2. पीठ दर्द में योग- अर्ध-मत्स्येंद्रासन (Ardha matsyendrasana)
ऐसा कहा जाता है कि यह ऋषि मत्स्येंद्रनाथ का पसंदीदा आसन था। इसलिए, उनके नाम पर ही इस आसन का नाम अर्ध-मत्स्येंद्रासन पड़ा। यह आसन रीढ़ की हड्डी की समस्याएं दूर करने के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही, कमर और पीठ दर्द दूर करने में भी यह योग सहायक सिद्ध हो सकता है।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : महिलाओं की प्रजनन क्षमता बढ़ाने में सहायक 5 योगासन
कैसे करें अर्ध-मत्स्येंद्रासन?
निम्न प्रकार से करें अर्ध-मत्स्येंद्रासन:-
- अर्ध-मत्स्येंद्रासन को करने के लिए सबसे पहले योगमैट या दरी पर बैठ जाएं और अपने पैरों को सामने की तरफ फैला लें।
- दोनों पैरो को एक साथ रखें और तन कर बैठे।
- अब अपने बाएं पैर को मोड़ लें और इसकी एड़ी को राइट हिप के पास रखें।
- अपने दाहिने पैर को मोड़ कर बाएं घुटने के ऊपर से ला कर जमीन पर रखे दें।
- अपना दाहिना हाथ पीछे की तरफ रखें और बाएं हाथ को दाहिने पैर पर रख दें।
- अब अपनी कमर, कंधे और गर्दन को भी दाईं तरफ मोड़ लें और कंधे के ऊपर से उस तरफ देखें।
- इसी स्थिति में कुछ देर रहें और उसके बाद सांस छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में आ जाएं।
- फिर इस आसन को दोहराएं।
3. पीठ दर्द में योग- ताड़ासन (Tadasana)
ताड़ासन को पाइन ट्री या पर्वतासन के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन में पैर से लेकर शरीर के हर अंग का व्यायाम होता है। इसके कारण यह योग पीठ दर्द को ठीक करने के साथ-साथ सुडौल भी बनाता है। इस आसन को करने से घुटने, जांघे, भुजाएं एवं पैरों भी मजबूत होते हैं।
और पढ़ें : जिम वाली एक्सरसाइज, जिन्हें आप घर पर आसानी से कर सकते हैं
कैसे करें ताड़ासन?
निम्न प्रकार से करें ताड़ासन:-
- ताड़ासन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं।
- अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ा फासला रखें।
- अब अपने हाथों को ढीला छोड़ें।
- सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं।
- अपने दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फंसा दें।
- अब अपनी एड़ियों को ऊपर उठाएं ताकि, आप अपनी पैरों के पंजों के सहारे खड़े हो जाएं।
- कुछ देर इस पुजिशन में रहें।
- इसके बाद सांस छोड़ते हुए अपनी नॉर्मल पुजिशन में आ जाएं।