और पढ़ें: थुलथुली बांहों को टोन करने के लिए करें ईजी आर्म्स एक्सरसाइज
फिट बॉडी के लिए जितना एक्सरसाइज करना जरूरी है, उतना ही सही डायट फॉलो करना भी। जब आप एक्सरसाइज करते हैं, तो शरीर में प्रोटीन, तरल पदार्थ और कार्बोहाइड्रेट की कमी हो जाती है। पौष्टिक तत्वों की कमी की वजह से आप थकावट महसूस कर सकते हैं। इसलिए अगर आप:-
- अंडा खाना पसंद करते हैं, तो आप उबले अंडे या ऑमलेट खा सकते हैं। अंडे में मौजूद प्रोटीन की मात्रा शरीर के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है।
- नॉनवेजिटेरियन लोग प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए चिकन का सेवन कर सकते हैं। इसलिए एक्सरसाइज के बाद आप चिकेन खा सकते हैं। इसमें प्रोटीन, ओमेगा-3 और एमिनों एसिड होता है। यह सभी शरीर को फिट रखने में बेहद मददगार होते हैं।
- स्वीट पोटैटो का भी सेवन किया जा सकता है। इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम और मैग्नेशियम जैसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं।
- ड्राई फ्रूट्स और नट्स का सेवन भी किया जा सकता है। क्योंकि इनमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ए, विटामिन-के और कैल्शियम की भरपूर मात्रा उपलब्ध होते हैं।
- जो लोग एक्सरसाइज करते हैं वो भी और जो एक्सरसाइज नहीं करते हैं उन्हें भी फलों का सेवन करना चाहिए। फलों में फाइबर, पानी, विटामिन-सी और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में होते हैं। फलों के सेवन से मसल्स स्ट्रॉन्ग होते हैं। इसलिए सुबह एक्सरसाइज करने के बाद फलों का सेवन किया जा सकता है।
- रोजाना दो से तीन लीटर पानी का सेवन करें। एक्सरसाइज के दौरान भी पानी का सेवन किया जा सकता है। इससे बॉडी डिहाइड्रेट नहीं होगी।
बटरफ्लाय चेस्ट एक्सरसाइज शुरुआती दौर में कठिन लगती है और इससे चोट लगने का भी खतरा रहता है। इसलिए ध्यान से एक्सरसाइज करें।याद रखें कि वजन घटाना चाहते हैं या बॉडी को फिट रखना चाहते हैं एक्सरसाइज रोज करें। इसके साथ ही अपनी जरूरत के अनुसार ही डायट भी फॉलो करें।
हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी तरह की मेडिकल एडवाइस, इलाज और जांच की सलाह नहीं देता है।