क्या आप श्योर हैं कि आप लॉग आउट करना चाहते हैं?
रिनर्व प्लस मल्टीविटामिन, मिनिरल सप्लिमेंट है। रिनर्व प्लस का उपयोग कई प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। न्यूरोलॉजिकल कंडिशन, नर्व में दर्द, डायबिटिक पॉलीन्यूरोपैथी, ऑस्टियोअर्थराइटिस, ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन सेचुरेशन की समस्या, शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी को पूरा करने, डिप्रेशन की समस्या से छुटकारा पाने आदि के इस दवा का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा रिनर्व प्लस डॉक्टर आपको निम्न प्रकार की बीमारियों में लेने की सलाह दे सकता है।
और पढ़ें : Cyra D: सायरा डी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
रिनर्व प्लस ओवर द काउंटर ड्रग है, लेकिन फिर भी इसे डॉक्टर की सलाह के बाद ही लेना चाहिए। अगर आपको उपरोक्त दी गई समस्याओं या लक्षणों में कुछ भी नजर आता है तो डॉक्टर आपको रिनर्व प्लस लेने की सलाह दे सकता है। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। दो साल से कम उम्र के बच्चों को इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
रिनर्व प्लस खुराक मरीज की स्थिति और उपचार के प्रति उसकी प्रतिक्रिया पर निर्भर करती है। ड्रग के किसी तरह के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए डॉक्टर की ओर से बताई गई डोज लें और दवा का सेवन लंबे समय तक न करें। अगर आपके लक्षणों में सुधार होगा तो डॉक्टर डोज को बंद या फिर कम कर सकता है।
वयस्कों के लिए रिनर्व प्लस डोज -दिन में एक से दो कैप्सूल (0.05 mg/kg)
दो साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए – 0.03 mg/kg
रिनर्व प्लस को डॉक्टर ने जिस समय लेने की सलाह दी है, उसी समय लें। ड्रग का ओवरडोज होने पर आपको कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा हो तो फिर तुरंत अस्पताल जाएं और डॉक्टर को इस बारे में जानकारी दें। रिनर्व प्लस डोज को तय समय पर लेने की कोशिश करें और ज्यादा दवा का सेवन न करें। अगर आप दवा सही समय पर नहीं लेते हैं तो आपको समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाएगा। आप चाहे तो अलार्म का यूज करके भी सही समय पर दवा ले सकते हैं।
रिनर्व प्लस दवा का डोज मिस होने पर जैसे ही याद आए दवा का सेवन करें। अगर दूसरी खुराक का समय हो गया है तो छुटी हुई खुराक को छोड़ दें और उस समय की खुराक का सेवन करें। अगर दवा का सेवन भूल जाते हैं तो एक बार इस बारे में आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।
और पढ़ें : Nicotex: निकोटेक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
रिनर्व प्लस ड्रग का यूज मुख्य रूप से नर्व डैमेज के ट्रीटमेंट में किया जाता है। साथ ही शरीर में फोलिक एसिड के कम हो जाने पर भी रिनर्व प्लस लेने की सलाह डॉक्टर दे सकते हैं। रिनर्व प्लस कैप्सूल को पानी के माध्यम से (ओरल) लिया जाता है। अक्सर इस दवा का सेवन करने की सलाह सुबह दी जाती है, ताकि दिनभर व्यक्ति खुद को एनर्जेटिक महसूस कर सके। दवा का सेवन खाने के बाद किया जाता है। दवा का उपयोग कैसे करना है, इस बारे में डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें : Dolonex DT: डोलोनेक्स डीटी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
रिनर्व प्लस दवा का सेवन करने से शरीर में कुछ साइड इफेक्ट्स भी दिख सकते हैं। कुछ साइड इफेक्ट्स जैसे कि,
ऐसा जरूरी नहीं है कि रिनर्व प्लस के सेवन के बाद शरीर में साइड इफेक्ट्स दिखें। कुछ लोगों को इस तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। अगर आपको ड्रग लेने के बाद किसी भी प्रकार की समस्या दिख रही है तो तुरंत डॉक्टर से इलाज कराएं और समस्या से राहत पाएं।
और पढ़ें : Unwanted 72: अनवांटेड 72 क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
रिनर्व प्लस लेने के साथ ही कुछ सावधानियां भी जरूर रखनी चाहिए। रिनर्व प्लस का सेवन करने से पहले डॉक्टर कसे इस बारे में जानकारी दें कहीं आपको पहले से कोई बीमारी तो नहीं है। अगर आपको एलर्जी की समस्या है तो इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं।
अगर आप प्रेग्नेंसी के बारे में सोच रही हैं तो इस बारे में डॉक्टर को जरूर बता दें क्योंकि ये दवा गर्भवती महिला या प्रेग्नेंसी के बारे में सोच रही महिला को दी जा सकती है, लेकिन इस बारे में पहले डॉक्टर से जरूर बात कर लें। स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी रिनर्व प्लस का सेवन सुरक्षित है या फिर नहीं, इस बारे में डॉक्टर से जानकारी लें। इसके जोखिमों के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।
और पढ़ें : Vizylac: विजीलैक क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
रिनर्व प्लस ड्रग कुछ दवाओं के साथ रिएक्शन कर सकती हैं। रिनर्व प्लस कई दवाओं के संयोजन से मिलकर बनी है। ऐसे में कुछ अन्य दवाओं के साथ इस दवा का रिएक्शन हो सकता है। फोलिक एसिड का कुछ दवाओं के साथ रिएक्शन हो सकता है, जैसे कि,
रिनर्व प्लस अन्य दवाओं के साथ ही रिएक्शन कर सकती है जैसे कि,
रिनर्व प्लस लेने पर एल्कोहॉल का सेवन न करें। अगर आपने एल्कोहॉल का सेवन किया तो सीरियस साइड इफेक्ट भी दिख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
रिनर्व प्लस को कूल और ड्राई प्लेस में रखना चाहिए। साथ ही इसे खुले स्थान यानी जहां सूर्य का सीधा प्रकाश आता हो, वहां न रखें। दवा लेने के बाद उसे सुरक्षित स्थान में रखना बहुत जरूरी है। आप चाहे तो उसे किसी सुरक्षित बॉक्स में रखें। बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर दवा को रखें। रिनर्व प्लस को कैसे स्टोर करना है, इस बारे में डॉक्टर से जानकारी जरूर प्राप्त करें।
अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सा सलाह, निदान और उपचार प्रदान नहीं करता है।
अपने बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) की जांच करने के लिए इस कैलक्युलेटर का उपयोग करें और पता करें कि क्या आपका वजन हेल्दी है। आप इस उपकरण का उपयोग अपने बच्चे के बीएमआई की जांच के लिए भी कर सकते हैं।
पुरुष
महिला
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Renerve Plus Uses : https://www.ndrugs.com/?s=renerve%20plus Accessed on 8/6/2020
Alpha lipoic acid/benfotiamine/chromium polynicotinate/folic acid/inositol/mecobalamin/selenium dioxide Uses: https://www.ndrugs.com/s=alpha%20lipoic%20acid/benfotiamine/chromium%20polynicotinate/folic%20acid/inositol/mecobalamin/selenium%20dioxide Accessed on 8/6/2020
RENERVE PLUS CAP https://www.mims.com/india/drug/info/renerve%20plus%20cap/renerve%20plus%20cap%20soft-gelatin%20cap Accessed on 8/6/2020
RENERVE PLUS http://www.strides.com/pdf/Branded/africa/renerve_plus.pdf Accessed on 8/6/2020