backup og meta

डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज : समस्या में आराम पाने का है अच्छा उपाय!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Toshini Rathod द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/11/2021

    डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज : समस्या में आराम पाने का है अच्छा उपाय!

    डायबिटीज (Diabetes) की समस्या कभी अकेले नहीं आती, यह अपने साथ लाती है अलग-अलग तरह की कॉम्प्लिकेशन्स को। यह जटिलताएं व्यक्ति को लंबे समय तक बीमार बना सकती हैं। जब बात हो रही हो डायबिटीज से जुड़ी जटिलताओं की, तो इन जटिलताओं में से एक है डायबिटीज नर्व पेन। डायबिटीज नर्व पेन एक ऐसी समस्या है, जिसमें व्यक्ति को एक नहीं बल्कि कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज (Exercises to Improve Diabetes Nerve Pain) बेहतर मानी जाती है। डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज के बारे में जानने से पहले आपको डायबिटीज नर्व पेन के बारे में जानना चाहिए। आइए जानते हैं क्या है डायबिटीज नर्व पेन। 

    कैसे परेशान करती है डायबिटीज नर्व पेन की समस्या? (Diabetes Nerve Pain)

    डायबिटीज (Diabetes) की वजह से शरीर को लम्बे समय तक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जब आपका ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं होता और लंबे समय तक ब्लड शुगर लेवल ज्यादा बना रहता है, तो इसकी वजह से व्यक्ति को डायबिटिक न्यूरोपैथी (Diabetic neuropathy) का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में व्यक्ति के शरीर की नर्व्ज़ सिग्नल देना बंद कर देती हैं, जिसकी वजह से आपकी उंगलियों, पैरों की उंगलियों, हाथों और तलवों में झनझनाहट और नम्बनेस महसूस होती है। कुछ मामलों में यह स्थिति जलन, तेज दर्द में भी परिवर्तित हो जाती है। जब नर्व डैमेज के चलते तेज दर्द होने लगता है, तो इसे डायबिटीज में नर्व पेन (Diabetic Nerve Pain) माना जाता है।

    डायबिटिक पेशेंट में से 50% लोग नर्व पेन (Nerve Pain) की समस्या से जूझते हैं। नर्व डैमेज के चलते आपको सोने में परेशानी, डिप्रेशन और रोजमर्रा के काम करने में असहजता का सामना करना पड़ता है। लेकिन समय रहते डायबिटीज में नर्व पेन का इलाज किया जा सकता है। जैसा कि आपने जाना डायबिटीज नर्व पेन आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है, इसलिए इसका इलाज बेहद जरूरी है। डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज (Exercises to Improve Diabetes Nerve Pain) एक बेहतरीन इलाज साबित हो सकती है। आइए जानते हैं डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज कौन-कौन सी की जा सकती हैं।

    और पढ़ें: मधुमेह की दवा मेटफॉर्मिन बन सकती है थायरॉइड की वजह

    डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज : करने से हो सकता है लाभ! (Exercises to Improve Diabetes Nerve Pain)

    डायबिटीज (Diabetes) नर्व पेन के अंतर्गत आपको तेज दर्द की समस्या होती है, जो लंबे समय तक आपके शरीर को नुकसान पहुंचाती है। कई बार ये लम्बे समय तक डिस्कंफर्ट का कारण भी बनती है। यही वजह है कि डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज (Exercises to Improve Diabetes Nerve Pain) एक बेहतरीन उपाय माना जाता है। डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज के अंतर्गत आप इन एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं।

    डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज : वॉक (Walk) है सबसे अच्छा तरीका! 

    यदि आप डायबिटीज (Diabetes) से ग्रसित हैं और साथ ही आपको नर्व पेन की समस्या है, तो आपको रोजाना कम से कम 30 मिनट की लंबी वॉक की सलाह दी जाती है। समय के साथ आप इस वॉक के अवधि को और भी बढ़ा सकते हैं। आप वॉक की शुरुआत 15 मिनट से कर सकते हैं और धीरे-धीरे यह समय के साथ बढ़ा सकते हैं। सप्ताह में 5 दिन आप आपको कम से कम 30 मिनट की वॉक की जरूरत पड़ती है, जिससे आपके शरीर में ब्लड सरक्यूलेशन बेहतर बनता है और ब्लड ग्लूकोज लेवल सामान्य बना रहता है। इससे डायबिटीज में नर्व पेन की समस्या में आराम मिलता है। डायबिटीज नर्व पेन एक्सरसाइज के अंतर्गत वॉक एक सबसे बढ़िया एक्सरसाइज मानी जाती है।

    डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज : लो इंपैक्ट एरोबिक एक्सरसाइज है अच्छा उपाय (Low impact aerobic exercise)

    यदि आप हय इंपैक्ट एक्सरसाइज नहीं कर सकते, तो डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज (Exercises to Improve Diabetes Nerve Pain) के अंतर्गत आप लो इंपैक्ट एरोबिक एक्सरसाइज अपना सकते हैं। लो इंपैक्ट एरोबिक एक्सरसाइज के अंतर्गत स्विमिंग और साइकलिंग सबसे बेहतर एक्सरसाइज मानी जाती है। इससे मसल्स पर कम प्रभाव पड़ता है और नर्व पेन की समस्या में आप बेहतर महसूस करते हैं। यह आपके हड्डियों और जॉइंट्स के लिए भी बेहतर मानी जाती है। यह आपका ब्लड सरक्यूलेशन बढ़ाती है, जिससे डायबिटीज (Diabetes) नर्व पेन की समस्या में आराम मिलता है।

    डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज : रेजिस्टेंस ट्रेंनिंग की पड़ सकती है जरूरत (Resistance training)

    रेजिस्टेंस ट्रेनिंग आप कम वजन के साथ भी शुरू कर सकते हैं। डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज (Exercises to Improve Diabetes Nerve Pain) के अंतर्गत रेजिस्टेंस ट्रेनिंग आपको बेहद फायदा पहुंचा सकती है। आप 5 पाउंड के वेट के साथ पुश अप्स और स्कवॉट्स की प्रैक्टिस कर सकते हैं। दैनिक रूप से रेजिस्टेंस ट्रेनिंग करने पर आपके शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है और आपके शरीर में रक्त का संचार बेहतर बनता है। जो डायबिटीज (Diabetes) नर्व पेन की समस्या में आराम दिलाता है। 

    और पढ़ें : रिसर्च: हाई फाइबर फूड हार्ट डिसीज और डायबिटीज को करता है दूर

    डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज :  स्ट्रेचिंग (Stretching) है सबसे आसान 

    आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज (Exercises to Improve Diabetes Nerve Pain) के अंतर्गत स्ट्रेचिंग आपके लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज साबित हो सकती है। रोजाना अपने हाथों, गर्दन, पैरों और तलवों की स्ट्रेचिंग करके आप अपने शरीर का ब्लड सरक्यूलेशन बेहतर बना सकते हैं। आप यह एक्सरसाइज बैठ कर या लेट कर भी कर सकते हैं। इससे आपके मसल्स में खिंचाव उत्पन्न होता है, जिससे आपका ब्लड सरक्यूलेशन बेहतर बनता है। साथ ही साथ इससे आपका शरीर थकता नहीं और आप रोजाना इसे आसानी से कर सकते हैं। इसलिए डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज के अंतर्गत स्ट्रेचिंग को फिटनेस रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

    डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज के अंतर्गत आप इन सभी एक्सरसाइज का चयन कर सकते हैं। लेकिन डायबिटीज (Diabetes) में नर्व पेन की समस्या के लिए आपको कुछ और बातों का ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है। आइए जानते हैं इन जरूरी बातों के बारे में।

    डायबिटीज नर्व पेन : इन बातों का भी रखें ख्याल 

    डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज (Exercises to Improve Diabetes Nerve Pain)

    डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज (Exercises to Improve Diabetes Nerve Pain) के अलावा आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना पड़ता है, जो डायबिटीज नर्व पेन की समस्या को सामान्य बनाए रखने के लिए जरूरी मानी जाती है। कुछ खास तरीकों से डायबिटीज नर्व पेन (Diabetes Nerve Pain) को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए आपको इन चीजों का ध्यान रखने की जरूरत पड़ सकती है।

    ब्लड शुगर लेवल करें कंट्रोल!

    जब आप अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करते हैं, तो आपको डायबिटीज नर्व पेन (Diabetes Nerve Pain) की समस्या में आराम मिलता है। इसके लिए आपको एक ब्लड शुगर लेवल गोल सेट करने की जरूरत पड़ती है और समय-समय पर इस पर ध्यान रखने की भी जरूरत पड़ती है। खाने से पहले आपका ब्लड शुगर लेवल 70 से 130 mg/dl और खाने के बाद आपका ब्लड शुगर लेवल 180 mg/dl होना जरूरी है। इसके अलावा जब आप रोजाना बेहतर लाइफस्टाइल के साथ खानपान पर ध्यान रखते हैं, तो आपका ब्लड शुगर लेवल सामान्य बना रहता है। इसलिए डायबिटीज में नर्व पेन (Nerve Pain) की समस्या के चलते आपको ब्लड शुगर लेवल पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ती है।

    दवाइयां आ सकती हैं काम (Medicines for Diabetes Nerve Pain)

    डायबिटीज में नर्व पेन की समस्या में आपको डॉक्टर कुछ ओवर द काउंटर (Over-the-counter) पेन रिलीवर दे सकते हैं, जो बिना प्रिसक्रिप्शन आपके लिए उपलब्ध हो सकती हैं। इसके अलावा कुछ और दवाइयां हैं, जो डायबिटीज नर्व पेन की वजह से हुई समस्याओं में कारगर साबित होती हैं। इन दवाओं में –

    इन सब का समावेश होता है। ये दवाइयाँ आपको केवल किसी डॉक्टर की सलाह से ही लेनी चाहिएँ। जब आप यह दवाइयां लेते हैं, तो आपको डायबिटीज नर्व पेन (Diabetic Nerve Pain) से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है।

    कैप्साइसिन क्रीम (Capsaicin cream)

    कैप्साइसिन क्रीम आपके नर्व पेन (Nerve Pain) के सिग्नल को ब्लॉक करने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। जब डायबिटिक पेशेंट को नर्व पेन की समस्या ज्यादा होने लगे, तो कैप्साइसिन क्रीम प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। यह क्रीम लोशन, जेल और पैच के तौर पर भी उपलब्ध होती है। जिन लोगों को डायबिटिक न्यूरोपैथी (Diabetic neuropathy) की समस्या लंबे समय से है, उन लोगों को कैप्साइसिन क्रीम इस्तेमाल करने की सलाह डॉक्टर देते हैं।

    और पढ़ें : रिसर्च: हाई फाइबर फूड हार्ट डिसीज और डायबिटीज को करता है दूर

    हाथों और पैरों की देखभाल 

    डायबिटीज न्यूरोपैथी (Diabetic neuropathy) की वजह से आप शरीर में हो रहे दर्द को महसूस नहीं कर पाते, इसलिए आपको पैरों का खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है। यदि आपके पैरों में किसी प्रकार की सूजन या चोट लगी है, तो इस चीज पर खास ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। इस तरह के घाव जल्दी इंफेक्शन पैदा करते हैं और यदि इन पर ध्यान ना दिया जाए, तो ये समय के साथ जटिलताओं में बदल जाते हैं। इसलिए आपको डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज (Exercises to Improve Diabetes Nerve Pain) के अलावा अपने हाथों और पैरों का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है। इसके लिए आपको फ्लेक्सिबल और कंफर्टेबल जूते पहनने चाहिए और रोजाना गर्म पानी से अपने पैरों को धोना चाहिए। डायबिटीज नर्व पेन की समस्या के चलते हमेशा जूते और मोटे मोजे पहनकर रहने से आप अपने पैरों को जख्मों से बचा सकते हैं।

    डायबिटीज में नर्व पेन (Diabetic Nerve Pain) की समस्या किसी भी डायबिटिक पेशेंट को हो सकती है, इसलिए जरूरी है कि आप अपना ब्लड शुगर लेवल सामान्य स्तर पर बनाए रखें। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज, सही खानपान और समय पर दवाइयां लेने की जरूरत पड़ती है। डायबिटिक न्यूरोपैथी (Diabetic neuropathy) का कोई इलाज नहीं है, इसलिए इसे मैनेज करके चलना किसी भी डायबिटिक पेशेंट के लिए जरूरी माना जाता है। समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेकर आप डायबिटीज में नर्व पेन (Nerve Pain) से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। साथ ही डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज (Exercises to Improve Diabetes Nerve Pain) भी कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Toshini Rathod द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/11/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement