9. संतुलन बनाना
ऊपर जंप करना और उसके बाद नीचे आराम से आने के लिए आपको सही समय और लय की जरूरत होती है, जिससे शरीर का संतुलन और स्टेबिलिटी सुधरती है। इस एक्सरसाइज को जितना अधिक आप करेंगे उतना ही अधिक आपका संतुलन बनेगा। यही नहीं, इसे करने से आपका स्टैमिना भी बढ़ेगा।
और पढ़ें : क्या कंधे में रहती है जकड़न? कहीं पॉलिमायाल्जिया रूमैटिका के शिकार तो नहीं
10. समन्वय (कॉर्डिनेशन) में सुधार
जंपिंग जैक करने के दौरान ऊपर जंप करते हुए अपने अंगों का सही कॉर्डिनेशन जरूरी होता है। यही नहीं, शरीर के अंगों के बीच से सही कॉर्डिनेशन होने से दिमाग के साथ भी इन अंगों का कॉर्डिनेशन बेहतर होता है। इस एक्सरसाइज को करने से आप समय, ताल, संतुलन और पॉश्चर के बारे में बेहतर समझ सकते हैं।
11. नींद आती है अच्छी
जंपिंग जैक व्यायाम रोजाना करने से आपकी नींद न आने की परेशानी दूर होती है। रिसर्च के अनुसार इंसोम्निया की समस्या से राहत मिल सकती है। दरअसल जंपिंग जैक से बॉडी में गुड हॉर्मोन का सिक्रीशन बेहतर होता है और आपकी नींद न आने की परेशानी दूर होती है।
और पढ़ें : रीढ़ की हड्डी के लिए फायदेमंद ऊर्ध्व मुख श्वानासन को कैसे करें, क्या हैं इसे करने के फायदे जानें
जंपिंग जैक व्यायाम से जुड़े कुछ सवाल अक्सर पूछे जाते हैं। ये हैं सवाल और उनके जवाब:
सवाल: क्या जंपिंग जैक से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है?
जवाब: जंपिंग जैक एक्सरसाइज की मदद से बॉडी वेट कम करने के साथ-साथ बेली फैट यानी पेट की चर्बी को भी कम किया जा सकता है। दरअसल इस एक्सरसाइज में इंटेंसिटी ज्यादा होने की वजह से ये बॉडी के एक्स्ट्रा फैट को कम करने में आपकी मदद करता है, लेकिन इस एक्सरसाइज को नियमित करने से ही लाभ मिलेगा। इससे शरीर का मेटाबॉलिक रेट और मसल्स को टोन किया जा सकता है।
सवाल: क्या जंपिंग जैक की मदद से थाइ मसल्स को स्ट्रॉन्ग और चौड़ा बनाया जा सकता है?
जवाब: हाई इंटेंसिटी के साथ जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने से थाइ (जांघ) को टोन किया जा सकता है। थाइज मसल्स एवं शोल्डर (कंधा) को इस वर्कआउट से स्ट्रॉन्ग, चौड़ा एवं आकर्षित बनाया जा सकता है।
सवाल: जंपिंग जैक एक्सरसाइज से ब्रेस्ट साइज को बढ़ाया जा सकता है?
जवाब: इस वर्कआउट से चेस्ट के मसल्स को टोन किया जा सकता है। अगर आप ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए जंपिंग जैक एक्सरसाइज कर रहीं हैं, तो आप इस वर्कआउट को कंटिन्यू कर सकती हैं, लेकिन इसे थोड़ा अलग तरीके से करें। जैसे आप हाथों को ऊपर की ओर ले जाने की बजाये दोनों हाथों को चेस्ट के सामने की ओर लाएं। ऐसा नियमित करने से ब्रेस्ट साइज को इंक्रीज किया जा सकता है।
सवाल: क्या जंपिंग जैक एक्सरसाइज रोजाना करना चाहिए?
जवाब: एरोबिक एक्सरसाइज में शामिल जंपिंग जैक को रोजाना किया जा सकता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार इस तरह का एक्सरसाइज कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है।
सवाल: कैलोरी बर्न करने के लिए जंपिंग जैक बेहतर वर्कआउट है या रनिंग?
जवाब: अगर आप कैलोरी बर्न करने पर ज्यादा फोकस करते हैं, तो रनिंग है इसका जवाब।
अगर आप जंपिंग जैक से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो फिटनेस एक्सपर्ट्स से समझना बेहतर होगा और अगर आपको किसी भी एक्सरसाइज के दौरान कोई भी शारीरिक परेशानी महसूस होती है, तो अपनी परेशानी को एक्सपर्ट से शेयर करें और उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।