backup og meta

Ramadan: क्या रमजान में बॉडी बिल्डिंग करना सही है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/10/2021

    Ramadan: क्या रमजान में बॉडी बिल्डिंग करना सही है?

    मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान एक पवित्र महीना होता है। यह महीना इस समुदाय के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। जिसमें वो एक महीने तक बहुत कठिन व्रत रखते हैं। जिसमें कई घंटो तक वो बिना पानी और भोजन के रहते है। यह उन लोगों के लिए और भी अधिक चुनौती भरा होता है जो नियमित रूप से जिम में प्रशिक्षण लेते हैं। जिम करने वाले लोगों के लिए रमजान वह महीना होता है, जिसमें वह ये मान ही लेते  है कि रमजान के व्रत में उनके मसल्स कम हो जाएगी या उनका वजन बढ़ जाएगा,और उनकी फिटनेस इससे प्रभावित हो जाएगी। लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं । जो इस समय अपना पूरा रुटिन ही बदल लेते हैं। जिसमें खाना,पीना,सोना सबकुछ शामिल है। कई लोगों को यह सवाल होता है कि क्या रमजान में बॉडी बिल्डिंग, रमजान में वेट गेन करना मुमकिन होता है। तो आइए जानते हैं। रमजान में बॉडी बिल्डिंग कैसे की जा सकती है। रमजान के लिए बॉडी बिल्डिंग टिप्स क्या हो सकते हैं।

    रमजान और बॉडी बिल्डिंग 

    दरअसल रमजान और बॉडी बिल्डिंग करना मुमकिन है भी और नहीं भी…जी हां रमजान में आपके खाने और पीने पर बहुत से प्रतिबंध लगे होते हैं। इस कारण है आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा नहीं मिल पाती है। जिससे आपका मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है। आपको बता दें कि बॉडी बिल्डिंग में कुछ-कुछ समय पर आपको प्रोटीन युक्त आहार लेने की आवश्यकता होती है। इससे साथ-साथ आपके शरीर में पानी की मात्रा अधिक होनी चाहिए। पानी की सही मात्रा न होने से आपका शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। लेकिन कुछ ऐसे तरीके हैं जिससे आप अपना शरीर रमजान में मेनटेन रख सकते हैं। 

    रमजान में बॉडी बिल्डिंग कैसे करें

    कुछ ऐसे आहार हैं जिनको रमजान में खाने से आप अपने बॉडी को मेनटेन रख सकते हैं, तो वहीं कुछ ऐसे आहार हैं जिसे आपको कम से कम प्रयोग में लाना है। क्योंकि वह आहार आपके शरीर में केवल फैट बढ़ाने का कार्य कर सकते हैं। रमजान में आपको व्रत के दौरान कई घंटे तक पानी पीना मना होता है। इसलिए जब आप अपना व्रत खोले तो उस समय ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। जब आप व्रत तोड़ने के बाद कुछ खाते हैं तो उसके पश्चात् आपको एक जगह बैठना नहीं चाहिए। थोड़ा वाक करना आपके भोजन को पचाने में सहायक हो सकता है। इसलिए थोड़ा वाक करें। तो अब जानते हैं कि रमजान में आहार के रुप में क्या लें सकते हैं। 

    रमजान में बॉडी बिल्डिंग के लिए क्या खाएं

    • सुबह व्रत शुरु करने से पहले आप हाई फाइबर युक्त आहार ले सकते हैं। जिसमें फल और कई सब्जियां शामिल है।
    • रमजान के व्रत में आप स्वाद बदलने के लिए कभी नार्मल राइस तो कभी ब्राउन राइस ले सकते हैं।
    • गेंहू की बनी रोटी या गेंहू का बना दलिया खा सकते हैं। इसमें हाई कार्ब होता है। जो लंबे समय तक भूख न लगने में और एनर्जी बनाएं रखने में आपकी मदद करता है।
    • आप ज्वार के आटे से बनी रोटी खा सकते हैं। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है।
    • आप स्किन लेस चिकन,फिश खा सकते हैं, इसमें प्रोटीन की अधिक मात्रा पाई जाती है। आप स्वाद बदलने के लिए कभी वेज कभी नॉनवेज का प्रयोग कर सकते हैं।
    • आप लो फैट डेयरी प्रोडक्ट का प्रयोग कर सकते हैं। जिसमें दही,दूध, पनीर खा सकते हैं। दही में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। दूध से आपकी हड्डियों में मजबूती बनी रहेगी क्योंकि इसमें कैल्शियम पाया जाता है। पनीर प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। आप कच्ची पनीर या किसी डिश के रुप में ले सकते हैं।
    • इसमें आप बनाना ओटमील, स्मूदी ले सकते हैं।

    बॉडी बिल्डिंग के लिए क्या न खाएं

    बॉडी बिल्डिंग को मेनटेन करने के लिए कुछ आहार लेने से आपको बचना चाहिए। जो इस प्रकार से हैं।

    • बॉडी बिल्डिंग के लिए आपको बहुत अधिक नमक वाला आहार लेने से बचना चाहिए।
    • बहुत अधिक चीनी वाले आहार को लेने से बचें।
    • बहुत अधिक फ्राइड फूड खाने से बचें।

    नोट: सबसे अधिक ध्यान देने योग्य बात यह है कि, आपको कोई भी आहार अपनी खुराक के हिसाब से ही लेना है। कुछ घंटे तक आप बिना भोजन के रहेंगे इसलिए आपको बहुत अधिक ओवर इटिंग नहीं करना है।

    और पढ़े : थुलथुली बांहों को टोन करने के लिए करें ईजी आर्म्स एक्सरसाइज

    क्या रमजान में वेट लॉस कर सकते हैं?

    यदि आपका टारगेट वेट लॉस करना है तो , आप इसमें अपना वेट आसानी से लॉस कर सकते हैं। इसमें आपको किसी जिम की सहायता नहीं लेनी पड़ेगी। इसमें आप केवल अपने डाइट से ही वेट लॉस आसानी से कर सकते हैं। एक महीने में कुछ किलोग्राम तक वजन कम कर सकते हैं। 

    • रमजान में वेट लॉस करने के लिए आपको कम से कम रोज एक बाउल फ्रूट सलाद खाना चाहिए। इसमें आपको विटामिन सी मिलता है। इसके अलावा आपको इसमें कई जरुरी तत्व मिलते हैं। जिससे आपका वेट लॉस आसानी से हो सकता है।
    • आप बींस सलाद खा सकते हैं। इसमें आपको अधिक मात्रा में फाइबर मिलता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन भी मौजूद होता है। इससे आपको इतनी कैलोरी मिल जाती है। जिससे आप आसानी से दिन भर एक्टिव रह सकते हैं। यदि आपने वेट लॉस करने का माइंड सेट कर लिया है, तो इसे फॉलो करना आपके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। 
    • आप बिना शुगर डाले, शहद का प्रयोग करके स्मूदी बना सकते हैं।
    • सोयाबीन की सब्जी बना सकते हैं।
    • ओटमील खा सकते हैं।

    नोट: ये बात जरूर याद रखें कि यदि आप वेट लॉस के लिए रमजान में डाइट फॉलो कर रहें है, तो रमजान के बाद आप एकाएक अनहेल्दी फूड खाना प्रारंभ नहीं करना है। इससे आपका वेट बहुत जल्दी बढ़ सकता है।

    रमजान में घर पर एक्सरसाइज करने का सही समय

    यदि आप रमजान का पूरा महीना घर में बैठकर बिताना नहीं चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छा  विकल्प है कि आप थोड़ा वर्कआउट कर लें। लेकिन इसके लिए आपको एक सही समय चुनने कि जरुरत है, क्योंकि आप जब भी वर्कआउट करते हैं। उसके पश्चात् आपको एक अच्छी प्रोटीन युक्त आहार लेने की आवश्यकता होती है। आपको वर्कआउट के बाद आहार नहीं मिलेगा साथ ही आपको बहुत जल्दी भूख लग जाएगी। तो दिन का समय आपके लिए सही नहीं है। 

    व्रत तोड़ने से पहले करें वर्कआउट

    यदि आप शाम को व्रत तोड़ने से पहले वर्कआउट करते हैं। तो व्रत तोड़ने के समय तक आपकी वर्कआउट पूरी हो जाएगी। जिससे आप सही समय पर वर्कआउट खत्म करके अपनी व्रत तोड़ सकते हैं,और एक अच्छा प्रोटीन युक्त आहार ले सकते हैं। रमजान के दिनों में भी वर्कआउट करते रहने का ये एक बेहतर उपाय हो सकता है। यदि हो सके तो आप यह पहले ही तय कर लें कि आपको दूसरे दिन उपवास तोड़ने के बाद क्या खाना है। जिन लोगों को बॉडी बिल्डिंग के पर ध्यान देना है उन लोगों के लिए फूड की प्री प्लॉनिग ज्यादा जरुरी होती है।इसलिए दिन शुरु होने का इंतजार न करें।

    हैलो हेल्थ ग्रुप किसी प्रकार की चिकित्सा, उपचार और निदान प्रदान नहीं करता। ये भी पढ़े

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/10/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement