मिकोनाजोल का उपयोग चेहरा या गले में फंगल इंफेक्शन के इलाज के लिए किया जाता है। मिकोनाजोल को ऐजोल एंटिफंगल दवा के रूप में जाना जाता है। इस दवा का उपयोग एक प्रकार के त्वचा रोग का इलाज करने के लिए भी किया जाता है जिसे पिटेराएसिस (टिनिया वर्सीकोलर) कहा जाता है। यह एक फंगल संक्रमण है जो गर्दन, छाती, हाथ, या पैरों की त्वचा को हल्का या काला कर देता है।
मिकोनाजोल को संक्रमित त्वचा पर लगाएं। आमतौर पर इसे दिन में दो बार या अपने डॉक्टर के निर्देशानुसार ही यूज करें। यदि आप इसके स्प्रे फॉर्म में दवा का उपयोग कर रहे हैं, तो लगाने से पहले बोतल को अच्छी तरह से हिलाएं। दवा की खुराक और उपचार का समय संक्रमण के प्रकार पर निर्भर करता है। इसका उपयोग निर्धारित खुराक से ज्यादा ना करें। इस दवा के सेवन से आपकी स्थिति में तुरंत या तेजी से बदलाव नहीं आएगा।
मिकोनाजोल को आंख, नाक, मुंह या वजायना में न लगाएं। इस दवा का उपयोग नियमित रूप से करें ताकि आपको इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस दवा का उपयोग तब तक करना जारी रखें जब तक कि आपका संक्रमण पूरी तरह से खत्म ना हो जाए। दवा को जल्दी बंद करने से फंगस बढ़ सकता है।
अपनी स्वास्थ्य स्थिति में आने वाले किसी भी परिवर्तन को तुरंत अपने डॉक्टर से शेयर करें।
मिकोनाजोल को सीधे प्रकाश और नमी से दूर स्टोर करते हैं। दवा को कभी भी बाथरूम या फ्रीजर में स्टोर ना करें। मेंथॉल के अलग-अलग ब्रांड हो सकते हैं जिनको स्टोर करने का तरीका अलग हो सकता है। स्टोरेज से जुड़े निर्देशों के लिए हमेशा उत्पाद पैकेज पर दिए निर्देशों को पढ़ना महत्वपूर्ण है। आप अपने फार्मासिस्ट से भी पूछ सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
कभी भी टॉयलेट में मिकोनाजोल को फ्लश नहीं करना चाहिए ना ही उन्हें किसी खुली नाली में डालना चाहिए, जब तक आपको ऐसा करने का निर्देश न दिया जाए। दवा के एक्स्पायर होने के बाद या आवश्यकता ना होने पर ही इसे डम्प करें।
और पढ़ें : कान में फंगल इंफेक्शन के कारण, कैसे किया जाता है इसका इलाज ?
मिकोनाजोल के उपयोग से पहले आप अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श लें। यदि आप गर्भवती हैं या अपने शिशु को स्तनपान कराती हैं। यदि आप इन दोनों स्थितियों में से एक में हैं तो बिना डॉक्टर के परामर्श के इस दवा का सेवन ना करें।
यदि आप किसी और दवा का सेवन पहले से कर रहे हैं। भले ही वह दवा आप किसी डॉक्टर के निर्देश के बिना ले रहे हों, या बगैर किसी पर्चे के ले रहे हो, आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
इस दवा का सेवन ना करें यदि आपको मिकोनाजोल या उससे जुड़े कंपाउंड से एलर्जी है। अगर आपको कोई बीमारी, विकार या मेडिकल समस्या है तो ऐसी परिस्थिति में अपने डॉक्टर का परामर्श अवश्य लें। इस दवा के सेवन से स्तनपान प्रभावित होता है या नहीं इस बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है। ऐसी स्थिति में स्तनपान कराने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
और पढ़ें : गर्भावस्था में पालतू जानवर से हो सकता है नुकसान, बरतें ये सावधानियां
गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान मिकोनाजोल का उपयोग कितना जोखिम भरा है इस बारे में अभी तक कोई पर्याप्त अध्ययन नहीं हैं। मिकोनाजोल को लेने से पहले संभावित लाभ और हानि की जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श लें। एफडीए के अनुसार मिकोनाजोल की गर्भावस्था का जोखिम श्रेणी एन है।
एफडीए की गर्भावस्था जोखिम कैटेगरी निम्नलिखित है :
A = कोई जोखिम नहीं
B = कुछ अध्ययनों में कोई जोखिम नहीं
C = कुछ जोखिम हो सकता है
D = जोखिम होने की अधिक संभावना
X = विरोधाभाषी
N = अज्ञात
और पढ़ें : Dextromethorphan : डेक्सट्रोमेथोर्फेन क्या है? जानिए इसका उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
[mc4wp_form id=’183492″]
इस दवा के सेवन से जलन, चुभन, सूजन, लाल त्वचा, फुंसी, जैसे साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। अगर आपको गंभीर एलर्जी के लक्षण दिखाई देते हैं, तो तत्काल रूप से चिकित्सा के लिए जाएं। यदि इनमें से कोई भी समस्या लगातार बनी रहती है या बिगड़ जाती है, तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को तुरंत सूचित करें।
यदि यह दवा आपके डॉक्टर ने प्रिसक्राइब की है तो इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि उनकी समझ के अनुसार इस दवा से आपको होने वाले लाभ उसके साइड इफेक्ट्स से कहीं अधिक है। कुछ लोगों पर इस दवा का उपयोग करने से गंभीर साइड इफेक्ट्स भी होते हैं।
हर किसी को इन दुष्प्रभावों का अनुभव नहीं होता है। ऐसे कई साइड इफेक्ट्स हैं जो ऊपर सूचीबद्ध नहीं हैं, पर आपको उनका अनुभव हो सकता है। यदि आपको किसी भी साइड इफेक्ट के बारे में कोई शंका है, तो कृपया अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श लें।
और पढ़ें : इस तरह जानिए कि शरीर में हो गई है विटामिन-सी (Vitamin C) की कमी
मिकोनाजोल उन सभी दवाओं के साथ क्रिया कर सकती है जो आप वर्तमान में ले रहें हैं। जिसकी वजह से आपकी दवा के कार्य करने का तरीका बदल सकता है। किसी भी दवा के संभावित रिएक्शन से बचने के लिए आपको उन सभी दवाओं की एक सूची बना के रखनी चाहिए। इसमें डॉक्टर के पर्चे की दवाएं और गैर-पर्चे वाली दवाइयां भी शामिल हो सकती हैं। अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट के साथ इसे शेयर करें। बगैर अपने डॉक्टर के निर्देश के दवा को शुरू या बंद ना करें।
मिकोनाजोल का सेवन आपकी स्वास्थ्य स्थिति के साथ क्रिया कर सकता है। यह इंटरैक्शन आपकी स्वास्थ्य स्थिति को खराब कर सकता है। इसलिए अपने डॉक्टर को अपनी वर्तमान स्वास्थ्य संबंधित सभी स्थितियों के बारे में बता दें।
और पढ़ें : Levofloxacin: लिवोफ्लॉक्सासिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
मिकोनाजोल निम्नलिखित खुराक में उपलब्ध है:
आपातकाल की स्थिति में स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने निकटतम अस्पताल में जाएं।
यदि आप दवा की कोई खुराक भूल गए हैं तो खुराक याद आते ही इसे जल्द से जल्द लें। यदि आपकी अगली खुराक का समय आ गया है, तो छूटी हुई खुराक को रहने दें और अपनी नियमित खुराक निर्धारित समय पर ले लें। दोहरी खुराक न लें।
अगर इससे जुड़ा आपको कोई सवाल है, तो इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Miconazole Topical Dosage. https://www.drugs.com/dosage/miconazole-topical.html. Accessed March 21, 2018.
HIGHLIGHTS OF PRESCRIBING INFORMATION. https://www.accessdata.fda.gov/drugsatfda_docs/label/2013/022404s003lbl.pdf. Accessed On 22 October, 2020.
Miconazole Vaginal. https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a601203.html. Accessed On 22 October, 2020.
Drug Database: Miconazole. https://clinicalinfo.hiv.gov/en/drugs/miconazole/patient. Accessed On 22 October, 2020.
Miconazole. https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Miconazole. Accessed On 22 October, 2020.
Miconazole mucoadhesive tablet for oropharyngeal candidiasis. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3076938/. Accessed On 22 October, 2020.
Uptake of the Antifungal Miconazole and Effect on Estrogen Metabolizing Enzymes in Humans. https://clinicaltrials.gov/ct2/show/NCT00668538. Accessed On 22 October, 2020.
Current Version
22/10/2020
Pawan Upadhyaya द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Mayank Khandelwal
Updated by: Ankita mishra
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Mayank Khandelwal