यदि आप हय इंपैक्ट एक्सरसाइज नहीं कर सकते, तो डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज (Exercises to Improve Diabetes Nerve Pain) के अंतर्गत आप लो इंपैक्ट एरोबिक एक्सरसाइज अपना सकते हैं। लो इंपैक्ट एरोबिक एक्सरसाइज के अंतर्गत स्विमिंग और साइकलिंग सबसे बेहतर एक्सरसाइज मानी जाती है। इससे मसल्स पर कम प्रभाव पड़ता है और नर्व पेन की समस्या में आप बेहतर महसूस करते हैं। यह आपके हड्डियों और जॉइंट्स के लिए भी बेहतर मानी जाती है। यह आपका ब्लड सरक्यूलेशन बढ़ाती है, जिससे डायबिटीज (Diabetes) नर्व पेन की समस्या में आराम मिलता है।
डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज : रेजिस्टेंस ट्रेंनिंग की पड़ सकती है जरूरत (Resistance training)
रेजिस्टेंस ट्रेनिंग आप कम वजन के साथ भी शुरू कर सकते हैं। डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज (Exercises to Improve Diabetes Nerve Pain) के अंतर्गत रेजिस्टेंस ट्रेनिंग आपको बेहद फायदा पहुंचा सकती है। आप 5 पाउंड के वेट के साथ पुश अप्स और स्कवॉट्स की प्रैक्टिस कर सकते हैं। दैनिक रूप से रेजिस्टेंस ट्रेनिंग करने पर आपके शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है और आपके शरीर में रक्त का संचार बेहतर बनता है। जो डायबिटीज (Diabetes) नर्व पेन की समस्या में आराम दिलाता है।
और पढ़ें : रिसर्च: हाई फाइबर फूड हार्ट डिसीज और डायबिटीज को करता है दूर
डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज : स्ट्रेचिंग (Stretching) है सबसे आसान
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज (Exercises to Improve Diabetes Nerve Pain) के अंतर्गत स्ट्रेचिंग आपके लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज साबित हो सकती है। रोजाना अपने हाथों, गर्दन, पैरों और तलवों की स्ट्रेचिंग करके आप अपने शरीर का ब्लड सरक्यूलेशन बेहतर बना सकते हैं। आप यह एक्सरसाइज बैठ कर या लेट कर भी कर सकते हैं। इससे आपके मसल्स में खिंचाव उत्पन्न होता है, जिससे आपका ब्लड सरक्यूलेशन बेहतर बनता है। साथ ही साथ इससे आपका शरीर थकता नहीं और आप रोजाना इसे आसानी से कर सकते हैं। इसलिए डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज के अंतर्गत स्ट्रेचिंग को फिटनेस रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज के अंतर्गत आप इन सभी एक्सरसाइज का चयन कर सकते हैं। लेकिन डायबिटीज (Diabetes) में नर्व पेन की समस्या के लिए आपको कुछ और बातों का ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है। आइए जानते हैं इन जरूरी बातों के बारे में।
डायबिटीज नर्व पेन : इन बातों का भी रखें ख्याल

डायबिटीज नर्व पेन के लिए एक्सरसाइज (Exercises to Improve Diabetes Nerve Pain) के अलावा आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना पड़ता है, जो डायबिटीज नर्व पेन की समस्या को सामान्य बनाए रखने के लिए जरूरी मानी जाती है। कुछ खास तरीकों से डायबिटीज नर्व पेन (Diabetes Nerve Pain) को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए आपको इन चीजों का ध्यान रखने की जरूरत पड़ सकती है।