एमसेट4 एमजी टैबलेट में मौजूद एंटीइमेटिक एजेंट की मदद से कुछ मेडिकल कंडिशन के कारण उत्पन्न हुई समस्याएं जैसे जी मिचलाना और उल्टी का उपचार किया जाता है। वहीं इस दवा का इस्तेमाल कीमोथेरिपी के रेडिएशन के कारण होने वाली उल्टी और जी मिचलाना जैसी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए होता है।

इस दवा का इस्तेमाल चार साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यदि वे इसका सेवन करेंगे तो संभावनाएं रहती हैं कि उनमें साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। बता दें कि इस टैबलेट में ओन्देनसेट्रोन (4 एमजी) पाया जाता है और यह एंटी इमेटिक ग्रुप से संबंधित है। यह दवा टैबलेट के साथ डिसॉल्विंग टैबलेट, फिल्म और सॉल्यूशन के साथ इंजेक्शन में मौजूद है।
एमसेट बच्चों, व्यस्क और बुजुर्गों की हाइट, वजन और हेल्थ कंडिशन को देखने के साथ ही मेंटल लेवल की जांच करने के बाद ही एक्सपर्ट देते हैं। इसलिए जरूरी है कि दवा का सेवन करने को लेकर डॉक्टरी सलाह जरूर लें।
डॉक्टर के सुझाए डोज से यदि आप ज्यादा डोज का सेवन कर लेते हैं तो जरूरी है कि जल्द से जल्द डॉक्टरी सलाह लें। इस परिस्थिति में आपको मेडिकल इमरजेंसी तक की जरूरत पड़ सकती है।
यदि आप एमसेट टैबलेट का सेवन करना भूल जाते हैं तो उस परिस्थिति में जरूरी है कि जितनी जल्दी आपको याद आए दवा का सेवन कर लें। अगर दूसरे डोज का समय आ चुका है तो पुराने डोज को रहने दें और अभी के डोज का सेवन करें। डबल डोज का सेवन न करें।
और पढ़ें : Nurokind: न्यूरोकाइंड क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
एमसेट दवा का सेवन आप चाहें तो खाने के साथ या बिना भोजन के सिर्फ पानी के साथ कर सकते हैं, लेकिन खाने के बाद यदि इसका सेवन करेंगे तो काफी फायदा पहुंचेगा और स्टमक संबंधी परेशानियां भी नहीं होगी, लेकिन जरूरी है कि पहले डॉक्टरी सलाह ली जाए, उसके बाद ही दवा का सेवन शुरू करें। खुराक के बारे में डॉक्टर के दिए दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि डॉक्टर के द्वारा सुझाए गए डोज से न कम और न ही ज्यादा मात्रा में दवा का सेवन करना चाहिए। दवा के सेवन से कोई रिएक्शन होता है या फिर स्थिति गंभीर होती है तो जरूरी है कि जल्द से जल्द इमरजेंसी ट्रीटमेंट का सहारा लें। दवा को छोड़ने संबंधी निर्णय भी डॉक्टर से पूछकर ही करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : Dart: डार्ट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
एमसेट चार एमजी टैबलेट के मेजर और कुछ माइनर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं जैसे ;
जब व्यक्ति किसी दूसरी बीमारी से पीड़ित होता है तो जरूरी है कि उसे डॉक्टर को बीमारी और लेने वाली दवाओं के बारे में पूरी जानकारी देनी चाहिए। यदि इस प्रकार की सावधानी नहीं बरती गई तो दूसरी बीमारी के कारण एमसेट का सेवन करने से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं और मरीज की स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि मरीज को जागरूक होने के साथ डॉक्टर से इन बातों को शेयर करना चाहिए।
वैसे तो हर दवा हर व्यक्ति पर अलग अलग तरीके से रिएक्ट करती है। एमसेट को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टरी सलाह जरूर लेना चाहिए। साथ ही डॉक्टर को पहले से सेवन करने वाली दवाइयों की सारी जानकारी देनी चाहिए।
इन दवाओं के साथ एमसेट कर सकती है रिएक्शन
शराब के साथ सेवन : इस दवा का सेवन करने के साथ शराब का सेवन करने की सलाह डॉक्टर नहीं देते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि लोगों को दवा के साथ शराब का सेवन करने से कई प्रकार की समस्या हो सकती है। बता दें कि इस पर ज्यादा शोध नहीं हुए हैं, जरूरी है कि यदि आप नियमित तौर पर शराब का सेवन करते हैं तो इसको लेकर डॉक्टरी सलाह जरूर लें।
इन बीमारियों के साथ रिएक्शन होने की है संभावनाएं
एमसेट दवा को घर में सामान्य रूम टेम्प्रेचर पर ही रखें। कोशिश करें कि इसे सूर्य कि किरणों से बचाकर रखें। 25 डिग्री तापमान दवा के लिए बेस्ट है, लेकिन फ्रिज में रखने की गलती कतई न करें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह दवा सामान्य रूप से काम नहीं कर पाएगी। इसके अलावा इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। एक्सपायर होने के पहले ही दवा का सेवन करें। इसे एयरटाइट कंटेनर में रखना चाहिए। दवा को टॉयलेट में फ्लश नहीं करें, इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता है। दवा एक्सपायर हो जाए तो उसे कैसे डिस्पोज करना है इसको लेकर फॉर्मासिस्ट से सलाह लें। सिरप का सेवन करने के बाद ढक्कन को टाइट लगाए ताकि दवा न निकलें।
उपरोक्त दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अगर आपको इस ड्रग के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो डाक्टरी सलाह लें। बिना डॉक्टर से परामर्श करें दवा का सेवन बिल्कुल भी न करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Ondansetron/ https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a601209.html / Accessed 10 June 2020
ONDANSETRON/ https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/drugInfo.cfm?setid=354d8b2c-de37-4f88-a04d-5c8d431485ab / Accessed 10 June 2020
EMESET Tablets/ https://ciplamed.com/content/emeset-tablets#dosage%20and%20administration / Accessed 10 June 2020
Emeset/ https://www.medindia.net/drug-price/ondansetron/emeset-syrup-2mg-5ml.htm / Accessed 10 June 2020
Emeset Uses/ https://www.ndrugs.com/?s=emeset /Accessed 10 June 2020
Current Version
14/07/2020
Satish singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Bhawana Awasthi