ओकासेट कोल्ड (Okacet cold) सर्दी-जुकाम, बुखार, छींक आना, नाक बंद होना, नाक बहना, एलर्जी, स्किन एलर्जी, जोड़ों में दर्द, सिरदर्द आदि समस्या का इलाज करने वाली दवा है। ये टैबलेट तीन जेनेरिक फॉर्मूला के मिलने से बना होता है- सिट्राजिन 5 mg (Cetirizine), पैरासिटामोल/एसिटामिनोफेन 325 mg (Paracetamol/acetaminophen) और फेनिलफ्रिन 10 mg (Phenylephrine)। ये दवाएं हिस्टामिन हॉर्मोन और COX एंजाइम को ब्लॉक कर देता है। ये हॉर्मोन ही एलर्जी के लिए जिम्मेदार होते हैं।

इस दवा के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
[mc4wp_form id=’183492″]
ओकासेट कोल्ड (Okacet cold) की खुराक अगर छूट जाए या मिस हो जाए तो जितनी जल्दी आपको याद आ सके, उतने जल्दी ही आपको दवा का सेवन कर लेना चाहिए। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो मिस हुई डोज को छोड़ दें। लेकिन दवा का डबल डोज एक साथ ना लें। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
अगर गलती से आपने इस टैबलेट का ओवर डोज ले लिया है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। किसी भी दवा का ओवरडोज होना खुद में एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है।
ओकासेट कोल्ड (Okacet cold) दवा का सेवन आप चाहें तो खाली पेट और खाना खाने के बाद अपने डॉक्टर के परामर्श के अनुसार पानी के साथ ले सकते हैं। लेकिन आपके लिए खाने के बाद इसका सेवन करना फायदेमंद होगा। इससे पेट संबंधी परेशानी, जैसे- गैस, पेट दर्द आदि की समस्या नहीं होगी। लेकिन जरूरी है कि बिना डॉक्टर के सलाह के ओकासेट कोल्ड (Okacet cold) ना ली जाए। डॉक्टर के परामर्श के बाद ही टैबलेट का सेवन शुरू करें। डॉक्टर के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन दवा के डोज लेते समय जरूर करना चाहिए। वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि डॉक्टर के द्वारा सुझाए गए डोज से न कम और न ही ज्यादा मात्रा का सेवन करना चाहिए। वहीं, दवा का सेवन करने के बाद रिएक्शन या साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। वहीं, कोई स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर के पास जा कर अपना इलाज कराना चाहिए। वहीं दवा का सेवन बिना डॉक्टर से पूछे बंद ना करें। डॉक्टर से पूछने के बाद और जांच के बाद ही दवा के डोज को बंद करें।
इस दवा का उपयोग निम्न स्वास्थ्य समस्या के इलाज के लिए किया जाता है :
इस दवा का सेवन करने से निम्न साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे :
कब इस दवा का सेवन न करें?
एलर्जी
अगर आपको सिट्राजिन, पैरासिटामोल या एसिटामिनोफेन और फेनिलफ्रिन से एलर्जी हो तो इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपको सेहत संबंधी समस्या हो सकती है।
क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ओकासेट कोल्ड (Okacet cold) को लेना सुरक्षित है?
कोई भी डॉक्टर इस दवा को प्रेग्नेंसी में लेने की सलाह नहीं देते हैं। ये दवा मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के जीवन के लिए जानलेवा हो सकता है। वहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी बिना डॉक्टर की सलाह के इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे बच्चे में कई तरह से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। हालांकि, कोई डॉक्टर ब्रेस्टफीडिंग के टाइम पर ये दवा मां को नहीं देता है।
इसके अलावा निम्न समस्याएं भी हो सकती हैं :
ड्राइविंग या हैवी मशीन ऑपरेशन
अगर दवा का सेवन कर आप ड्राइविंग या हेवी मशीन चलाते हैं तो ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि दवा के सेवन के बाद ऊपर बताए गए साइड इफेक्ट्स में से कोई भी लक्षण महसूस हो सकते हैं। ऐसे में सही यही होगा कि दवा का सेवन करने के बाद ड्राइविंग ना करें और ना ही कोई हैवी मशीन ऑपरेट करें।
लिवर की बीमारी
अगर आपको लिवर की बीमारी रही है या अभी हाल फिलहाल में हुई है तो ओकासेट कोल्ड (Okacet cold) का सेवन ना करें। इसके इस्तेमाल से लिवर इंजरी हो सकती है। अगर आपको लिवर से संबंधित कोई भी समस्या महसूस हो तो अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
किडनी की समस्या
अगर आपको किडनी की समस्या है या पहले कभी रही हो तो इस दवा को नहीं लेना चाहिए। इस दवा को रीनल इम्पेयरमेंट से पीड़ित व्यक्तियों को देने से उनकी किडनी ज्यादा समस्या हो सकती है। इसलिए डॉक्टर के सलाह पर ही इस दवा का सेवन करना चाहिए।
हाइपरथायरॉइडिज्म
हाइपरथायरॉइडिज्म होने पर भी इस दवा का सेवन ना करें। इससे आपमें थायरॉइड के लक्षण और बदतर हो सकते हैं।
यूं तो हर दवा हर व्यक्ति पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करती है। इस दवा को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह मशवरा जरूर कर लें।
क्या ओकासेट कोल्ड (Okacet cold) भोजन या शराब के साथ रिएक्शन करती है?
ये दवा भोजन के साथ रिएक्ट करती है या नहीं, अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
शराब के साथ ओकासेट कोल्ड (Okacet cold) दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपने शराब के साथ गलती से इस दवा का सेवन कर लिया है तो कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलें।
इन दवाओं के साथ हो सकता है रिएक्शन
और पढ़ें : Sporidex: स्पोरिडेक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
ओकासेट कोल्ड (Okacet cold) को रूम टेंप्रेचर में ही रखें, कोशिश करें कि उसे डैरेक्ट सन लाइट में ना रखें यानी कि धूप से बचाकर रखें। ओकासेट कोल्ड (Okacet cold) को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा इसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें। ओकासेट कोल्ड (Okacet cold) एक्सपायर होने के पहले ही इसका सेवन कर लें, वहीं अगर टैबलेट का लंबे समय तक सेवन करना हो तो डॉक्टर का सलाह जरूर लें। दवा एक्सपायर हो जाए तो उसे कैसे डिस्पोज करना है उसको लेकर फॉर्मासिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। टैबलेट के रैपर को डस्टबिन में डिस्पोज करें ताकि बाद में इसे रिसाइकिल किया जा सके।
ये टैबलेट के रूप में उपलब्ध है।
उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
ALLEROFF- cetirizine hydrochloride tablet https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/drugInfo.cfm?setid=2e431020-bf57-46a7-bbfd-487b87d00ffb Accessed on 13/7/2020
Cetirizine https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a698026.html Accessed on 13/7/2020
Cetirizine https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/2678#section=Top Accessed on 13/7/2020
Cetirizine https://druginfo.nlm.nih.gov/drugportal/name/cetirizine Accessed on 13/7/2020
Phenylephrine https://druginfo.nlm.nih.gov/drugportal/name/phenylephrine Accessed on 13/7/2020
Acetaminophen https://druginfo.nlm.nih.gov/drugportal/name/paracetamol Accessed on 13/7/2020
Current Version
13/07/2020
Shayali Rekha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Niharika Jaiswal