पुश अप्स : अपने हथेलियों और पैर के अंगूठे के बल जमीन की तरफ झुकें। इसके बाद कोहनी को मोड़ कर जमीन की तरफ चेस्ट को ले जाएं और फिर हाथों के भरोसे ही जमीन को धक्का मार कर ऊपर उठें। ऐसा कम से कम 15-15 बार दो सेट्स में करें। पुश अप्स से आपके ब्रेस्ट की मसल्स टाइट होगी।
बटरफ्लाय चेस्ट एक्सरसाइज : दोनों पैरों में थोड़ा फासला कर के खड़ी हो जाएं या जमीन पर लेट जाएं। दोनों हाथों में डंबल या पानी की बॉटल ले लें। फिर हाथों को आगे से पीछे की तरफ ले कर जाएं और फिर पीछे से आगे की तरफ ले कर आएं। इससे ब्रेस्ट की साइड मसल्स टोन होती हैं।
प्लैंक्स : कोहनी और पैर के अंगूठे के बल पर जमीन पर खुद को टिकाएं। इसके बाद इसी स्थिति में खुद को 30 सेकेंड के लिए रखें। इसके बाद नॉर्मल स्थिति में हो जाएं। इस एक्सरसाइज को लगभग 5 से 10 बार करें।
स्पेशल ब्रा पहनें
कई बार गलत ब्रा पहन लेने से हमारे ब्रेस्ट लूज दिखाई देते हैं। ऐसे में सही साइज की स्पेशल ब्रा पहनने से भी बहुत फायदा मिलता है। ये स्पेशल ब्रा ब्रेस्ट को अच्छे तरह से सपोर्ट करते हैं, जिससे ब्रेस्ट उठे हुए लगते हैं। वहीं अगर ये स्पेशल ब्रा रोजाना पहनी जाए को ब्रेस्ट साइज ठीक हो सकता है।
[mc4wp_form id=’183492″]
उपरोक्त ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय से आप अपने ब्रेस्ट को पर्की या सुडौल बना सकती है। इससे ना सिर्फ आपकी खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि आप कॉन्फि़डेंट भी फील करेंगी। हालांकि, आपका ब्रेस्ट साइज चाहे जो भी हो, आपको हमेशा कॉन्फिडेंट फील करना चाहिए। उम्मीद है कि ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय पर आधारित ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से बात कर सकती हैं।