backup og meta

नहाने में आप खर्च करते हैं जिंदगी के इतने घंटे, जानें नहाने के फायदे

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Shayali Rekha द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/08/2020

    नहाने में आप खर्च करते हैं जिंदगी के इतने घंटे, जानें नहाने के फायदे

    ‘ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए, गाना आए या ना आए गाना चाहिए…’ ये गीत गुनगुनाते समय बताने की जरूरत नहीं है कि आप क्या काम कर रहे होते हैं। जी हां! आप नहा रहे होते हैं। ज्यादातर इंसान रोजाना नहाते हैं और एक व्यक्ति औसतन अपने पूरे दिन का लगभग 13 मिनट नहाने पर खर्च कर देता है। इसके अलावा व्यक्ति अपने जीवन का 12,000 घंटा नहाने पर खर्च करते हैं। अगर हम इसे दिनों में बांटें तो लगभग 500 दिन इंसान सिर्फ नहाने में खर्च कर देता है। इस आर्टिकल में आपको नहाने के फायदे के बारे में बताएंगे। साथ ही आप ऐसे कई तरह के नहाने के फन फैक्ट्स के बारे में जानेंगे, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें : गाल या बाल कहीं भी दिख सकते है बच्चों में टिनिया के लक्षण

    नहाने से जुड़े फन फैक्ट्स के बारे में जानें

    नहाने के फायदे

    नहाने में जिंदगी के खर्च होते हैं इतने दिन

    एक व्यक्ति नहाने में अपने दिन का बहुत समय खर्च करता है। एक व्यक्ति 24 घंटे में से औसतन 13 मिनट अपने नहाने पर खर्च करता है। वहीं, पूरे जीवन के लगभग 12000 घंटे यानी कि 500 दिन व्यक्ति नहाने में बिता देता है।

    ज्यादातर लोग सुबह नहाते हैं

    इसमें कोई भी नई बात नहीं है कि सुबह नहाने के फायदे बहुत है और ये सेहतमंद भी होता है। हर व्यक्ति सुबह अपने काम पर जाने से पहले साफ-सुथरा होना चाहता है। बस, इसलिए लोग सुबह नहाते हैं। लगभग 58 फीसदी लोग सुबह नहाना पसंद करते हैं, जबकि बाकी लोग दोपहर या शाम में नहाना। सुबह नहाने से शरीर के साथ-साथ माइंड भी फ्रेश हो जाता है, जिससे हमें काम शुरू करने के लिए पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। 

    यह भी पढ़ें : त्वचा के लिए जरूरी है स्क्रबिंग

    सबसे ज्यादा समय लोग बाल धोने में लगाते हैं

    नहाते समय सबसे ज्यादा समय लोग बाल धोने में लगाते हैं। एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि एक पुरुष हफ्ते में 5.7 बार बाल धोता है तो महिला लगभग 4 बार बाल धोती है। वहीं, नहाने का आधा समय लोग अपने बालों को धोने में निकाल देते हैं। महिलाओं के बाल लंबे होते हैं तो उन्हें बाल धोने में बहुत समय लगता है। इसलिए वे पुरुषों की तुलना में ज्यादा देर तक नहाती हैं। 

    रविवार और बुधवार को ज्यादातर महिलाएं शैंपू करती हैं

    benefits of bathing

     भारत में पौराणिक मान्यताओं के आधार पर महिलाओं को रविवार को बाल धोना अनिवार्य बताया गया है, लेकिन इसके पीछे का कारण है रविवार को सबकी छुट्टी होना। रविवार को ज्यादातर लोगों की छुट्टी होती है और उनके पास बहुत वक्त होता है, इसलिए रविवार को बाल धोने का चलन है। वहीं, महिलाओं के बाल लंबे होते हैं तो वे रोजाना शैंपू नहीं कर पाती। इसलिए दो दिन बीतने के बाद वे शैंपू करती है तो इसी कारण रविवार के बाद दो दिन के अंतराल पर आने वाला दिन बुधवार पड़ता है। यही कारण है कि रविवार और बुधवार को ज्यादातर महिलाएं शैंपू करती हैं।

    नहाते समय ज्यादतर लोग बन जाते हैं ‘बाथरूम सिंगर’

    क्या आप भी नहाते समय गुनगुनाते हैं? अगर हां तो ये एक अच्छा संकेत है। क्योंकि 63 फीसदी लोग नहाते समय गुनगुनाना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग नहाते समय इसलिए गाना गाते हैं कि उनका दिमाग उन्हें कहता है कि अभी अकेले हैं और हमें कोई सुनने वाला नहीं है, इसलिए अच्छा या खराब जो भी हो गा लिया जाए। वहीं, नहाते समय गाना गुनगुनाना एक प्रकार की थेरिपी है, तो बिलकुल न शर्माएं और बन जाएं बाथरूम सिंगर। क्योंकि नहाते समय गुनगुनाने से हमारा तनाव दूर होता है। 

    यह भी पढ़ें : सनस्क्रीन कहीं आपकी जान की दुश्मन न बन जाए!

    बहुत सारे कपल साथ में नहाना पसंद करते हैं

    जिनके पास कोई पार्टनर होता है, वे लोग अकेले नहाना नहीं पसंद करते हैं। कुछ आंकड़ों के मुताबिक लगभग 73 फीसदी कपल साथ में नहाना पसंद करते हैं। उनका मानना है कि साथ में नहाने से रिश्तों में मिठास आती है और वे तनाव मुक्त भी होते हैं। 

    ज्यादातर महिलाएं ही साफ करती हैं बाथरूम

    पुरुषों की तुलना में महिलाएं नहाने के बाद बाथरूम को साफ करती है, जबकि पुरुष नहाकर बाथरूम को वैसे ही छोड़ कर निकल जाते हैं। आंकड़ों के मुताबिक 45 प्रतिशत महिलाएं नहाने के बाद बाथरूम को साफ करती है। अगर किसी बाथरूम को महिला और पुरुष आपस में शेयर कर रहे हैं तो पुरुष कहने पर बाथरूम को साफ करता है, जबकि महिला अपने मन से नहाने के बाद बाथरूम को साफ करती है।  

    यह भी पढ़ें : 8 शेविंग टिप्स, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे!

    अगर आप दो दिन न नहाएं तो क्या होगा?

    हम नहाने के फायदों के बारे में आगे बात करेंगे, लेकिन उसके पहले बात करते हैं कि अगर आप दो दिन न नहाएं तो क्या होगा? क्योंकि बहुत सारे लोग नहाना नहीं पसंद करते हैं। 

    नहाने के फायदे 

    बैड बैक्टीरिया शरीर पर बना लेते हैं घर

    हमारे शरीर में गुड और बैड दोनों तरह के बैक्टीरिया पाए जाते हैं। बैक्टीरिया और शरीर के बीच हमारी त्वचा बैरियर का काम करती है। ऐसे में कोई भी बैक्टीरिया हमारी त्वचा पर ही रुक जाता है और नहाने के साथ ही वह साफ हो जाता है। इसके बाद आपके शरीर में कई तरह के गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ने लगती है, लेकिन अगर आप दो दिन नहीं नहाते हैं तो त्वचा से गुड बैक्टीरिया खत्म होने लगते हैं और बैड बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं। जिससे आपकी त्वचा पर ब्राउन रस्टिंग या स्पॉट्स देखने को मिल सकते हैं। दो दिन न नहाने से आपकी त्वचा या सीने में इंफेक्शन होने का खतरा हो सकता है।

    न नहाना है बीमारी को न्योता देना

    जब आप नहाते हैं तो आप पूरे दिन के लिए कीटाणुओं का सफाया कर देते हैं।, लेकिन दिन के कुछ घंटे के बाद कीटाणु शरीर पर पनपने लगते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ दिन न नहाएं तो अपने आप बीमारी को न्योता दे सकते हैं। जिसमें आपको सर्दी-जुकाम या संक्रमण हो सकता है। 

    न नहाने से शरीर से निकलती है 30 तरह की दुर्गंध

    2018 में हुई एक स्टडी के आधार पर यह बात सामने आई है कि अगर लोग कई दिनों तक नहीं नहाते हैं तो आपके शरीर से लगभग 30 अलग-अलग तरह की दुर्गंध आती है। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि हमारे शरीर से निकलने वाला पसीना दुर्गंध नहीं पैदा करता है। जबकि स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया हमारे शरीर के प्रोटीन और फैटी एसिड को खाकर गैस निकालते हैं। शरीर के पसीने से आने वाली दुर्गंध उसी गैस की होती है। तो इस तरह से हमारी त्वचा पर कई तरह के कीटाणु रहते हैं, जिससे हमारे शरीर से लगभग 30 तरह की दुर्गंध आती है। 

    यह भी पढ़ें : जानिए ड्राई स्किन के लिए सबसे अच्छा कंसीलर कौन-सा है

    त्वचा रूखी हो जाती है

    अगर आपको एक्जिमा की समस्या है तो आपको रोज नहाना चाहिए। द नेशनल एक्जिमा ऑर्गनाइजेशन का कहना है कि दिन में एक बार नहाने से हमारी त्वचा मॉश्चराइज हो जाती है। न नहाने से हमारी त्वचा ग्रीसी या चिपचिपी हो जाती है, जिससे त्वचा की नमी भी खत्म हो जाती है। इसके साथ ही त्वचा पर खुजली और रूखापन भी होता है।

    बाल भी हो जाते हैं ग्रीसी

    अगर आप दो दिन या उससे ज्यादा दिनों तक न नहाएं तो आपके बाल चिपचिपे हो जाते हैं। हमारे स्कैल्प की त्वचा ऑयल रिलीज करती है, जिससे हमारे बाल ग्रीसी हो जाते हैं। स्कैल्प के चिपचिपे होने के कारण हम डैंड्रफ से परेशान हो जाते हैं। जिसके कारण स्कैल्प में दर्द और खुजली की समस्या हो सकती है।

    नहाने के फायदे क्या हैं?

    आइए अब बात करते हैं, नहाने के फायदे के बारे में :

    नहाने के फायदे : दिल रहता है तंदरुस्त

    रोजाना नहाने के फायदे में सबसे ज्यादा मुनाफा दिल का होता है। जब हम गर्म पानी से नहाते हैं तो हमारा दिल तेजी से धड़कता है। अगर आपको दिल की कोई समस्या है तो आपको गर्म पानी से नहाना चाहिए। नहाते समय जब दिल तेजी से धड़कता है तो यह एक हेल्दी वर्कआउट की तरह काम करता है। जिससे शरीर में रक्त संचार तेजी से होता है और ब्लड प्रेशर को मेंटेन करता है। इसके साथ ही कार्डियक फंक्शन भी अच्छे से होता है। 

    यह भी पढ़ें : फेयर स्किन चाहते हैं, तो घर पर ही करें ये उपाय

    नहाने के फायदे : शरीर को मिलती है ज्यादा ऑक्सीजन

    नहाने के फायदे से हमारे शरीर को ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है। नहाते समय जब हमारे सिर से होते हुए पानी हमारे सीने से गुजरता है तो इससे हमारे फेफड़े की कार्य क्षमता में इजाफा होता है। जिससे हमारे फेफड़े ज्यादा ऑक्सीजन लेते हैं। वहीं, तेजी से दिल धड़कता है तो तेजी से ब्लड सर्कुलेशन भी होता है। जिससे हमारी कोशिकाओं तक ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है। इसके साथ ही अगर आपको फेफड़ों से संबंधित कोई समस्या है, जैसे- सीओपीडी, तो आपको उससे राहत मिलती है। 

    नहाने के फायदे : ब्रेन और नर्वस सिस्टम के लिए है फायदेमंद

    नहाने को एक थेरिपी के रूप में माना जा सकता है, जिसे हाइड्रोथेरिपी कहते हैं। पानी जब हमारे शरीर पर पड़ता है तो शरीर पर दर्द निवारक की तरह काम करता है। इसके साथ ही पानी हमारे नर्वस सिस्टम को शांत करता है। जब हमारा नर्वस सिस्टम शांत हो जाता है तो स्ट्रेस और एंग्जायटी भी अपने आप दूर होती है। इसके साथ ही मूड भी अच्छा होता है। जो लोग मल्टिपल स्क्लेरोसिस से पीड़ित होते हैं, हाइड्रोथेरिपी उन्हें दर्द से राहत देती है। 

    नहाने के फायदे : मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है

    गर्म पानी से नहाने से मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। क्योंकि गर्म पानी स्टीम बाथ की तरह हमारे जोड़ों और मांसपेशियों की सिंकाई करता है। इसलिए कहा जाता है कि वर्कआउट के बाद आप नहा लें, ताकि मांसपेशियों और जोड़ों में होने वाले दर्द से आपको राहत मिल सके।

    नहाने के फायदे : इम्यूनिटी को बढ़ाता है 

    गर्म पानी से नहाने के फायदे से हमारा ब्लड फ्लो बढ़ता है, जबकि हमारी कोशिकाएं ज्यादा ऑक्सीजनेट होती है। वहीं, गर्म पानी का भांप शरीर के अंदर जाती है और बैक्टीरिया को मारती है। जिससे हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। गर्म पानी से नहाने से सर्दी-जुकाम भी ठीक होता है। एक रिसर्च के मुताबिक नहाने से कई तरह के ट्यूमर और कैंसर भी नहीं होते हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि नहाने के फायदे कितने सारे हैं।  

    यह भी पढ़ें : चेहरे पर लगाते हैं चारकोल मास्क तो जान लें हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए?

    नहाने के हेल्दी टिप्स

    अभी तो आपने नहाने के फायदे के बारे में जान ही लिया है तो अब जान लीजिए कि नहाने के हेल्दी टिप्स के बारे में :

    • गर्म पानी से नहाएं, गर्म पानी से नहाने से त्वचा से प्रोटेक्टिव ऑयल निकलते हैं। ये प्रोटेक्टिव ऑयल शरीर को बैक्टीरिया से बचाने में मदद करते हैं।
    • अपने नहाने के समय को 10 मिनट से ज्यादा न रखें।
    • ऐसे साबुन का इस्तेमाल करें, जो आपकी त्वचा की नमी को बरकार रखें।
    • साबुन को शरीर के कुछ ही जगहों पर लगाएं, जैसे- आर्मपिट्स, कमर, जननांगों के पास और हाथ व पैरों की उंगलियों के बीच में। इससे इन जगहों से आने वाली दुर्गंध दूर होगी।
    • अगर नहाते समय आप लूफा का इस्तेमाल करते हैं तो उसे काफी तेजी से त्वचा पर न रगड़ें।
    • नहाने के बाद लूफा को धोकर ऐसी जगह पर रखें, जहां पर वह सूख जाएं। अगर लूफा को बिना साफ किए आप रख देंगे तो उसमें कई तरह के फंगस और बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है। 
    • नहाने के बाद त्वचा पर मॉश्चराइजर लगाना न भूलें।

    हमें उम्मीद है कि नहाने से जुड़े फन फैक्ट्स और नहाने के फायदे पर आधारित यह लेख आपको पसंद आया होगा।अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से बात करें।

    हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई मेडिकल जानकारी नहीं दे रहा है। 

    और पढ़ें :-

    रेखा का फिटनेस फंडा, जिससे आप भी बन सकते हैं एवरग्रीन

    हैरान करने वाले हेल्थ से जुड़े Fun Facts

    जानें नींद से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Sleep)

    जानें मेडिटेशन से जुड़े रोचक तथ्य : एक ऐसा मेडिटेशन जो बेहतर बना सकता है सेक्स लाइफ

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Shayali Rekha द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/08/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement