी डॉक्टर से एक बार जरूर परामर्श करें।
डेक्सोरेंज सिरप में मौजूद किसी भी पदार्थ से एलर्जी होने पर इसका सेवन न करें और अन्य विकल्प चुनने की कोशिश करें।
और पढ़ें – Mahacef Plus: महासेफ प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
गर्भवती महिलाएं बिना किसी बात की चिंता किए डेक्सोरेंज सिरप का सेवन कर सकती हैं। हालांकि, इसकी जटिलताओं से बचने के लिए डॉक्टर से परामर्श करना एक बेहतर विकल्प रहेगा।
इसके साथ ही अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तब भी आप इस दवा का सेवन बिना किसी चिंता के कर सकती हैं।
डेक्सारेंज सिरप का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से अपनी पहले चल रही दवाओं के बारे में परामर्श करें। अगर आप निम्न दवाओं का सेवन करते आए हैं तो हो सकता है आपको इन्हें छोड़ना पड़े, अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें –
और पढ़ें – Acemiz Plus: एसमीज प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
आप इस दवा के साथ किसी भी प्रकार के भोजन का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी विशेष प्रकार के आहार की जानकारी चाहते हैं तो एक बार डॉक्टर से उस आहार और दवा के दुष्प्रभाव के बारे में अवश्य जान लें।
एल्कोहॉल के साथ डेक्सोरेंज सिरप का सेवन करना मना है। इसके कारण साइड इफेक्ट्स की गंभीरता और आशंका बड़ सकती हैं।
डेक्सोरेंज सिरप आपके स्वास्थ्य को कई विभिन्न तरह से प्रभावित कर सकती है, लेकिन गलत तरह से सेवन करने पर स्वास्थ्य पर भी गलत प्रभाव पड़ सकता है।
इसके संभावित रिएक्शन से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर विचार-विमर्श जरूर कर लें। खासतौर से निम्न परिस्थितियों में बिना डॉक्टरी सलाह के डेक्सोरेंज कैप्सूल का सेवन बिलकुल न करें।
अगर आप निम्न हेल्थ कंडीशन से ग्रसित हैं तो इस सिरप का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
डेक्सोरेंज सिरप का सेवन अधिकतर एनीमिया में किया जाता है। एनीमिया में लाल रक्त कोशिकाओं का स्तर कम हो जाता जिसे डेक्सोरेंज बढ़ाने का काम करती है। हालांकि, कुछ मामलों में लाल रक्त कोशिकाओं का स्तर सामान्य से अधिक बढ़ जाता है जिसका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
और पढ़ें – Dermatomyositis : डर्मेटोमायोसाइटिस क्या है?
डेक्सोरेंज सिरप को ठंडे तापमान और बिना नमी वाले कमरे में स्टोर करना चाहिए। इसके साथ ही इसे सूरज की किरणों से दूर रखें। डेक्सोरेंज सिरप को स्टोर करने का तरीका दवाई की बोतल के लेबल पर लिखा होता है, आप चाहें तो वहां लिखे निर्देश को भी पढ़ सकते हैं। डेक्सोरेंज सिरप लाइट और गर्मी में स्टोर करने से खराब हो सकती है इसलिए इसे इनसे दूर रखें।
सभी दवाओं की तरह सेक्सोरेंज को भी बच्चों से दूर रखें। यदि घर में कोई पालतू जनावर है तो उससे भी इसे दूर ही रखना चाहिए। दवाई के एक्सपायरी डेट का खास ध्यान रखें और एक्सपायर होने के बाद इसका सेवन बिलकुल न करें। दवा को फेंकने की लिए भी सही तरीके का इस्तेमाल करें इसे सीधा बाथरूम या नाली में न फेंके।
डेक्सोरेंज सिरप, टेबलेट और कैप्सूल फॉर्म में उपलब्ध है।
[mc4wp_form id=”183492″]
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Oral Vitamin B12 Replacement for the Treatment of Pernicious Anemia/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4993789/accessed on 02/06/2020
Alcohol and Medication Interactions/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6761694/accessed on 02/06/2020
Zinc sulfate/https://www.drugs.com/mtm/zinc-sulfate.html/https://www.drugs.com/mtm/zinc-sulfate.html/accessed on 02/06/2020
Folic Acid/https://www.drugs.com/folic_acid.html/accessed on 02/06/2020
Vitamin B12 in Health and Disease/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3257642/accessed on 02/06/2020
Ferric Ammonium Citrate/https://www.drugs.com/international/ferric-ammonium-citrate.html/accessed on 02/06/2020
Current Version
03/06/2020
Shivam Rohatgi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare